Entertainment: गिरती TRP के बीच Ekta Kapoor का मास्टरस्ट्रोक? Naagin 7 में अनीता हसनंदानी की होगी Grand Entry
नागिन 7 ने टीवी की दुनिया को हिलाकर रख दिया था। नागिन 7 टीआरपी के मामले में लगातार बवाल मचा रहा था। लेकिन फिर एक समय ऐसा भी आया, जब इस शो की रेटिंग धड़ाम से जा गिरी। प्रियंका चाहर चौधरी और नॉमिक प़ॉल की जोड़ी भी नागिन 7 को डूबने से नहीं बचा सकी। हाल ये था कि एकता कपूर ने नागिन 7 को बंद करने का ऐलान करना पडा। वहीं कुछ समय पहले खबर आई कि 7 जून को नागिन बंद हो जाएगा।
इस खबर के सामने आते ही नागिन 7 के फैंस का दिल टूट गया था। क्योंकि एक समय ऐसा था जब फैंस प्रियंका और नॉमिक को देखने के लिए नागिन 7 देखते थे। लेकिन शायद अब यह चार्म फीका पड़ गया है। इसी बीच नागिन 7 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि नागिन 7 के बंद होने की खबर तो सही है, लेकिन नागिन 7 में जल्द ही एक नई एंट्री होने वाली है।
नागिन 7 में किसकी होगी एंट्री
दरअसल, हम बात कर रहे हैं कि टीवी की पुरानी नागिन अनीता हसनंदानी के बारे में। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस एक बार फिर टीवी पर वापसी करने जा रही हैं। सोशल मीडिया पर कुछ समय से एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि अनीता एक बार फिर से टीवी पर कमबैक करने वाली हैं। नागिन बनकर अनीता फिर से कहानी को पलट देंगी। वहीं बताया जा रहा है कि नागिन 7 में एक्ट्रेस अनीता भारिणी यानी ऐलिस कौशिक की मां का रोल निभाने वाली हैं। यह तो हर कोई जानता है कि भरणी अनंता का दायां हाथ है।
जानिए तस्वीरों की सच्चाई
उसके बिना अनंता कोई भी काम पूरा नहीं कर पाती है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में जब भरणी की मां की एंट्री होगी, तो क्या बदलाव देखने को मिलेंगे। लेकिन अनीता की वायरल हो रही यह तस्वीर पुरानी लग रही है। ऐसे में यह नहीं कहा जा सकता है कि सच में नागिन 7 में अनीता हसनंदानी नजर आएंगी या नहीं। वैसे भी अनीता ने अपनी वापसी पर कोई बयान नहीं दिया है। वहीं एकता ने भी किसी तरह की पुष्टि नहीं की है।
Find Us
Categories
बॉलीवुड हलचल
बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।

