Dipika Kakar Baby: डिलीवरी के 19 दिन बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं दीपिका कक्कड़, देखें न्यू बॉर्न बेबी की झलक

छोटे पर्दे के चर्चित कपल दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम हाल ही में पेरेंट्स बने हैं। प्री-मेच्योर डिलीवरी के कारण बच्चा कमजोर था। लेकिन अब 19 दिनों बाद दीपिका और बच्चे को डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं बच्चे की पहली झलक भी दिखी।

Bollywood Halchal Jul 10, 2023

'ससुराल सिमर का' फेम एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने हाल ही में नन्हे मेहमान को जन्म दिया है। दीपिका कक्कड़ और उनके लविंग हसबैंड शोएब इब्राहिम अब पैरेंट्स बन चुके हैं। बता दें कि कपल ने 21 जून 2023 को एक नन्हे मेहमान का स्वागत किया था। एक्ट्रेस की प्री-मेच्योर डिलीवरी हुई थी। बच्चे के जन्म के बाद पहली बार दीपिका को स्पॉट किया गया है। 


अस्पताल से डिस्चार्ज हुई एक्ट्रेस

बता दें कि दीपिका कक्कड़ का बेटा अब NICU से बाहर आ चुका है। जिसके बाद अभिनेत्री बच्चे के साथ सोमवार को डिस्चार्ज कर दी गईं। इस दौरान एक्ट्रेस और उनके पति शोएब को न्यू बॉर्न बेबी के साथ बाहर निकलते देखा गया। इस दौरान एक्टर ने अपने बच्चे को गोद में ले रखा था। वहीं दीपिका और शोएब ने पैपराजी को जमकर पोज भी दिए।


बेबी की पहली झलक

हॉस्पिटल के बाहर निकलते समय दीपिका ने पैपराजी से शोर न करने के लिए कहा। लेकिन एक्ट्रेस ने कहा कि बेबी अभी सो रहा है। क्योंकि पैपराजी फोटो क्लिक करने के लिए चिल्ला रहे थे। दीपिका कक्कड़ ने ब्लश पिंक कलर का सलवार-सूट पहन रखा था। जिसमें वह काफी हसीन लग रही थीं। वहीं शोएब ने कंफर्टेबल टी-शर्ट और लोअर पहना हुआ था। हालांकि दोनों ने अभी बच्चे का चेहरा नहीं दिखाया है।


शोएब ने दी थी हेल्थ अपडेट

एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ के 8वें महीने डिलीवरी हो गई थी। प्री-मेच्योर डिलीवरी होने के कारण बच्चा काफी कमजोर था। जिसके कारण उसे NICU में रखा गया था। बच्चे को करीब 19 दिनों तक NICU में रखा गया था। लेकिन अब बेबी की हेल्थ में सुधार है, जिसकी वजह से अब दीपिका और बेबी को डिस्चार्ज कर दिया गया है। कुछ दिनों पहले शोएब इब्राहिम ने सोशल मीडिया के जरिए बच्चे के हेल्थ के बारे में अपडेट दी थी। उन्होंने बताया था कि अब उनके बेटे की सेहत पहले से काफी बेहतर है।




Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g