Jiyaa Shankar Engagement: Jiya Shankar की हुई Engagement, मंगेतर Karan के साथ शेयर की रोमांटिक Pictures
टीवी की फेमस एक्ट्रेस जिया शंकर ने सगाई कर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने इस खुशखबरी को अपने फैंस के साथ शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने अपने मंगेतर के साथ कई प्यारी सी फोटोज शेयर की हैं। साथ ही एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है, तो आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस जिया शंकर ने क्या कहा है।
जिया शंकर ने शेयर किया पोस्ट
जिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर सगाई का ऐलान किया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस जिया ने कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपनी रिंग फ्लॉन्ट कर रही हैं। साथ ही जिया ने अपने मंगेतर पर प्यार लुटा रही हैं। जिया ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए, जो कैप्शन लिखा है, वो बेहद लंबा है।
एक्ट्रेस ने क्या लिखा
एक्ट्रेस जिया ने लिखा कि तो शायद ये सच है कि प्यार तब मिलता है, जब आप इसकी बिल्कुल उम्मीद नहीं करते हैं। लेकिन भगवान ने उनकी धैर्य की परीक्षा ली। यह आसान नहीं था, लेकिन फिर भी आसान था, तुमसे हर बातचीत, भले ही तुम दूर थे, लेकिन घर जैसा महसूस कराती थी। हालांकि यह सफर आसान नहीं था, लेकिन हमने हर दिन एक-दूसरे को चुना।
क्या बोलीं जिया शंकर
जिया शंकर ने कहा कि तुमने वह प्यार दिखाया, जिसका मैंने पूरी जिंदगी इंतजार किया। सबसे मुश्किल दिनों में तुमने मुझे हंसाया। एयरपोर्ट पर विदाई के समय हर बार कसकर गले लगाया, हम दुनिया में कहीं भी हों, घर नहीं था, लेकिन हमेशा तुम थे। मेरे प्यारे, मेरे एबीसीडी और मेरे सबसे अच्छे दोस्त।
जिया का मंगेतर
जिया ने आगे लिखा कि तुम्हारे साथ जिंदगी एक रोमांच है। यह मेरी फेवरेट रोमांटिक कॉमेडी है। वह अपना पूरा जीवन बिताने और उसी तरह से प्यार करने के लिए बेताब हैं। जैसे तुमने हमेशा प्यार किया है। आई लव यू करण। इससे पता चलता है कि जिया शंकर के मंगेतर का नाम करण है।
Find Us
Categories
बॉलीवुड हलचल
बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।

