Entertainment: कृतिका कामरा ने सीक्रेट रिलेशनशिप पर लगाई मुहर, क्रिकेट होस्ट गौरव कपूर के साथ दिखीं

कृतिका कामरा ने अब तक अपना पूरी फोकस अपने काम पर किया। लेकिन अब एक्ट्रेस कृतिका अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गईं। एक्ट्रेस ने क्रिकेट होस्ट गौरव कपूर के साथ अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल कर दिया है।

Bollywood Halchal Dec 12, 2025

टीवी अभिनेत्री कृतिका कामरा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में आ गई हैं। एक्ट्रेस एक समय पर 'कितनी मोहब्बत है' के अपने को-स्टार करण कुंद्रा के साथ रिश्ते में थीं। दोनों ने ऑनस्क्रीन नहीं बल्कि ऑफस्क्रीन भी रोमांस फरमाया और अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में रहे। लेकिन सालों तक साथ रहने के बाद दोनों ने अचानक से ब्रेकअप कर लिया।

 

कृतिका से ब्रेकअप के बाद करण कुंद्रा की जिंदगी में पहले अनुषा दांडेकर की एंट्री हुई, तो वहीं अब करण कुंद्रा तेजस्वी प्रकाश के साथ रिलेशनशिप में हैं। वहीं दूसरी ओर कृतिका कामरा ने अब तक अपना पूरी फोकस अपने काम पर किया। लेकिन अब एक्ट्रेस कृतिका अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गईं। एक्ट्रेस ने क्रिकेट होस्ट गौरव कपूर के साथ अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल कर दिया है।


गौरव कपूर को डेट कर रही हैं कृतिका

हाल की में एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने इंस्टाग्राम पर गौरव कपूर के साथ तस्वीर शेयर की है। जिसको देखने के बाद कृतिका के फैंस को भरोसा हो गया है कि एक्ट्रेस गौरव कपूर को डेट कर रही हैं। वहीं एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर गौरव कपूर के साथ ब्रेकफास्ट करते हुए कई तस्वीरें शेयर कीं। जिनमें कृतिका और गौरव दोनों एक-दूसरे की तस्वीरें क्लिक करते हुए ब्रेकफास्ट का लुत्फ उठाते नजर आए।


कपल ने पहने मैचिंग स्नीकर्स

कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने मैचिंग स्नीकर्स पहने थे। वह वीडियो में एक न्यूयॉर्क के फेमस कैफे 'बब्बीज कप्स' से ड्रिंक पीते नजर आए। इससे यह संकेत मिलता है कि वह साथ में छुट्टियां मना रहे हैं। कृतिका ने कैप्शन में लिखा, 'ब्रेकफास्ट विद,' और तस्वीरों के साथ इस बात की तरफ इशार किया कि वह क्या कहना चाहती हैं। कृतिका की इस पोस्ट पर यूजर और उनके सेलिब्रिटी दोस्त भी रिएक्शन देने से खुद को रोक नहीं पाए। वहीं कुछ ने अभिनेत्री को गौरव के साथ देखकर खुशी जाहिर की तो वहीं कुछ ने हैरानी जताई।


फैंस का रिएक्शन

गौरव कपूर और कृतिका कामरा की इन तस्वीरों पर कई सेलिब्रिटी ने प्रतिक्रिया दी है। गौरव के करीबी दोस्त अभिनेता अंगद बेदी ने इस जोड़ी पर तंज कसते हुए लिखा, 'फटा पोस्टर निकला हीरो।' वहीं अन्य लोगों के लिखा, 'हाहाहा', तो वहीं लिखा, 'क्यूट कपल' ये बहुत पसंद आया।



Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g