Bigg Boss 20 में Love Gill संग Scout की नजदीकियों पर Amrapali Dubey ने दी नसीहत
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। शो में आए दिन नए ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलते हैं। इस दौरान दर्शकों की नजरें स्काउट और लव गिल पर टिकी हुई हैं। हाल ही में स्काउट ने यंग डीएसए के साथ बात करते हुए लव गिल को लेकर कुछ ऐसा कहा, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा तेज हो गई है।
स्काउट ने लव गिल को लेकर बताया कि उनके मन में कंफ्यूज्ड फीलिंग्स हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनको ट्रोल किया जाने लगा, क्योंकि शो के बाहर स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हैं। वहीं 'बिग बॉस 20' में घर में स्काउट और लव गिल की बढ़ती नजदीकियां काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। दोनों का एक-दूसरे के करीब रहना, गले मिलना और छूना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना है।
अब इस पूरे मामले पर भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। शो के लेटेस्ट एपिसोड में आम्रपाली लव गिल को समझाती नजर आ रही हैं। उन्होंने लव और स्काउट की बढ़ती नजदीकियों पर कहा, जब स्काउट तुझे मसाज कर रहा था, तो शर्ट के अंदर हाथ डालकर, तब भी मैंने उससे कहा कि भाई बाहर से कर। क्योंकि कुछ चीजें हैं, जोकि बाहर से अच्छा नहीं दिखती हैं, तुझे फर्क नहीं पड़ता होगा, लेकिन जिनके पार्टनर बाहर हैं, उनको खराब फील होता है। यह क्या रॉकेट साइंस है, जिसको समझना मुश्किल है।
फीलिंग्स को लकर कंफ्यूज हैं स्काउट
बिग बॉस 20 के हालिया प्रोमो में स्काउट लव गिल के लिए अपनी फीलिंग्स पर बात करते नजर आए। शो में दोनों के बीच की बढ़ती नजदीकियां लगातार चर्चाओं में बनी हैं। इससे पहले स्काउट ने कहा था कि वह लव को बहन की तरह देखते हैं। हाल ही में स्काउट यंग डीएसए के साथ बातचीत के दौरान अपनी फीलिंग्स को लेकर कंफ्यूज नजर आए।
स्काउट ने कहा कि बहन होने से पहले इंसान दोस्त हो सकता है। जब यंग डीएसए ने उनसे पूछा, 'क्या उनका रास्ता बदल रहा है', तो इसक जवाब में स्काउट ने कहा कि उनको खुद नहीं पता। हाल ही में स्काउट लव गिल की शर्ट के अंदर हाथ डालकर मसाज करते दिखे थे। दोनों ही इस दौरान काफी कंफर्टेबल लग रहे थे। वहीं वह लव गिल के पैर दबाते भी नजर आए।
Find Us
Categories
बॉलीवुड हलचल
बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।

