Aly Goni पर शादी का दबाव, Jasmin Bhasin संग Wedding Plan पर तोड़ी चुप्पी

हाल ही में अभिनेता अली गोनी ने अपनी शादी के प्लान के बारे में बात की है। अली गोनी ने बताया कि जब भगवान चाहेंगे, तो शादी होगी। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि उनकी फैमिली उन पर शादी करने का दबाव डाल रही है।

Bollywood Halchal Jun 26, 2026

कई सालों तक दोस्त रहने के बाद प्यार में पड़े अली गोनी और जैस्मीन भसीन सीरियल रिलेशनशिप में हैं। दोनों साथ में रह रहे हैं। वहीं फैंस भी अली और जैस्मीन की शादी का इंतजार कर रहे हैं। वहीं हाल ही में अभिनेता अली गोनी ने अपनी शादी के प्लान के बारे में बात की है। अली गोनी ने बताया कि जब भगवान चाहेंगे, तो शादी होगी। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि उनकी फैमिली उन पर शादी करने का दबाव डाल रही है। अभिनेता ने कहा कि अभी अल्लाह के हाथ में प्लान है।


क्या बोले अली गोनी

जब अली गोनी से पूछा गया कि क्या जैस्मीन उनसे शादी के लिए तैयार हैं, तो उन्होंने बताया कि वह पहले हां कह चुकी हैं। अभिनेता ने कहा, 'एक्ट्रेस तैयार हैं और वह भी तैयार हैं, लेकिन वह चाहते हैं कि यह जल्द से जल्द हो जाए।' जब अभिनेता से पूछा गया कि क्या फैंस इस साल उनकी शादी की खबर सुन सकते हैं। तो अली गोनी ने कहा, हो सकता है। जिससे ऐसा संकेत मिलता है कि अली और जैस्मीन जल्द शादी कर सकते हैं।


क्या बोलीं जैस्मीन

जैस्मीन ने कहा जो लोग गंदा और उल्टा-सीधा लिखते हैं। उसके उलट उनको बहुत प्यार और सपोर्ट भी मिलता है। लेकिन उनके लिए जरूरी है कि वह क्या सोचती हैं और उनको क्या लगता है। आपको अपने जीवन में किन चीजों की जरूरत है। एक्ट्रेस ने कहा कि अगर मैं अपने सपनों के साथी को छोड़ दूं तो क्या मैं स्मार्ट हूं या बेवकूफ हूं। जैस्मीन और अली अपने रिश्ते को लेकर काफी मुखर हैं। उनकी पहली मुलाकात खतरों के खिलाड़ी पर हुई थी। जहां पर वह दोस्त बन गए और फिर बिग बॉस 14 में उनको प्यार हो गया था।



Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g