Karan Singh Grover से तलाक के 12 साल बाद Jennifer Winget की हुई Second Marriage, पति William Ishmael संग शेयर की झलक

टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने दोबारा शादी कर ली है। जेनिफर ने सिंगापुर के बिजनेसमैन विलियम इश्मायल से शादी रचाई है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस खुशखबरी को शेयर किया है।

Bollywood Halchal Jul 22, 2026

टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने दोबारा शादी कर ली है। जेनिफर ने सिंगापुर के बिजनेसमैन विलियम इश्मायल से शादी रचाई है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस खुशखबरी को शेयर किया है। एक्ट्रेस ने एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी शादी की झलक देखने को मिल रही है। जेनिफर के तमाम चाहने वाले काफी खुश नजर आ रहे हैं। साथ ही अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस को शादी की बधाई दे रहे हैं।


शेयर किया ड्रीमी वीडियो

जेनिफर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ड्रीमी वीडियो शेयर किया है। जिसमें जेनिफर विंगेट की शादी की झलकियां देखने को मिल रही हैं। वीडियो की शुरूआत में जेनिफर और विलियम एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। दोनों का सिर्फ हाथ नजर आ रहा है। इसके बाद एक चर्च दिखता है। जहां पर शादी की रस्मों को पूरा किया जा रहा है। वीडियो में आगे लिखा है, 'लेडीज एंड जेंटलमैन, क्या आप प्लीज खड़े होंगे?'


जेनिफर विंगेट और विलियम इश्मायल ब्राइड और ग्रूम वाले गेटअप में चर्च के बाहर आए। उन पर फूलों की बारिश हो रही है। वीडियो में आगे लिखा आता है, 'ऑफिशियली आपको मेरे पति विल से मिलवा रही हूं।' फिर जेनिफर और विलियम इश्मायल एक-दूसरे को लिपलॉक करते नजर आ रहे हैं। जेनिफर ने इस वीडियो के साथ लिखा है, आखिरकार हमारी किस्मत के सितारे मिल गए। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस शादी की बधाई दे रहे हैं।


पहली शादी

यह जेनिफर विंगेट की दूसरी शादी है। इससे पहले साल 2012 में जेनिफर ने करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी की थी। जेनिफर और करण का रिश्ता सिर्फ 2 साल चला था। साल 2014 में दोनों ने तलाक ले लिया था। करण सिंह ग्रोवर ने जेनिफर विंगेट को चीट किया था। करण ने साल 2016 में एक्ट्रेस बिपाशा बसु से शादी की थी। अब तलाक के 12 साल बाद जेनिफर ने विंगेट ने शादी की थी।



Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g