क्या आप घर में हो रहे हैं बोर तो देखिये ये रोमांचक सीरियल्स

देश में चल रहे लाकडाउन ने सीरियल का महत्व बढ़ा दिया है।लोगों का पूरा दिन अधिकांशत: टीवी के सीरियल्स और कार्यक्रम देखने में गुजर रहा है, सीरियल्स के प्रति लोगों का आकर्षण और रुचि दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। आइए जानते हैं कुछ सीरियल्स के बारे में जो वर्तमान समय में काफी हिट हो रहे हैं।

Bollywood Halchal Apr 09, 2020

देश में चल रहे लाकडाउन ने सीरियल का महत्व बढ़ा दिया है।लोगों का पूरा दिन अधिकांशत: टीवी के सीरियल्स और कार्यक्रम देखने में गुजर रहा है। लोगों का जुड़ाव हमेशा से टीवी सीरियल्स से रहा है चाहे वो कपिल शर्मा शो, खतरों के खिलाड़ी, या वर्तमान में प्रसारण किए जा रहे रामायण और महाभारत के प्रति रुचि हो। टीवी सीरियल्स में एक ऐसा चुंबक है जो लोगों के दिल को जकड़ लेता है। सीरियल्स का लगाव लोगों के प्रति इतना जुड़ जाता है कि लोग अपना कीमती समय भी निकाल के सीरियल्स को देखना पसंद करते हैं क्योंकी सीरियल्स उनके जिंदगी के कुछ अनकहे कहानियों पर ही निर्धारित रहता है और यही कारण है कि सीरियल्स के प्रति लोगों का आकर्षण और रुचि दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। आइए जानते हैं कुछ सीरियल्स के बारे में जो वर्तमान समय में काफी हिट हो रहे हैं और लोग उन्हें देखना भी पसंद कर रहे हैं।


रामायण 

33  वर्ष बाद प्रसारित किया जा रहा रामायण क्रोध, मोह, प्रेम, दया से परिपूर्ण है यही कारण है कि पुरानी पीढ़ी के लोगों के साथ-साथ नई पीढी भी इसे बड़े पैमाने पर पसंद कर रही है। आधुनिकीकरण में प्रसारण किए जा रहे सीरियल्स को लोग अपने माता पिता के साथ बैठकर नहीं देखना पसंद करते थे परंतु रामायण के प्रसारण होते ही दोनों पीढियों में उत्साह की लहर दौड़ गायी वर्तमान समय में दादा पिता पुत्र सब एक साथ रामानंद सागर के रामायण के प्रति आकर्षित है। रामानंद सागर के निर्देशन में बनी रामायण का प्रसारण शुरू होते ही सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा बहुत ही पसंद किया गया। कुछ ही दिन बीते कि ये सीरियल आते ही  ट्रेंड करने लगा। शनिवार से  प्रसारण के बाद से ही रामायण ट्रेंड मे आ गया है। रामायण के चलते डीडी नेशनल भी ट्रेंड में आ गया लोग आज भी रामायण की कल्पना अपनी आँखें बंद करके करते हैं। 


महाभारत

लॉकडाउन के समय सीरियल महाभारत का प्रसारण दर्शकों की मांग पर सरकार द्वारा प्रसारित रामायण के साथ किया गया जो रामायण के साथ ही ट्रेंड कर रहा है और दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है। जिसे बी आर चोपड़ा द्वारा निर्देशित किया गया है।


शक्तिमान

शक्तिमान को दोबारा प्रसारित करने की मांग लगातार कई जा रही थी। दूरदर्शन ने घर बैठे लोगों का मनोरंजन करने के लिए टीवी शोज़ को वापस टेलीकास्ट करना शुरू कर दिया है जिसमें 90 के दशक के इंडियन सुपर हीरो शो 'शक्तिमान' भी है जो आते हैं दर्शकों के दिलों में राज करने लगा।


खतरों के खिलाड़ी

रोहित शेट्टी 'खतरों के खिलाड़ी' से सभी के दिलों में राज करने लगे। खतरों के  खिलाड़ी की शूटिंग पहले ही खत्म हो चुकी है और इसे कलर्स पर टेलीकास्ट शनिवार और रविवार को किया जाता है और ये रियलिटी शो काफी खतरनाक स्टंट पर आधारित है। यह शो 'बिग बॉस 13' के खत्म  होने के बाद  शुरू हुआ इसकी शूटिंग बुल्गारिया में हुई थी।


द कपिल शर्मा शो

सोनी टीवी पर आने वाला 'द कपिल  शर्मा शो' ने लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने में सफल रहा है। वहीं इस शो में रामानंद द्वारा रामायण के पात्र राम, लक्ष्मण, और सीता यानी अरुण, सुनील, और दीपिका यूट्यूब भी आये जोकि आजकल ट्रेंडिंग हैं और उन्होंने इस शो में दर्शकों से अपील की कि वह रामायण देखें, घर पर रहें, और सुरक्षित रहें।

 

द खतरा 

द खतरा शो नंबर 6 पर ट्रेंड कर है जोकि बच्चों और बड़ों में देखा जाने वाला शो है यह एक कॉमेडी और खेल से भरा शो है। वहीं शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा भी नंबर 7 पर ट्रेंड कर रहा है। ये शो लोगों द्वारा बहुत पसंद किया जाता है यह भी एक कॉमेडी शो है जो हमें तारक मेहता की कहानियों के माध्यम से इंसीडेंट के बारे में बताते हैं और परेशानियों से इन लोगों को मोटिवेट करते हैं। 


कभी नंबर 1 टीआरपी और ट्रेंडिंग में रहा शो 'बिग बॉस 13' को पब्लिक डिमांड पर फिर से शुरू किया जा रहा है और इसके लिए लोगों में उत्सुकता बढ़ती दिखाई दी। जबकि दूसरी और टीआरपी के लिस्ट में रहा शो 'महाकाली- अंत ही आरंभ है' को फिर से शुरू किया गया है शनिवार और रविवार को कलर्स चैनल पर शुरू होगा। इसे के साथ और भी कई शो टीआरपी की लिस्ट में रहे हैं उन्हें फिर से शुरू किया गया है जैसे कॉमेडी नाइट्स, कसौटी जिंदगी की, ब्रह्मराक्षस, चंद्रकांता, बेलन वाली बहू आदि जैसे सीरियल फिर से शुरू किए जा रहे हैं।




Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g