TV Actress Yukti Kapoor ने बयां किया दर्द, Ex Boyfriend पेरेंट्स से बात पर भी करता था सवाल

टीवी अभिनेत्री युक्ति कपूर ने साल 2022 के अपने टॉक्सिक रिलेशनशिप को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि उनका एक्स बॉयफ्रेंड काफी पजेसिव और कंट्रोलिंग था और उसे दोस्तों व पेरेंट्स से बात करना भी पसंद नहीं था। प्यार में अंधी रहने के बाद युक्ति ने असलियत समझ आते ही उस रिश्ते से अलग होकर सिंगल रहने का फैसला किया।

Bollywood Halchal Nov 25, 2026

टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जो पर्दे पर अपने दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। ऐसी ही एक अभिनेत्री युक्ति कपूर हैं। जिन्होंने 'बालिका वधु' और 'मैडम सर' जैसे फेमस शोज में देखा जा सकता है। फिलहाल युक्ति सिंगल हैं और उनकी पर्सनल लाइफ इतनी आसान नहीं रही। अभिनेत्री ने पिछले रिश्ते में ऐसे दौर से चुकी हैं, जिसने उनकी जिंदगी को काफी मुश्किल बना दिया। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने पुराने रिलेशनशिप को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए। युक्ति कपूर ने बताया कि किस तरह से उनका एक्स बॉयफ्रेंड उन पर हावी रहता था।

एक्स बॉयफ्रेंड को लेकर किया खुलासा

अभिनेत्री युक्ति कपूर ने बताया कि साल 2022 में वह किसी के साथ रिलेशनशिप में थी। उस समय उनको लगता था कि उनका पार्टनर उनसे बहुत प्यार करता है, लेकिन बाद में उनको धीरे-धीरे समय आया कि यह प्यार नहीं बल्कि उसका व्यवहार जरूरत से ज्यादा कंट्रोलिंग और पजेसिव था। युक्ति के मुताबिक उनका बॉयफ्रेंड उनसे ऑब्सेस्ड था और वह चाहता था कि वह अपने आसपास के लोगों से दूरी बना लें। युक्ति ने अपने पुराने रिश्ते को याद करते हुए कहा कि उनके एक्स पार्टनर के अंदर काफी गुस्सा था। उनको लगता है कि शायद वह अपने बचपन के किसी ट्रॉमा से जूझ रहा था। युक्ति ने बताया कि एक्स बॉयफ्रेंड ने उनकी जिंदगी नर्क बना दी थी। वह युक्ति के दोस्तों से मिलने और बात करने पर भी सवाल करता था।

पेरेंट्स से बात करने पर भी करता था सवाल

युक्ति ने बताया कि उनका एक्स बॉयफ्रेंड इतना ज्यादा पजेसिव था कि उसको पेरेंट्स के साथ भी युक्ति की करीबी पसंद नहीं थी। वह उनसे सवाल करता था कि वह अपने पेरेंट्स से इतनी ज्यादा बात क्यों की है। युक्ति के मुताबिक वह खुद कुछ करे तो कोई दिक्कत नहीं होती थी। लेकिन अगर एक्ट्रेस किसी दोस्त से भी मिल लें या मैसेज करें, तो वह नाराज हो जाता था। युक्ति ने बताया कि वह अपने पेरेंट्स के बेहद करीब हैं। दिन भर उनसे बात करना और अपनी जिंदगी की छोटी-बड़ी बातें साझा करना उनकी आदत है। लेकिन पार्टनर द्वारा उनको फैमिली से दूर करने की कोशिश करना उनके लिए काफी तकलीफदेह था। उस रिश्ते में युक्ति को हर छोटी बात के लिए सफाई देनी पड़ती थी।

प्यार में अंधी थीं युक्ति

अभिनेत्री ने माना कि रिश्ते की शुरूआत में वह प्यार में इतना डूब चुकी थीं कि उनको अपने पार्टनर की गलतियां नहीं नजर आती थीं। वह उनका ख्याल रखता था और डेट पर लेकर जाता था। उसकी कुछ अच्छी आदतों के कारण अभिनेत्री को लगता था कि वह एक अच्छा इंसान है। लेकिन धीरे-धीरे युक्ति को समझ आने लगा कि रिश्ते में प्यार के साथ सम्मान और आजादी का संतुलन जरूरी है। युक्ति के पेरेंट्स ने भी उनको इस रिश्ते को लेकर चेतावनी दी थी। लेकिन उस दौरान उन्होंने अपने पेरेंट्स की बात को गंभीरता से नहीं लिया।

बाद में जब युक्ति को अपने पार्टनर की असलियत समझ आई, तो उन्होंने खुद को संभाला और रिश्ते से बाहर निकलने का फैसलाकर लिया। एक्ट्रेस ने कहा, 'वह पहले प्यार में अंधी थी, लेकिन जब उनको यह एहसास हुआ, तो उन्होंने जोर से अपनी आंखें मली और कहा कि यार ये ठीक नहीं है।'

इन एक्टर्स के साथ जुड़ा है नाम

युक्ति कपूर ने उस टॉक्सिक रिश्ते से निकलकर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला किया। फिलहाल वह सिंगल हैं और अपने काम पर ध्यान दे रही हैं। इससे पहले उनका नाम अभिनेता रोहत मेहरा और बिजनेसमैन करण डंडीर के साथ भी जुड़ चुका है



Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g