Bigg Boss 20 में उदिति सिंह का जलवा, Kareena Kapoor की Doppelganger ने खींचा ध्यान

उदिति सिंह को बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर की हमशक्ल भी कहा जाता है। अब उदिति सिंह बिग बॉस 20 में नजर आएंगी। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के खूब चर्चे होने लगे हैं। हर कोई उदिति सिंह के बारे में डिटेल्स जानना चाहता है।

Bollywood Halchal Sep 07, 2026

बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' शुरू हो चुका है। इस शो में 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हो चुकी है, जिसमें अभिनेत्री उदिति सिंह का नाम भी शामिल है। उदिति सिंह को बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर की हमशक्ल भी कहा जाता है। अब उदिति सिंह बिग बॉस 20 में नजर आएंगी।

 

सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के खूब चर्चे होने लगे हैं। हर कोई उदिति सिंह के बारे में डिटेल्स जानना चाहता है। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रह चुकी हैं। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या उदिति सिंह शो में अपने गेम से ऑडियंस को इंप्रेस करनी नजर आता हैं या नहीं।


जानिए कौन हैं उदिति सिंह

उदिति सिंह चंडीगढ़ की रहने वाली हैं और उन्होंने अपनी पढ़ाई लंदन से की है। पढ़ाई पूरी करने के बाद अभिनेत्री ने ग्लैमर की दुनिया में कदम रखा और मॉडलिंग से अपने करियर की शुरूआत की थी। अभिनेत्री का नाम टीवी अभिनेता करण वाही संग जोड़ा गया था। बताया जा रहा था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। साथ में दोनों की वेकेशन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसके बाद से एक्ट्रेस चर्चा में आई थीं। वहीं साल 2022 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था।


करीना की फिल्म में आ चुकी हैं नजर

उदिति सिंह को बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर का हमशक्ल भी कहा जाता है। उदिति की शक्ल करीना से काफी मिलती है। उदिति के फेस के फीचर्स और आंखों की बनावट भी करीना से काफी मिलती है। करीना की फिल्म 'जाने जान' में उदिति सिंह ने करीना का युवा रोल निभाया था। जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर उदिति सिंह चर्चा में आई थीं। वहीं उदिति सिंह की सोशस मीडिया पर फैंस एक्ट्रेस को करीना की हमशक्ल कहकर बुलाते हैं।


सोशल मीडिया पर रहती हैं एक्टिव

उदिति सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 10 लाख फॉलोअर्स हैं। वहीं एक्ट्रेस अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती हैं। वहीं अब वह सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में नजर आ रही हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या उदिति सिंह बाकी के कंटेस्टेंट्स पर भारी पड़ती हैं या फिर एक्ट्रेस पर अन्य कंटेस्टेंट्स भारी पड़ेंगे।



Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g