Bollywood Gossip: Sakshi Malik और Raghav Juyal भद्दी फाइट का वीडियो वायरल, जानिए क्या है सच्चाई
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान रह गए हैं। वायरल वीडियो में फेमस डांसर और एक्टर राघव जुयाल और अभिनेत्री साक्षी मलिक के बीच हाथापाई हो रही है। यह वीडियो इतना इंटेंस है कि सोशल मीडिया पर खलबली मच गई। वायरल वीडियो में दोनों किसी बात पर बुरी तरह से झगड़ा करते नजर आ रहे हैं।
हाथापाई का वीडियो वायरल
वीडियो देखने पर लग रहा कि साक्षी और राघव किसी रिहर्सल हॉल में हैं। दोनों के साथ दो और लोग भी हैं। वीडियो की शुरूआत में साक्षी काफी गुस्से में राघव के बाल खींचती हैं। तभी एक लड़का साक्षी मलिक को पीछे से खींचता है। दोनों लड़के एक्ट्रेस को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। तभी साक्षी मलिक की हरकत पर राघव जुयाल इतना भड़क जाते हैं कि वह अभिनेत्री को तमाचा जड़ देते हैं। जिस पर अभिनेत्री दोबारा उनको मारने के लिए आगे बढ़ती हैं। लेकिन दोनों लड़के उनको रोक लेते हैं।
राघव ने साक्षी मलिक को मारा थप्पड़
एक लड़का साक्षी मलिक को समझाने की कोशिश करता है। दोनों एक्टर्स अपना आपा खोए दिखते हैं। साक्षी गुस्से में दिख रही हैं और थप्पड़ खाने के बाद रोती हुई नजर आ रही हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद फैंस भी चिंता में पड़ गए हैं। लेकिन अब इस मामले पर अभिनेत्री साक्षी मलिक का बयान आ चुकी है।
वायरल वीडियो की सच्चाई
हाथापाई का वीडियो वायरल होने के बाद एक्ट्रेस को सफाई देनी पड़ गई। साक्षी मलिक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए इस मामले पर अपनी सफाई दी है। साक्षी मलिक ने लिखा है, दोस्तों यह एक्टिंग प्रैक्टिस सेशन का सीन है। यहां पर किसी को ऑफेंड करने का दुख देने का कोई इरादा नहीं था। बस 4 एक्ट्रस परफॉर्म कर रहे थे।
Find Us
Categories
बॉलीवुड हलचल
बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।

