'अंतरा सिंह' के नाम से प्रसिद्ध भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री मोनालिसा के प्रसिद्धि की मुख्य वजह क्या हैं?

भोजपुरी फ़िल्म एक्टर्स ऐसे है जो अपनी इंडस्ट्री के साथ बॉलीवुड में भी अच्छा नाम कर रहे है। हालांकि भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में मेल एक्टर्स का रूआब बना रहता है लेकिन फिमेल एक्टर्स का भी यहाँ जलवा कम नहीं है। तो आइये जानते है ऐसी ही एक फिमेल एक्टर्स मोनालिसा के बारे में

Bollywood Halchal Jul 20, 2020

भोजपुरी फ़िल्मो की ओर आज के समय दर्शकों का झुकाव तेजी से बढ़ा है। आज भोजपुरी सिनेमा का ग्रोथ इतना हो चुका है कि कई हिंदी फ़िल्म और टीवी कलाकार भी भोजपुरी फ़िल्मों में नजर आ चुके है।बहुत से स्टार्स ने शुरूआत में काम की खोज में  भोजपुरी इंडस्ट्री का ही चुनाव किया और कई भोजपुरी फ़िल्म एक्टर्स ऐसे है जो अपनी इंडस्ट्री के साथ बॉलीवुड में भी अच्छा नाम कर रहे है। हालांकि भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में मेल एक्टर्स का रूआब बना रहता है लेकिन फिमेल एक्टर्स का भी यहाँ जलवा कम नहीं है। तो आइये जानते है ऐसी ही एक फिमेल एक्टर्स मोनालिसा के बारे में


भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा का असली नाम 'अंतरा सिंह' हैं। उन्होंने 100 से अधिक भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। भोजपुरी सिनेमा में मोनालिसा अपने बोल्ड अवतार के लिए बहुत फेमस है। उनकी भोजपुरी सिनेमा में चार्ज की बात करें तो वह एक फ़िल्म के 15 से 20 लाख के करीब चार्ज करती है।मोनालिसा वर्तमान समय में हिंदी सिनेमा मे एक्टीव है। उनकी हाल ही रिलीज हुई फ़िल्म 'द मर्डरर' है। भोजपुरी और हिंदी फ़िल्मों के अलावा मोनालिसा बंगाली, ओड़िया, तमिल, कन्नड़ और तेलगु फ़िल्मों में भी काम कर चुकी है।


निजी जीवन:


मोनालिसा का जन्म 21 अक्टूबर 1980 में कोलकत्ता में हुआ था।मोनालिसा एक बंगाली हिन्दू है, उनका असली नाम अंतरा सिंह है, लेकिन फ़िल्मों में आने के उन्होंने अपना नाम बदलकर मोनालिसा रख लिया। मोनालिसा ने अपने स्कूल की पढ़ाई कलकत्ता के जुलियन डे स्कूल से की और इसके बाद वह साउथ पॉइंट स्कूल से पढाई पूरी की।उन्होंने अपने कॉलेज की पढ़ाई आशुतोष कॉलेज से की, जहाँ उन्होंने बीए संस्कृत चुज किया और कलकत्ता यूनिवर्सिटी से डिग्री प्राप्त की।मोनालिसा की शादी मधन से हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद दोनों का डाइवोर्स हो गया है। इसके बाद उनका नाम भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ जोड़ा गया है। अभी मोनालिसा की शादी विक्रांत सिंह राजपूत से हुई है, दोनों एक साथ बहुत खुश है। दोनों ही हमेशा शोशल मिडिया पर एक्टिव रहते है।


मोनालिसा का करियर:


