TV एक्ट्रेस Dipika Kakar ने सेहत और इलाज के चलते Daily Soap में काम करने से किया इनकार

टीवी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ ने अपने ब्लॉग में बताया कि स्वास्थ्य समस्याओं और इलाज के चलते वह फिलहाल डेली सोप में काम नहीं करेंगी। लंबी शूटिंग उनके लिए संभव नहीं है, इसलिए वह फिलहाल ऐसे प्रोजेक्ट्स से दूर हैं। हालांकि दीपिका अपने पति शोएब इब्राहिम के साथ एक म्यूजिक वीडियो में जरूर डांस करती नजर आएंगी।

Bollywood Halchal Sep 22, 2026

टीवी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ ने अपने एक लेटेस्ट ब्लॉग में कुछ ऐसी बातें बोली हैं, जिससे दीपिका के फैंस दुखी हुए हैं। एक ओर दीपिका इलाज के प्रोसेस में हैं, तो उन्होंने अपनी सेहत के मामले में वह पूरी तरह से फिट नहीं है। ऐसे में दीपिका कक्कड़ ने काम को लेकर कुछ ऐसा कहा है, जो एक्ट्रेस के फैंस को थोड़ा पसंद नहीं आया। एक्ट्रेस ने अपने ब्लॉग में काम पर लौटने की बात को लेकर बात की। दीपिका ने बताया कि जिस तरह का फिलहाल उनका इलाज चल रहा है, उसमें उनके लिए रोज लंबे समय तक शूटिंग करना आसान नहीं होगा। वहीं डेली सोप के लिए लंबे समय तक काम करना पड़ता है। इसलिए वह ऐसे किसी प्रोजेक्ट को फिलहाल अपने हाथ में नहीं ले रही हैं।

दीपिका कक्कड़ ने यह भी कहा है कि इलाज के दौरान उनको किसी डेली सोप में कास्ट करना ठीक नहीं लगता है। क्योंकि वह खुद रेगुलर शूटिंग के लिए अवेलेबल नहीं हो सकती हैं। इसलिए किसी के लिए भी लंबे समय के लिए उनको प्रोजेक्ट में लेना मुश्किल है। हालांकि एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन चीज को लेकर निराश नहीं हैं। क्योंकि अभी एक्ट्रेस का पूरा ध्यान अपने इलाज और हालात पर है।

दीपिका कक्कड़ लंबे समय से डेली सोप से दूर हैं। उन्होंने कहा कि अगर एक दिन का काम हो, तो उसको मैनेज किया जा सकता है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने पति शोएब इब्राहिम के साथ एक म्यूजिक वीडियो करने का फैसला किया है। दीपिका ने कहा कि 1 दिन के काम में लिमिटेड प्रेशर रहता है और शूटिंग शेड्यूल को भी मैनेज कर सकते हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि शूटिंग के लिए टीम ने सुबह का समय रखा था। इस तरह से वह अपने काम और पर्सनल स्पेस के बीच बैलेंस बनाने की कोशिश कर रही हैं। दीपिका इस म्यूजिक वीडियो में लंबे समय के बाद डांस करती नजर आएंगी। फिलहाल दीपिका कक्कड़ डांस रिहर्सल में व्यस्त चल रही हैं।



Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g