Lock Upp 2 में Gaurav Khanna की सरप्राइज एंट्री, पत्नी आकांक्षा से बोले- 'बैंड बजा दी तूने'
इन दिनों नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो 'लॉक अप 2' चर्चाओं में बना हुआ है। आए दिन शो में नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। वहीं अब शो के मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें अभिनेता गौरव खन्ना की शो में गेस्ट के रूप में एंट्री करते हुए दिखाई दे रहे हैं। आकांक्षा चमोला संग तलाक की खबरों के बीच एक्टर गौरव ने 'लॉक अप 2' में एंट्री की है।
गौरव खन्ना की एंट्री
नेटफ्लिक्स के शो 'लॉक अप 2' के लेटेस्ट प्रोमो में फराह खान शो के कंटेस्टेंट्स से कहती हैं कि शो में एक विजिटर की एंट्री होने जा रहे ही। जिसके बाद शो का हर कंटेस्टेंट हैरान रह जाता है कि आखिर कौन आने वाला है। वहीं जब 'लॉक अप 2' में गौरव खन्ना विजिटर बनकर एंट्री करते हैं, तो उनको देखकर सब हैरान रह जाते हैं।
रो पड़ी आकांक्षा
अभिनेता गौरव खन्ना आकर आकांक्षा चमोला के सेल के बाहर खड़े हो जाते हैं। गौरव बोलते हैं, 'बैंड बजा दी तूने।' वहीं गौरव को देखकर आकांक्षा अपने आंसूओं को नहीं रोक पाती हैं और रोने लगती हैं। बता दें कि तलाक की खबरों के बीच गौरव पहली बार आकांक्षा से मिल रहे हैं।
गौरव का शायर अंदाज
जब शो में गौरव खन्ना एंट्री करते हैं, तो वह एक शायरी बोलते हुए दिखते हैं। गौरव बोलते हैं, 'एक समुंदर है जो काबू में है मेरे, एक कतरा है जो मुझे संभाल नहीं जाता, एक उमर बितानी है उसके बगैर और एक लम्हा है जो गुजारा नहीं जाता।' 'लॉक अप 2' में गौरव खन्ना आकांक्षा से अपने रिश्ते पर बात करते दिखेंगे।
आकांक्षा ने रिवील किया तलाक का सीक्रेट
गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने 'लॉक अप 2' के प्रीमियर पर अपना डार्क सीक्रेट रिवील किया था। आकांक्षा ने बताया था कि गौरव और वह पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और वह दोनों तलाक लेने जा रहे हैं। इस खबर से कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ गौरव और आकांक्षा के फैंस का भी दिल टूट गया था।
तलाक का सीक्रेट रिवील होने के बाद अब गौरव 'लॉक अप 2' में आकांक्षा से मिलने पहुंचे हैं। लेकिन तलाक की खबरों के बाद गौरव ने मीडिया से बात करते हुए बताया था कि आकांक्षा अभी भी उनकी वाइफ हैं और वह उनको सपोर्ट कर रहे हैं।
Find Us
Categories
बॉलीवुड हलचल
बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।

