इंडियन आइडल 12 में मल्टी-टैलेंटेड हैं सभी कंटेस्टेंट्स, यहाँ देखें टॉप 15 की पूरी लिस्ट

आपको बता दें कि पहली बार, इंडियन आइडल 2020 के ऑडिशन 25 जुलाई 2020 से ऑनलाइन मोड में किए गए थे। इंडियन आइडल 12 में जजों की तिकड़ी - हिमेश रेशमिया, नेहा कक्कड़ और विशाल ददलानी ने देशभर के बेहतरीन सिंगर्स को सुना है। वहीं इस बार भी आदित्य नारायण शो के होस्ट हैं।

Bollywood Halchal Jan 18, 2021

सोनी टीवी भारत के नंबर 1 सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल का सीजन 12 हर बार की तुलना में ज़रा हटके था। जहाँ हर बार शो के ऑडिशन के लिए जजों की टीम देश के अलग-अलग शहरों में जाती थी। वहीं इस बार कोरोना महामारी के चलते ऑडिशन ऑनलाइन मोड़ में करवाए गए थे। आपको बता दें कि पहली बार, इंडियन आइडल 2020 के ऑडिशन 25 जुलाई 2020 से ऑनलाइन मोड में किए गए थे। इंडियन आइडल 12 में जजों की तिकड़ी - हिमेश रेशमिया, नेहा कक्कड़ और विशाल ददलानी ने देशभर के बेहतरीन सिंगर्स को सुना है। वहीं इस बार भी आदित्य नारायण शो के होस्ट हैं। इंडियन आइडल के 12वें सीजन के लिए जजों ने देशभर से आई लाखों एंट्रीज़ से टॉप 50 कंटेस्टेंट्स को चुना था। स्टूडियो राउंड के बाद, थिएटर राउंड के लिए जजों ने इंडियन आइडल 2020 के टॉप 15 कंटेस्टेंट्स को चुना था, जिन्हें मुंबई बुलाया गया था। इस बार इंडियन आइडल में टॉप 14 के बजाय टॉप 15 का चयन किया था। आपको बता दें कि इंडियन आइडल 2020 के ऑडिशन के एपिसोड का प्रसारण 28 नवंबर 2020 को किया गया था और उसके बाद चयनित शीर्ष 15 प्रतियोगियों के साथ ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड होगा।


ऑनलाइन मोड में हुए थे ऑडिशन 

इस बारकंटेस्टेंट्स को अपने गाने का वीडियो रिकॉर्ड करके शो की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड करना था। स्टूडियो में अंतिम ऑडिशन राउंड शूट किया गया था जिसके बाद जजों ने टॉप 15 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट का खुलासा किया था।


शादी के बाद शो में दिखी थीं नेहा कक्क्ड़ 

मशहूर सिंगर और शो की जज नेहा कक्क्ड़ भी शादी के बाद इंडियन आइडल के सेट पर नज़र आई थीं। शो की शुरुआत में नेहा ने कहा था, "शो में एक कंटेस्टेंट से लेकर इसकी जज बनने तक का मेरा सफर यह दर्शाता है कि दुनिया में कितनी संभावनाएं हैं और यह मंच आम आदमी को कितना बड़ा मौका दे सकता है। एक जज के रूप में अपनी प्रतिक्रिया में ईमानदार और स्पष्ट रहना और उनका सही मार्गदर्शन करना, मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण है।"


आइए नज़र डालते हैं इंडियन आइडल सीजन 12 के टॉप 15 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट पर - 

1. अंजलि गायकवाड़, महाराष्ट्र  

2. मोहम्मद दानिश, मुज़्ज़फरनगर 

3. सिरीशा भगवातुला, आंध्र प्रदेश 

4. सम्यक प्रसन्ना , दिल्ली 

5. वैष्णव गिरीश, केरल 

6. अरुणिता कंजीलाल, कोलकाता 

7. अनुष्का बनर्जी, कोलकाता

8. सायली किशोर कांबले, महाराष्ट्र 

9. निहाल ताउरो, मंगलौर 

10. साहिल सोलंकी, हिसार 

11. पवनदीप राजन, उत्तराखंड 

12. सवाई भट्ट, राजस्थान 

13.  शनमुख प्रिया, विशाखापट्टनम 

14. नचिकेत लेले, मुंबई 

15. आशीष कुलकर्णी, पुणे




Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g