Shiv Thakare के साथ मिलकर Manisha Rani मचाएंगी धमाल, बड़े प्रोजेक्ट में नजर आएंगे एक साथ

रियलिटी शो के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। बिग बॉस के अलग-अलग सीजन के 2 रनरअप अब दर्शकों को एक साथ एक प्रोजेक्ट में दिखाई दे सकते हैं। मनीषा और शिव एक साथ म्यूजिक वीडियो में कोलैब करते नजर आ सकते हैं।

Bollywood Halchal Aug 28, 2023

रियलिटी शो के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। बिग बॉस से लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाने वाले 2 पॉपुलर कंटेस्टेंट्स अब एक साथ स्क्रीन पर भी धमाल मचाते नजर आ सकते हैं। बता दें कि बिग बॉस के अलग-अलग सीजन के 2 रनरअप अब दर्शकों को एक साथ एक प्रोजेक्ट में दिखाई दे सकते हैं। सोशल मीडिया पर शिव ठाकरे और मनीषा रानी काफी पॉपुलर हैं। दोनों कंटेस्टेंट को बिग बॉस के घर में फैंस का पूरा सपोर्ट मिला था। भले ही मनीषा और शिव शो बिग बॉस की ट्रॉफी नहीं जीत पाए। लेकिन इनकी फैन फॉलोइंग काफी तेजी से बढ़ती जा रही है।


दोनों ने फैंस को जमकर किया एंटरटेन

शिव और मनीषा ने अपने-अपने सीजन में ऑडियंस को जमकर एंटरटेन किया था। दोनों का देसी अंदाज दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आया था। ऐसे में खबरों की मानें तो ये दोनों एक साथ किसी प्रोजेक्ट में भी नजर आ सकते हैं। हालांकि अभी इस बात की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। लेकिन उम्मीद है कि दर्शकों को जल्द ही मनीषा और शिव की जोड़ी देखने को मिलेगी। 


दरअसल, जब एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शिव ठाकरे से सवाल किया गया कि क्या वह मनीषा रानी के साथ काम करने के लिए तैयार हैं। तो शिव ठाकरे ने कहा कि मनीषा एंटरटेनमेंट का फुल पैकेज हैं। उन्होंने बताया कि वह मनीषा को बिग बॉस के पहले से जानते हैं। साथ ही शिव ने यह भी कहा कि वह मनीषा के साथ काम करने के लिए हमेशा से तैयार हैं। उनको मनीषा के साथ काम करने में काफी मजा आएगा।


इस प्रोजेक्ट के लिए आएंगे साथ

बताया जा रहा है कि शिव और मनीषा किसी म्यूजिक वीडियो के लिए कोलैब कर सकते हैं। यह जानकारी सामने आने के बाद फैंस भी खुशी से झूम उठे हैं। फैंस बड़ी बेसब्री से उस पल का इंतजार कर रहे हैं। जब स्क्रीन पर मनीषा और शिव एक साथ नजर आएंगे। बता दें कि इन दिनों रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में शिव अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस देकर अपने डर पर जीत हासिल कर रहे हैं।



Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g