Surbhi Jyoti ने दिखाया बेटी का चेहरा, रखा बेहद प्यारा नाम Seher, 'Naagin' एक्ट्रेस के पोस्ट ने जीता Fans का दिल

पिछले महीने सुरभि और सुमित सूरी के घर एक नन्ही परी की किलकारी गूंजी थी। तब से फैंस बेबी गर्ल का नाम जानने के लिए बेताब थे। सुरभि ज्योति ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा पोस्ट शेयर कर अपनी बेटी की पहली झलक दिखाई है।

Bollywood Halchal Jul 14, 2026

टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर 'नागिन' यानी की सुरभि ज्योति इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पलों को एंजॉय कर रही हैं। पिछले महीने सुरभि और सुमित सूरी के घर एक नन्ही परी की किलकारी गूंजी थी। तब से फैंस बेबी गर्ल का नाम जानने के लिए बेताब थे। कपल की बेटी एक महीने की हो गई है। तो सुरभि ज्योति ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा पोस्ट शेयर कर अपनी बेटी की पहली झलक दिखाई है और साथ ही अपनी लाडली के नाम का भी खुलासा किया है।


दिल छू लेने वाला पोस्ट

इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुरभि ज्योति ने एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया है। इसमें एक्ट्रेस ने अपनी नन्ही परी के हाथों की झलक दुनिया को दिखाते हुए लिखा, '॥ ॐ ॥ सहर. Seher... जैसे सुबह की पहली रोशनी, तुम आईं और सब कुछ रोशन कर दिया. हैप्पी वन मंथ!' वहीं सुरभि ने इंस्टा स्टोरी पर भी बच्ची के पैरों वाली एक फोटो शेयर की है।


'सहर' का जन्म

एक्ट्रेस सुरभि ज्योति और सुमित सूरी ने 13 जून 2026 को अपने पहले बेबी का वेलकम किया था। अगले ही दिन कपल ने पेस्टल थीम वाला डिजिटल कार्ड शेयर फैंस को यह खुशखबरी दी थी। इस पर लिखा था, 'इट्स अ गर्ल' हमारे घर बेटी आई है। कपल ने आगे लिखा, हमारा दिल प्यार और आभार से भरा है। इस न्यूज के सामने आने के बाद टीवी इंडस्ट्री के तमाम सितारों और फैंस ने कपल को बधाइयां दी थीं।


साल 2026 की शुरूआत में सुरभि और ज्योति ने छोटे-छोटे बच्चों के जूतों की तस्वीर शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। कपल ने लिखा था, हमारा सबसे बड़ा एडवेंचर शुरू हो रहा है। जिसके बाद से एक्ट्रेस अपने खूबसूरत मैटरनिटी फोटोशूट और प्रेग्नेंसी जर्नी की झलकियां फैंस के साथ शेयर कर रही थीं।



Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g