Marriage और मदरहुड के सवालों पर बोलीं Jennifer Winget, जारी रहेगा OTT और अभिनय का सफर

इन दिनों टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट अपनी अपकमिंग सीरीज 'शक: ट्रस्ट नो वन' को लेकर चर्चा में बनी हैं। इस सीरीज में परिणीति चोपड़ा, सोनी राजदान, ताहिर राज भसीन, अनूप सोनी, ध्रुव चौधरी, हरलीन सेठी और सुमित व्यास भी हैं।

Bollywood Halchal Sep 12, 2026

इन दिनों टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट अपनी अपकमिंग सीरीज 'शक: ट्रस्ट नो वन' को लेकर चर्चा में बनी हैं। इस सीरीज में परिणीति चोपड़ा, सोनी राजदान, ताहिर राज भसीन, अनूप सोनी, ध्रुव चौधरी, हरलीन सेठी और सुमित व्यास भी हैं। इसी बीच जेनिफर ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर बात की। एक्ट्रेस ने कहा कि भले ही उनकी प्रायोरिटी थोड़ी बदल गई हैं, लेकिन काम और एक्टिंग को लेकर उनका नजरिया आज भी वैसा ही है।

एक्ट्रेस अपनी आने वाली ओटीटी सीरीज के ट्रेलर सॉन्च पर शादी और मदरहुड पर बात करती दिखीं। जब एक्ट्रेस से शादी के बाद उनकी प्रायोरिटी के बारे में सवाल किया गया, तो जेनिफर ने कहा कि कुछ नहीं बदला है। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने अभी-अभी शादी की है और सब कुछ वैसा ही है। वहीं जेनिफर ने कहा कि वह जिंदगी में बैलेंस बनाए रखने में यकीन करती हैं। वह जिनके साथ काम करती हैं, उनका ध्यान भी रखती हैं।

जेनिफर ने कहा कि कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिनको जिंदगी में बैलेंस पसंद होता है और वह भी उनमें से एक हैं। उन्होंने कहा कि मैं जिनके साथ काम कर रहीं हूं, फिर चाहे वह टेलीविजन से हों, डिजिटल से हों या और कोई, उनके लिए माहौल का अच्छा होना बेहद जरूरी है।

अभिनेत्री ने कहा कि जब आप बार-बार उन्हीं लोगों के साथ काम करते हैं, तो एक कंफर्ट जोन बन जाता है और वह मुझे समझते हैं। मैं उनको जानती हूं और वह जानते हैं कि ये यह करेगी और ये वह नहीं करेगी। वहीं शादी और मां बनने के सवालों पर एक्ट्रेस ने साफ किया कि शादी का मतलब यह नहीं है कि उन्होंने अपने एक्टिंग करियर को रोक दिया है। जेनिफर विंगेट ने कहा कि अब तक सब अच्छा रहा है और आप लोगों के प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। यह अद्भुत रहा है। बता दें कि जेनिफर 'शक: ट्रस्ट नो वन' सीरीज में नजर आने वाली हैं।



Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g