मोनालिसा ने अपने करियर की शुरुआत टीवी के छोटे किरदार से की। मोनालिसा ने अपने अंकल के कहने पर अपना नाम मोनालिसा रखा।उसके बाद वह अंतरा की जगह मोनालिसा नाम से जानी जाने लगी।मोनालिसा ने अपने करियर के शुरूआत में कुछ बी ग्रेड फ़िल्में भी की है। मोनालिसा की पहली बॉलीवुड फ़िल्म ‘ब्लैकमेल’ है, जिसमें वे अजय देवगन एवं सुनील शेट्टी के साथ नजर आई थी। इसके बाद मोनालिसा कन्नड़ फिल्म ‘जैकपोट’ में नजर आई थी, जिसमें उन्हें बहुत पसंद किया गया था। मोनालिसा को कलर्स के चैनल के ‘कॉमेडी नाईट बचाओ’ और रिअलिटी शो बिग बॉस में भी नजर आई थी। मोनालिसा एक अकेली ऐसी एक्ट्रेस है, जिन्होंने लगभग सभी सुपरस्टार जैसे दिनेश लाल यादव, पवन सिंह और बाकि कई लोगों के साथ काम किया है। मोनालिसा ने बॉलीवुड में बहुत सी फिल्मों में छोटे छोटे रोल भी किये है। वह 2005 में अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी की फिल्म ‘बंटी और बबली’ के टाइटल सोंग पर डांस करते भी नजर आई थी। मोनालिसा को अभी स्टार प्लस के सीरियल 'नज़र' में देखा गया था, जिसमें उनके दमदार एक्टिग ने लोगों का दिल जीता लिया था।


उनकी कुछ भोजपुरी फ़िल्में है:

तौबा-तौबा(2004), सुहाग(2015), देवर भईल दीवाना (2014), अजब देवर क गजब भौजाई(2009), सात सहेलियां (2010) आदि।


मोनालिसा की संघर्ष की कहानी:


मोनालिसा का बचपन बहुत ही आर्थिक अभावों में बीता है। अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनके पापा को बिजनेस में बहुत ही नुकसान हुआ था जिसके कारण घर की स्थिति बिल्कुल ठीक नहीं थी, तो उन्होंने 15 साल की ही उम्र में घर की हालत सुधारने के लिए नौकरी करने का फैसला किया और वह अलग-अलग रेस्टॉरेंट्स में काम करके तीन साल गुजारा की जिसके उनको दिन-भर में 120 रुपये मिलते थे। फिर एक दिन उनकी मुलाकात एक बंगाली प्रोड्यूसर से हुई और उसके बाद उनकी जिंदगी ने यू टर्न मारा, उस प्रोड्यूसर ने मोनालिसा को मॉडलिंग करने की सलाह दिया और इसके बाद उन्होंने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।


मोनालिसा के कुछ अननोन फैक्ट्स:


1) मोनालिसा कई क्षेत्रीय भाषाओ के फ़िल्मों में काम कर चुकी है, जिसके कारण उन्हें बंगाली, कन्नड़, भोजपुरी, हिंदी एवं तमिल भाषा बहुत अच्छे से आती है।


2) मोनालिसा का जन्म कलकत्ता में हुआ था, लेकिन उनका इनहैरिटेन्स प्लेस बिहार, पटना है।


3) मोनालिसा एक बहुत अच्छी मॉडल भी है।


4)मोनालिसा की हॉबी डांस करना है और वह एक बेहतरीन डांसर भी है। इसके अलावा उनको फोटोग्राफी, आर्ट्स एवं क्राफ्ट में भी इन्टरस्ट है।


5)मोनालिसा के पसंदीदा एक्टर शाहरुख़ खान एवं पसंदीदा एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित है।


6)मोनालिसा ने अपना करियर उड़िया वीडियो अल्बम के एक मॉडल के रूप में शुरू किया।


7)साल 2016 में, मोनालिसा ने प्रसिद्ध रियलिटी टीवी शो- 'बिग बॉस सीजन 10' में भाग लिया और बिग बॉस हाउस में अपने ब्वॉयफ्रेंड  विक्रांत सिंह राजपूत के साथ विवाह किया।


8)मोनालिसा धूम्रपान और शराब का सेवन भी करती है।





Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g