बावरा दिल : क्या है सिद्धि और शिवा के नफरत की कहानी?

इस सीरियल के लिए चैनल ने एक अनोखा पब्लिसिटी स्टंट किया था। दरअसल, वैलेंटाइन्स वीक में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर के चौराहों पर Siddhi Hates Shiva' वाले पोस्टर लगे थे।

Bollywood Halchal Mar 01, 2021

कलर्स टेलीविजन का नया सीरियल ‘बावरा दिल’ दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। इस शो का प्रोमो पहले ही रिलीज हो गया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। यह शो 22 फरवरी को 10:30 बजे कलर्स टीवी पर प्रीमियर किया गया था। दर्शकों के बीच शो काफी पॉपुलर है। रोमांस और फैमिली ड्रामा से भरे इस शो से दर्शकों का खूब मनोरंजन हो रहा है। 


इस सीरियल के लिए चैनल ने एक अनोखा पब्लिसिटी स्टंट किया था। दरअसल, वैलेंटाइन्स वीक में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर के चौराहों पर Siddhi Hates Shiva' वाले पोस्टर लगे थे। इन पोस्टरों को देखकर लोग अंदाजा लगा रहे थे कि लड़की से किसी ने बेवफाई की है। इस पोस्टर पर काफी मीम्स भी बने। सोशल मीडिया पर लोगों ने पोस्टर की तस्वीर के साथ फनी कैप्शन लिखे। हालाँकि, बाद में इस पोस्टर के पीछे की असली कहानी पता चली। 


यह कहानी सिद्धि और शिवा की है, जिनकी सोच एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है। फिर भी दोनों किस्मत की डोर से बँधे हैं। जहाँ शिवा (आदित्य रेडिज) एक गुस्सैल और कड़क मिजाज़ का लड़का है। वहीं, सिद्धि (किंजल धमोचा) एक सुलझी हुई, शांत और आदर्शों का पालन करने वाली लड़की है। सिद्धि और शिवा एक-दूसरे से बिल्कुल जुड़ हैं और दोनों आग और पानी की तरह हैं। लेकिन दोनों की किस्मत में और ही होना लिखा था। कुछ ऐसा होता है कि शिवा के हाथों सिद्धि की मांग में सिंदूर भर जाता है। ऐसे में  मांग में लगे सिंदूर को सिद्धि कैसे लेगी? क्या इस घटना के बाद दोनों में प्यार होगा या दोनों की नफरत शुरू होगी? यह सीरियल के आने वाले एपिसोड्स में ही पता चलेगा।




Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g