Apoorva Mukhija पर एक्स बॉयफ्रेंड ने लगाया चीटिंग का आरोप, इंफ्लुएंसर को बताया 'रेड फ्लैग'

'इंडियाज गॉट लेटेंट' कॉन्ट्रोवर्सी से चर्चाओं में आने वाली अपूर्वा मखीजा एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। लेकिन इस बार विवाद उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ा है। दरअसल, अपूर्वा के एक्स बॉयफ्रेंड उत्सव दहिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Bollywood Halchal Aug 20, 2025

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और 'द ट्रेटर्स' फेम कंटेस्टेंट अपूर्वा मखीजा एक बार फिर से चर्चा में हैं। बता दें कि 'इंडियाज गॉट लेटेंट' कॉन्ट्रोवर्सी से चर्चाओं में आने वाली अपूर्वा एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। लेकिन इस बार विवाद उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ा है। दरअसल, अपूर्वा के एक्स बॉयफ्रेंड उत्सव दहिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उत्सव गाना गाते हुए अपूर्वा पर चीटिंग का आरोप लगा रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स उत्सव के दावों पर अपूर्वा को काफी ट्रोल कर रहे हैं।


कौन हैं उत्सव दहिया

अपने पुराने व्लॉग में अपूर्वा मखीजा ने उत्सव के साथ कई वीडियोज बनाई हुई हैं। अपूर्वा ने यह स्वीकार किया था कि वह उत्सव को डेट कर रही हैं। अपूर्वा के एक्स बॉयफ्रेंड उत्सव दहिया भी कंटेंट क्रिएटर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 88.3k फॉलोअर्स हैं। वह इंस्टाग्राम पर सिंगिंग वीडियोज और ट्रेवल व्लॉग शेयर करते हैं। उत्सव साल 2019 से मॉर्गन स्टेनली कंपनी के साथ काम कर रहे हैं।


अपूर्वा की खोली पोल

उत्सव की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। उत्सव ने अपने गाने की शुरूआत अपूर्वा मखीजा के फेमस डायलॉग 'हैलो क्यूट रेड फ्लैग' से की। हालांकि उत्सव ने वीडियो में अपूर्वा का नाम नहीं लिया, लेकिन अपूर्वा के सिग्नेचर डायलॉग से यह साफ हो गया है कि उन्होंने यह वीडियो अपूर्वा पर तंज कसते हुए बनाई है। उत्सव ने गाने में कहा कि रिलेशनशिप में अपूर्वा ने उनको चीट किय और सॉरी तक नहीं बोला। बल्कि अपूर्वा ने उनकी इमेज को पब्लिक के सामने खराब किया औऱ मुझे रेड फ्लैग बनाया, जोकि वह खुद थीं।


सोशल मीडिया पर वायरल

रिबेल किड पर उत्सव का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर अब तक 1 करोड़ से अधिक व्यूज आ चुके हैं। उत्सव ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि यदि अब कोई बकवास करेगा, तो वह सीधे रसीद निकालेंगे। इस वीडियो पर यूजर्स उत्सव को सपोर्ट करते हुए अपूर्वा को गलत बता रहे हैं। हालांकि अभी तक इस पूरे मामले पर रिबेल किड यानी की अपूर्वा मखीजा का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।



Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g