Bollywood Gossip: Gen Z को 'गटरछाप' कहने वाली Kangana Ranaut के बदले सुर, दी Digital Age में जीने की सीख
बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। बीते कुछ समय से लगातार कंगना रनौत सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस बीच अब एक्ट्रेस ने फिर से जेन जी को लेकर सलाह दी है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि जेन जी को गटरछाप कहने वाली एक्ट्रेस कगंना रनौत का अब क्या कहना है।
एक्ट्रेस ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी मुलाकात दो जेन जी लड़कियों से हुई। इस दौरान उनके और एक्ट्रेस के बीच जो बात हुई, उसको एक्ट्रेस ने शेयर किया है। इसके साथ ही कंगना ने एक जरूरी सीख भी दी है। एक्ट्रेस ने बताया कि आज उनकी जिम में दो लड़कियों से मुलाकात हुई, जिनको वह जानती हैं।
क्या बोलीं कंगना रनौत
कंगना रनौत ने लिखा कि उन्होंने मुझसे पूछा कि कंगना दीदी हम डिजिटल जमाने में पैदा हुए हैं और सोशल मीडिया, डेटिंग एप्स, इंस्टाग्राम और एआई वगैरह हमारी जिंदगी का हिस्सा हैं। हम में से अधिकतर लोग इसका इस्तेमाल करते हैं और कुछ तो इनके बिना रह भी नहीं सकते हैं। हर कोई अपनी जिंदगी और अपनी मर्जी से जीने की आजादी चाहता है।
इस पर मैंने उन युवा लड़कियों से कहा कि आप अपनी जिंदगी को अपनी मर्जी के हिसाब से जीने के लिए आजाद हैं। बशर्ते आप दूसरों के बच्चों के कई टुकड़े न कर दें या फिर उनको पहाड़ से नीचे न फेंक दें। कंगना ने लिखा कि मैंने उन लड़कियों से कहा कि ऐसे बहुत से मामले सामने आ रहे हैं। जहां पर लिबरल और कंजर्वेटिव लाइफस्टाइल के बीच टकराव हो रहा है।
Gen Z को कहा था गटरछाप
अभिनेता ने कहा कि कई बच्चे बिना किसी गलती के मारे जा रहे हैं, जो हमारे लिए चिंता की बात है। इसलिए वह इस बात से सहमत हुईं कि आजादी के साथ जिम्मेदारी जरूरी है। वहीं कंगना ने फ्रेंडशिप डे की जेन जी को बधाई दी थी। कंगना का यह बयान तब आया है, जब उन्होंने कुछ ही समय पहले कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बाद अभद्र व्यवहार करने वाले जेन जी को गटरछाप कह दिया था।
Find Us
Categories
बॉलीवुड हलचल
बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।

