Bhabiji Ghar Par Hain की गोरी मेम ने बेबीगर्ल को दिया जन्म, फैंस कर रहे पहली झलक का इंतजार

टीवी सीरियल 'भाभीजी घर पर हैं' फेम विदिशा श्रीवास्तव ने हाल ही में एक नन्ही परी को जन्म दिया है। एक्ट्रेस ने 11 जुलाई 2023 को एक बेबी गर्ल को जन्म दिया था। विदिशा ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम आद्या रखा है।

Bollywood Halchal Jul 17, 2023

टीवी सीरियल 'भाभीजी घर पर हैं' फेम विदिशा श्रीवास्तव ने हाल ही में एक नन्ही परी को जन्म दिया है। 'भाभीजी घर पर हैं' सीरियल में विदिशा श्रीवास्तव अनीता भाभी का किरदार निभा रही हैं। एक्ट्रेस ने 11 जुलाई 2023 को एक बेटी को जन्म दिया। हालांकि मां बनने के बाद विदिशा ने सोशल मीडिया पर एक भी पोस्ट शेयर नहीं की। जिसके बाद से फैंस विदिशा के मां बनने के बाद पहले पोस्ट का इंतजार कर रहे हैं। फैंस को उम्मीद है कि अपने पहले पोस्ट में बेबी गर्ल की पहली झलक दिखा सकती हैं। लेकिन फैंस सोशल मीडिया के जरिए विदिशा को मां बनने की बधाई दे रहे हैं।


एक्ट्रेस की बेटी का नाम

विदिशा ने मां बनने के बाद एक मीडिया पोर्टल से बातचीत कर अपने मां बनने की बात का खुलासा किया। विदिशा ने बताया कि उनकी डिलीवरी नॉर्मल हुई है। पहले उन्हें 18 घंटे का लेबर पेन झेलना पड़ा। लेकिन बेटी का चेहरा देख एक्ट्रेस अपना सारा दर्द भूल गईं। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम पहले ही सोच रखा था। विदिशा ने बताया कि वह अपनी बेटी का नाम आद्या रखेंगी। एक्ट्रेस ने बेटी का यह नाम अपने पति सायक पॉल के साथ मिलकर रखा है।


प्रग्नेंसी में भी की शूटिंग

टीवी सीरियल ‘भाभीजी घर पर हैं’ में विदिशा श्रीवास्तव गोरी मेम के किरदार में नजर आ रही हैं। विदिशा प्रेग्नेंसी के दिनों में भी शूटिंग कर रही थी। एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी पीरियड में भी अपने काम को चालू रखा था। विदिशा ने बेटी के जन्म से 10 दिन पहले शूटिंग से छुट्टी ली थी। बताया जा रहा है कि वह फिर जल्द ही शूटिंग शुरू करेंगी।


सीक्रेटली की थी शादी

बता दें कि एक्ट्रेस विदिशा श्रीवास्तव ने अपने बॉयफ्रेंड सायक पॉल से सीक्रेटली शादी रचाई थी। साल 2018 में दोनों ने बनारस में सात फेरे लिए थे। जिसके बाद विदिशा और सायक े करीब 4 सालों तक अपनी शादी को छिपाकर रखा था। एक साल पहले एक्ट्रेस ने अपनी शादी का खुलासा किया था।




Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g