TRP के लिए तलाक का ड्रामा? Gaurav Khanna की पत्नी Akanksha पर दोस्त ने उठाया बड़ा सवाल

इन दिनों सोशल मीडिया पर टीवी अभिनेता गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की तलाक की खबरें वायरल हो रही हैं। हाल ही में नेटफ्लिक्स के शो 'लॉक अप 2' में गौरव की पत्नी आकांक्षा ने इसका खुलासा किया था।

Bollywood Halchal Jul 02, 2026

इन दिनों सोशल मीडिया पर टीवी अभिनेता गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की तलाक की खबरें वायरल हो रही हैं। हाल ही में नेटफ्लिक्स के शो 'लॉक अप 2' में गौरव की पत्नी आकांक्षा चमोला ने रिवील किया था कि वह और गौरव तलाक लेने जा रहे हैं। अब एक्टर गौरव खन्ना के दोस्त अनुज सिंह सचदेवा ने इन दोनों की तलाक की खबरों पर बात की है। टीवी एक्टर अनुज सचदेवा ने बताया कि उनके लिए भी यह खबर शॉकिंग थी।


अनुज ने आगे कहा कि उनको भी नहीं पता था कि पिछले 9 महीनों से गौरव और आकांक्षा अलग रह रहे हैं। आकांक्षा के बयान के बाद अनुज ने गौरव से बात की। जिस पर गौरव ने उनको बताया कि उनको आइडिया नहीं था कि आकांक्षा तलाक लेने वाली खबर को वायरल कर देंगी।


अनुज सचदेवा ने आगे कहा कि उनको नहीं लगता है कि बच्चे ना करने की वजह से दोनों का तलाक हो रहा है। लेकिन यह उनका पर्सनल मामला है और वह इस पर कुछ नहीं कह सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि आकांक्षा ने इस खबर को पब्लिक किया है, तो उनको लगता है कि शो में ऑडियंस के अटेंशन के लिए ऐसा किया गया है। बता दें कि हाल ही में आकांक्षा चमोला ने 'लॉक अप 2' के प्रीमियर पर एक सीक्रेट रिवील किया था।


इस सीक्रेट में आकांक्षा ने बताया था कि वह और गौरव खन्ना पिछले 1 साल से अलग रह रहे हैं। इसके अलावा वह तलाक लेने जा रहे हैं। इस खबर को सुनकर हर कोई शॉक हो गया था। तलाक की खबर रिवील होने के बाद गौरव खन्ना ने भी बात की। अभिनेता ने कहा कि आकांक्षा अभी भी उनकी पत्नी हैं और वह उनको सपोर्ट करेंगे। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर दोनों की खबरें वायरल हो रही हैं।



Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g