Entertainment: ब्रेकअप के 10 साल बाद दिव्यांका और शरद कर सकते हैं पर्दे पर वापसी, 8 साल डेट के बाद खत्म हुआ था रिश्ता

बताया जा रहा है कि ब्रेकअप के 10 साल बाद दिव्यांका त्रिपाठी और उनके एक्स बॉयफ्रेंड शरद मल्होत्रा बिग बॉस 19 में नजर आ सकते हैं। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। दिव्यांका और शरद फेमस टीवी कपल थे।

Bollywood Halchal Aug 07, 2025

टीवी की फेमस एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके एक्स बॉयफ्रेंड शरद मल्होत्रा एक बार फिर चर्चा में बने हैं। बताया जा रहा है कि ब्रेकअप के 10 साल बाद दोनों एक साथ नजर आ सकते हैं। लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वायरल खबरों की मानें, तो दिव्यांका और शरद दोनों बिग बॉस 19 में नजर आने वाले हैं। बता दें कि दिव्यांका और शरद फेमस टीवी कपल थे। वह दोनों पहली बार टीवी शो 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' के सेट पर पहली बार मिले थे। यहां पर दोनों प्यार में पड़ गए। वहीं ऑन स्क्रीन केमेस्ट्री असल जिंदगी में भी रोमांस में बदल गई। इस कपल ने एक-दूसरे को 8 साल तक डेट किया। लेकिन 2015 में दोनों की राहें अलग हो गईं और अभिनेत्री ने एक्टर विवेक दहिया से शादी कर ली। वहीं शरद ने रिप्सी भाटिया से शादी की।


हर साल फैंस बिग बॉस के प्रीमियर की तारीख पर कंटेस्टेंट की लास्ट लिस्ट देखने के लिए स्क्रीन पर नजरें बनाए रखते हैं। लेकिन अटकलें लगना पहले शुरू हो जाती हैं। पहले दावा किया गया था कि करीब 45 हस्तियों से संपर्क किया जा चुका है। वहीं इस सीजन के लिए कई फेमस टीवी एक्टर और डिजिटल लोगों से बातचीत चल रही हैं। जिनमें हुनर हाली, रति पांडे, मिस्टर फैसू, अपूर्व मखीजा, धनश्री वर्मा, मीरा देवस्थले, भाविका शर्मा और श्रीराम चंद्रा शामिल हैं। अब बताया जा रहा है कि गुरुचरण सिंह, जेनिफर मिस्त्री और शैलेश लोढ़ा से भी बिग बॉस 19 के लिए संपर्क किया गया है। रैपर रफ्तार के भी इस शो में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।


हाल ही में बिग बॉस 19 का टीजर रिलीज हुआ है। जिसमें सलमान खान ने थीम में एक बड़ा ट्विस्ट दिखाया और बताया कि सीजन 19 में घरवालों की सरकार होगी। जोकि घर के अंदर सत्ता में बड़े बदलाव का संकेत है। सलमान खान ने मजा का वादा किया है और खुद को तैयार रखने का आग्रह भी किया है। इस साल की थीम के केंद्र में पावर-प्ले को दर्शाता है। बता दें कि 24 अगस्त 2025 को बिग बॉस 19 का प्रीमियर कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर होने वाला है।



Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g