तेजस्वी प्रकाश बनीं बिग बॉस 15 की विनर, आइये जानते हैं कौन हैं ये और कहाँ से शुरू हुई इनकी कहानी

तेजस्वी प्रकाश वयंगंकर (जन्म : 11 जून 1993) एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो हमें हिंदी टेलीविजन में दिखाई देती हैं। तेजस्वी प्रकाश ने अपने करियर की शुरुआत बतौर इंजीनियर की थी। इनके पिता भी इंजीनियर थे लेकिन बाद में उनका रुझान एक्टिंग की तरफ हो गया। तेजस्वी प्रकाश ने कलर्स के शो 'स्वरागिनी' में लीड रोल प्ले किया था।

Bollywood Halchal Jan 31, 2022

तेजस्वी प्रकाश वयंगंकर (जन्म : 11 जून 1993) एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो हमें हिंदी टेलीविजन में दिखाई देती हैं। तेजस्वी प्रकाश ने अपने करियर की शुरुआत बतौर इंजीनियर की थी। इनके पिता भी इंजीनियर थे लेकिन बाद में उनका रुझान एक्टिंग की तरफ हो गया। तेजस्वी ने अपनी स्कूली पढ़ाई लिखाई मुंबई के नाहर इंटरनेशनल स्कूल से की। आगे की एजुकेशन हुई मुंबई यूनिवर्सिटी से की। तेजस्वी ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशंस से ग्रेजुएशन किया है। इस डिग्री के बाद आप इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर माने जाते हैं। इस बात का जिक्र तेजस्वी बिग बॉस के घर पर भी एक दो बार कर चुकी है। तेजस्वी प्रकाश ने कलर्स के शो 'स्वरागिनी' में लीड रोल प्ले किया था। इसी शो ने उन्हें पहचान दी। इसमें उनके किरदार को खूब पसंद किया गया। साल 2017 में सीरियल 'पहरेदार पिया की' मैं एक बच्चे के संग शादी करने को लेकर उनका शो विवादों में घिरा रहा। फिर 'सिलसिला बदलते रिश्तों का' में भी तेजस्वी नजर आई। इसके बाद साल 2020 में रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 मैं नजर आई।

 तेजस्वी प्रकाश ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2012 में लाइफ ओके से की थी। इसके बाद इन्होंने 'संस्कार धरोहर अपनों की' नामक धारावाहिक में 'धारा' का किरदार निभाया। 2015 से 2016 तक इन्होंने लीड रोल 'रागिनी गड़ोरिया' का किरदार निभाया कलर्स टीवी के 'स्वरागिनी-जोड़ें रिश्तों के सुर' में। इसमें इनके अपॉजिट थे निमिष तनेजा । 2017 में इन्होंने दिया सिंह का किरदार निभाया सोनी टीवी के 'पहरेदार पिया की' में। पहरेदार पिया की के खत्म हो जाने के बाद तेजस्वी प्रकाश को फिर से कास्ट किया गया दिया सिंह नाम से ही 'रिश्ता लिखेंगे हम नया' नामक धारावाहिक में। इसमें इनके ऑपोजिट थे रोहित सुचांती। 2018 में इन्होंने स्टार प्लस में आशिम गुलाटी के ऑपोजिट 'कर्ण संगिनी' नामक धारावाहिक में 'उरुवी' नाम का किरदार निभाया।

                                                                        इसके बाद अभी हाल ही में 2021 में इन्होंने कलर्स टीवी के 'बिग बॉस 15' में दिखाई दी। यहां इन्होंने सबको पीछे छोड़ते हुए ट्रॉफी अपने नाम की और जनवरी 2021 में इनको विजेता घोषित किया गया और इन्हें 40 लाख रुपये विनिंग अमाउंट मिला। तेजस्वी प्रकाश नहीं फाइनल में करण कुंद्रा और प्रतीक सहजपाल को हराकर यह जीत हासिल की। फिनाले में टॉप टू में तेजस्वी और प्रतीक के बीच कड़ी टक्कर थी। सभी लोग प्रतीक को ही विनर मान रहे थे। यहां तक की सोशल मीडिया पर भी प्रतीक के नाम के ही चर्चे थे। पर अंततः यह ना हो सका। 3 महीने बिग बॉस के घर में रहने के बाद तेजस्वी ने यह शो जीत लिया और ट्रॉफी अपने नाम कर ली। तेजस्वी की बिग बॉस की जर्नी भी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही। मगर उन्होंने वह सारे चीजें की जिससे वह यह शो जीत सके। बिग बॉस के घर के बारे में ऐसा कहा जाता है कि जितना आप इस घर में लड़ाई करेंगे उतना ज्यादा दर्शक आप को देखेंगे। तेजस्वी ने भी इस घर में घर वालों के साथ खूब सारी जबरदस्ती की लड़ाइयां की जिसमें शमिता शेट्टी को आंटी कहकर ऐज शेमिंग जैसी बातें थी। इन्होंने करण कुंद्रा के साथ एक रोमांटिक एंगल भी शुरू किया जो कि एक और बिग बॉस के घर के बारे में बात कही जाती है । जब से वह इस शो का हिस्सा बनी तब से उन्हें मजबूत दावेदार मानी जा रही थी। मगर प्रतीक और शमिता ने भी उन्हें कड़ी टक्कर दी फाइनली तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस 15 की विजेता बनी और प्रतीक ने दूसरे नंबर पर रहकर ही यह शो खत्म किया।

बिग बॉस जीते ही मिल गया हिट शो में काम

बिग बॉस 15 की विजेता बनते ही तेजस्वी प्रकाश को 'नागिन 6' में लीड रोल मिल गया। 31 जनवरी को 'नागिन 6' के प्रोमो में तेजस्वी प्रकाश नजर आ रहीं हैं। इतनी जल्दी प्रोमो आने से थोड़ा चर्चित हो गया तो इसकी सफाई भी आई, दरअसल बिग बॉस का जो भी एपिसोड हम टीवी पर देख पाते हैं वह कुछ दिन पुराना होता है जैसे फिनाले की शूटिंग पहले ही हो चुकी होती है। फिनाले की शूटिंग और टेलीकास्ट के बीच तेजस्वी ने नागिन 6 का टीजर भी शूट कर लिया। कुछ लोग इसमें इनका मिलीभगत होने का आरोप भी लगा रहे हैं सच्चाई क्या है यह मेकर्स और तेजस्वी ही जाने।




Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g