Shiv Thakare के फैंस ने ऐश्वर्या शर्मा को दी ट्रोलिंग की धमकी, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

'खतरों के खिलाड़ी 13' के कई कंटेस्टेंट्स के बीच शूटिंग के दौरान अनबन हो गई थी। अब ऐश्वर्या शर्मा और शिव ठाकरे के बीच अनबन की खबरे सामने आ रही हैं। अनबन के बीच शिव ठाकरे के फैंस ने एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा को ट्रोल करने की धमकी दी है।

Bollywood Halchal Aug 01, 2023

'खतरों के खिलाड़ी 13' के कई कंटेस्टेंट्स के बीच शूटिंग के दौरान अनबन हो गई थी। जिसके बाद अब कंटेस्टेंट में हुई अनबन की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं। पहले डेजी शाह, अर्चना गौतम और अर्जित तनेजा के बीच जंग छिड़ी थी। वहीं अब ऐश्वर्या शर्मा और शिव ठाकरे के बीच अनबन की खबरे सामने आ रही हैं। हैरानी की बात यह है कि सेलिब्रिटीज से इतर ऐश्वर्या शर्मा और शिव ठाकरे के फैंस आपस में लड़ बैठे हैं। वहीं स्टार्स के बीच हुए अनबन के बीच शिव ठाकरे के फैंस ने एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा को ट्रोल करने की धमकी दी है। जिसके बाद एक्ट्रेस ने शिव ठाकरे के फैंस को कड़ी फटकार लगाते हुए उन्हें सबक सिखाया है।


दरअसल, शिव ठाकरे और अर्जित तनेजा को ऐश्वर्या शर्मा के फैंस ने आड़े हाथों लिया था। वहीं एक्ट्रेस का मजाक उड़ाने को लेकर भी फटकार लगाई है। जिसके बाद शिव ठाकरे के फैंस ने एक्ट्रेस को ट्रोल करने की धमकी दी। शिव ठाकरे के फैनपेज ने ऐश्वर्या को टैग करते हुए कहा कि हमने टैगिंग शुरू की तो रोते फिरोगे। अपने फैनपेज को समझा दो वरना...। जिसके बाद ऐश्वर्या शर्मा भी शिव ठाकरे के फैंस को जवाब देने से पीछे नहीं हटीं।


ऐश्वर्या शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शिव ठाकरे के फैंस को जवाब देते हुए कहा कि वह ट्रोलिंग को माफ नहीं करती है। वह सबसे आग्रह करती हैं कि आप सभी लोग यह शो मनोरंजन के लिए देखें और इसे वहीं तक रहने दें। एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि उनकी खातिर फैंस क्यों आपस में लड़ रहे हैं। जबकि वह इन चीजों को बढ़ावा नहीं देती हैं। ऐश्वर्या शर्मा ने फैंस से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि ऊपर वाला सब जानता है।


पहले भी ट्रोल हो चुकी हैं एक्ट्रेस

एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा इससे पहले भी ट्रोलिंग का शिकार हो चुकी हैं। एक्ट्रेस ने सीरियल 'गुम हैं किसी के प्यार में' पत्रलेखा का रोल निभाया था। एक्ट्रेस को इस रोल के लिए काफी ज्यादा ट्रोल किया जाता था। इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने 'स्मार्ट जोड़ी' में किया था। इसके अलावा एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा अभिनेता नील भट्ट से शादी करने के लिए ट्रोल हुई थीं।



Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g