साल 2021 में दर्शकों के एंटरटेनमेंट का है पूरा इंतजाम, रिलीज होंगी ये अपकमिंग मूवीज़

यह साल भले ही बॉलीवुड स्टार्स और उनके फैन्स के लिए अच्छा ना रहा हो लेकिन अगले साल 2021 में दर्शकों का मनोरंजन करने की पूरी तैयारी है। साल 2021 में बॉलीवुड की कई शानदार फिल्में रिलीज होने जा रही हैं।

Bollywood Halchal Dec 19, 2020

साल 2020 में कोरोना महामारी का बॉलीवुड पर काफी असर हुआ है। इस साल लॉकडाउन के चलते कई फिल्मों की शूटिंग रोक दी गई तो कई फिल्मों की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया। कोरोना संक्रमण के चलते मार्च से ही देशभर के सभी सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया था, जिसकी वजह से बॉलीवुड की कई बड़ी मूवीज़ को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया। हालांकि, अब सबकी नज़रें नए साल 2021 पर टिकी हैं। यह साल भले ही बॉलीवुड स्टार्स और उनके फैन्स के लिए अच्छा ना रहा हो लेकिन अगले साल 2021 में दर्शकों का मनोरंजन करने की पूरी तैयारी है। साल 2021 में बॉलीवुड की कई शानदार फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। आज के इस लेख में हम आपको 2021 में रिलीज होने जा रही अपकमिंग मूवीज़ की लिस्ट देने जा रहे हैं -  


अतरंगी रे

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'अतरंगी रे' अगले साल वैलेंटाइन्स डे यानि 14 फरवरी 2021 को बड़े पर्दे पर होगी रिलीज। इस फिल्म में अक्षय के साथ सारा अली खान और धनुष लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म आनंद एल राय ने डायरेक्ट की है।  


बेल बॉटम

साल 2021 में अक्षय कुमार की एक नहीं बल्कि कई बड़ी फिल्में रिलीज होंगी। अतरंगी रे और रक्षा बंधन के साथ अक्षय की एक और फिल्म बेल बॉटम साल 2021 में रिलीज होगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ एक्ट्रेस वाणी कपूर, हुमा कुरैशी और लारा दत्ता भी अहम रोल में नजर आएंगी। यह फिल्म 2 अप्रैल 2021 को रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म रंजीत एम तिवारी द्वारा निर्देशित है।


कभी ईद कभी दिवाली

सलमान खान की अगली फिल्म कभी ईद कभी दिवाली सलमान खान 13 मई 2021 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। यह फिल्म फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित है। इस फिल्म को प्रोड्यूस साजिद नाडियाडवाला और सलमान खान कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म का म्यूजिक ए।आर। रहमान ने दिया है। इस फिल्म में सलमान खान डबल रोल निभाते नज़र आएँगे।

 

इसे भी पढ़ें: ओटीटी प्लटफॉर्म पर दिसंबर 2020 में रिलीज़ हो रही हैं ये 8 अपकमिंग मूवीज़


हीरोपंती 2

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की फिल्म हीरोपंती का सीक्वल हीरोपंती 2 अगले साल रिलीज होने जा रहा है। यह फिल्म 16 जुलाई 2021 को रिलीज होगी। हीरोपंती में टाइगर ने अपने एक्शन और डांस से खूब वाहवाही बटोरी थी। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ एक्ट्रेस तारा सुतारिया लीड रोल में नजर आएंगी। यह फिल्म अहमद खान द्वारा निर्देशित है।  


रक्षा बंधन

रक्षा बंधन फिल्म साल 2021 में रिलीज होने वाली एक बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है। वहीं, इस फिल्म को प्रोड्यूस आनंद एल राय और अलका हीरानंदानी ने किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में नज़र आएँगे। जैसे नाम से पता चलता है, यह फिल्म भाई-बहन के रिश्ते पर आधारित है। यह फिल्म 5 नवंबर 2021 को रिलीज की जाएगी।


मैदान

बॉलीवुड एकत्र अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म मैदान अगले साल बड़े पर्दे पर उतरने के लिए तैयार है। यह फिल्म 15 अक्टूबर 2021 को रिलीज होगी। इस फिल्म में अजय देवगन मुख्य किरदार निभाएंगे। उनके अलावा इस फिल्म में प्रियमणि, गजराज राव और रुद्रानिल घोष जैसे मंझे हुए कलाकार भी नजर आएँगे। आपको बता दें कि हाल ही में फिल्म का नया पोस्टर भी रिलीज हुआ है।


तख्त

साल 2021 की शुरुआत से लेकर अंत तक बॉलीवुड में कई बड़ी फ़िल्में रिलीज की जाएंगी। साल के आखिरी महीने में करण जौहर की फिल्म तख्त रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर और अनिल कपूर जैसे बड़े स्टार्स ने काम किया है। यह फिल्म 3 दिसंबर 2021 को रिलीज होगी।


लाल सिंह चड्ढा

आमिर खान और करीना कपूर की अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा काफी समय से चर्चा में है। आपको बता दें कि कोरोना काल में भी इस फिल्म की शूटिंग करीना ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान की है। यह फिल्म 24 दिसंबर 2021 को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है। इस फिल्म को प्रोड्यूस  आमिर खान और किरण राव ने किया है।




Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g