Bigg Boss 17: इस कंटेस्टेंट के चक्कर में भिड़े अभिषेक कुमार और मुनव्वर फारूकी, नील भट्ट पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट

टेलीविजन का सबसे फेमस और कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 17 को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इस शो में हर कंटेस्टेंट ट्रॉफी को जीतने के लिए अपनी पूरी जी जान लगाकर खेल रहा है। वहीं हाल ही में शो में मुनव्वर और अभिषेक की गंदी लड़ाई देखने को मिली।

Bollywood Halchal Nov 29, 2023

टेलीविजन का सबसे फेमस और कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 17 को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इस शो में हर कंटेस्टेंट ट्रॉफी को जीतने के लिए अपनी पूरी जी जान लगाकर खेल रहा है। वहीं इस शो में अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, मुनव्वर फारूकी, मन्नारा चोपड़ा, ऐश्वर्या शर्मा जैसे लोगों के नाम शामिल हैं। वहीं इस शो में अभिषेक कुमार भी अच्छा गेम खेल रहे हैं। वह अपने गेम से दर्शकों को भरपूर एंटरटेन करने का प्रयास कर रहे हैं। अभिषेक और मुनव्वर अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। लेकिन अब इन दोनों की दोस्ती को किसी की नजर लग गई है। 


अभिषेक और मुनव्वर की लड़ाई

बता दें कि एंटरटेनमेंट से भरपूर बिग बॉस 17 के हाल ही के एपिसोड में अभिषेक और मुनव्वर आपस में भिड़ते दिखाई दिए। अभिषेक और मुनव्वर के बीच काफी गंदी लड़ाई देखने को मिली। इस दोनों दोस्तों की लड़ाई का कारण कोई और नहीं बल्कि मन्नारा चोपड़ा हैं। किसी बात को लेकर अभिषेक और मन्नारा में बहस हो जाती है। जिसके बाद मन्नारा अभिषेक को गाली देती हैं। जिसके बाद यह लड़ाई बढ़ती चली जाती है। वहीं इसी बीच इस लड़ाई में मुनव्वर फारूकी की एंट्री होती है। मुनव्वर अभिषेक को समझाने का प्रयास करते हैं। लेकिन बाद में दोनों आपस में भिड़ जाते हैं। यह झगड़ा इतना अधिक बढ़ जाता है कि लोगों को बीच-बचाव करने आना पड़ता है। 


ये सदस्य हैं नॉमिनेट

हाल ही में बिग बॉस 17 में नॉमिनेशन का टॉस्क हुआ। इस टास्क में विक्की जैन ने ऐसा दांव खेला कि पूरे सीजन के लिए नील भट्ट नॉमिनेट हो गए हैं। इसके अलावा इस सप्ताह घर से बेघर होने के लिए रिंकू, विक्की जैन, अंकिता लोखंडे, मन्नारा चोपड़ा, अनुराग डोभाल, अरुण और खानजादी नॉमिनेट हैं।



Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g