Ramayan की 'सीता' Dipika Chikhlia का Modern Look वायरल, जींस-शर्ट में देख Fans भी रह गए दंग

आम जिंदगी में भी दीपिका चिखलिया मां सीता के रोल की मर्यादा को निभाती रहीं। लेकिन फैंस को हैरानी तब हुई, जब अभिनेत्री जींस और शर्ट में नजर आईं। वहीं खास बात यह रही कि अभिनेत्री के मॉर्डन लुक में भी उनकी सादगी ने लोगों का दिल जीत लिया।

Bollywood Halchal Jun 17, 2026

रामानंद सागर की 'रामायण' में मां सीता का रोल निभाकर दीपिका चिखलिया घर-घर में देवी के रूप में पहचानी जाने लगी थीं। गेरुए रंग की साड़ी और सिंपल मेकअप के साथ दीपिका चिखलिया ने सादगी भरे अंदाज में मां सीता का रोल निभाया था। उन्होंने अपनी इस पहचान को हमेशा जिया है। माता सीता के रूप में पहचानी जाने वाली दीपिका ने कभी किसी ग्लैमरस रोल को नहीं अपनाया। आम जिंदगी में भी दीपिका चिखलिया इस रोल की मर्यादा को निभाती रहीं। लेकिन फैंस को हैरानी तब हुई, जब अभिनेत्री जींस और शर्ट में नजर आईं। वहीं खास बात यह रही कि अभिनेत्री के मॉर्डन लुक में भी उनकी सादगी ने लोगों का दिल जीत लिया।


वेस्टर्न लुक में दिखीं दीपिका

सोशल मीडिया पर अक्सर दीपिका चिखलिया ज्यादा साड़ी और एथनिक लुक में नजर आती हैं। आमतौर पर दीपिका को पारंपरिक लुक में देखा जाता रहा है। लेकिन इस बार उनका अंदाजा थोड़ा अलग था। वह जींस और सफेद शर्ट पहनकर निकली। इसके साथ उन्होंने सनग्लासेस भी लगाए हुए थे। इस लुक में दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अपने उम्र से कहीं ज्यादा कम नजर आ रही हैं।


दीपिका चिखलिया के कपड़े भले ही मॉर्डन थे, लेकिन फैंस की नजरों में आज भी उनकी वही पहचान है। जो साल 1987 में 'रामायण' ने उनको दी थी। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। किसी ने उनको ओरिजिनल सीता माता कहा तो किसी ने लिखा कि उनके चेहरे पर इतने साल बाद भी वही सादगी और शांति नजर आती है। वहीं अन्य यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में हाथ जोड़ने वाले इमोजी शेयर किए।


दीपिका चिखलिया कई बार कह चुकी हैं कि वह सीता वाली इमेस से अलग नहीं होना चाहती हैं। एक इंटरव्यू में दीपिका ने बताया था कि उनको एक टीवी शो में मां कौशल्या का रोल ऑफर हुआ था। लेकिन उन्होंने इस रोल को स्वीकार नहीं किया था। दीपिका के मुताबिक उनके भाई ने कहा था कि दुनिया उनको मां सीता के रूप में जानती हैं और उनको उसी पहचान के साथ याद रखा जाना चाहिए। यह बात दीपिका को इतनी ज्यादा पसंद आई कि उन्होंने तय कर लिया कि अपनी सीता की छवि के साथ कोई समझौता नहीं करेंगी।



Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g