इंटरव्यू लेने आई लड़की को दिल दे बैठे थे सुपरस्टार रजनीकांत, पढ़ें ऐसे ही कुछ अनसुने किस्से

रजनीकांत के लिए उनके फैंस की दीवानी का अंदाज़ा इस बात से लग जाता है कि साउथ में रजनीकांत का एक मंदिर भी है।आज रजनीकांत के पास दौलत और शौहरत, सब कुछ है लेकिन उनका सुपरस्टार बनने का सफर इतना आसान नहीं था। फिल्मों में आने से पहले रजनीकांत ने कुली और बस कंडक्टर की नौकरी भी की है।

Bollywood Halchal Dec 12, 2020

आज सुपरस्टार रजनीकांत का जन्मदिन है। रजनीकांत उन चुनिंदा एक्टर्स में से हैं जिनके फैंस पूरी दुनिया में हैं। अपने फैंस के बीच रजनी थलाइवा के नाम से मशहूर हैं और भगवान की तरह पूजे जाते हैं। रजनीकांत  के लिए उनके फैंस की दीवानी का अंदाज़ा इस बात से लग जाता है कि साउथ में रजनीकांत का एक मंदिर भी है। आज रजनीकांत के पास दौलत और शौहरत, सब कुछ है लेकिन उनका सुपरस्टार बनने का सफर इतना आसान नहीं था। फिल्मों में आने से पहले रजनीकांत ने कुली और बस कंडक्टर की नौकरी भी की है। आइए जानते हैं थलाइवा की जिंदगी से जुड़े कुछ अनसुने किस्से -    


रजनीकांत का जन्म 12 दिसंबर 1950 को बंगलूरू में एक मराठा परिवार में हुआ था। रजनीकांत का असली नाम शिवाजी राव गाइकवाड है। रजनीकांत ने होने जीवन में कई संघर्षों का सामना किया है। रजनीकांत पांच साल के थे तभी उनकी मां का निधन हो गया। मां के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधे पर आ गई। घर की आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के कारण रजनीकांत ने कूली तक का काम किया।



सुपरस्टार बनने से पहले थे बस कंडक्टर

बस कंडक्टर फिल्मों में आने से पहले रजनीकांत बस कंडक्टर की नौकरी करते थे। बस में रजनीकांत अनोखे अंदाज में टिकट काटते थे। अपने एक दोस्त के कहने पर रजनीकांत ने मद्रास फिल्म इंस्टीट्यूट से एक्टिंग में डिप्लोमा किया। रजनीकांत पौराणिक कन्नड़ नाटकों में अभिनय करते थे। एक नाटक में रजनीकांत ने दुर्योधन का किरदार निभाया था जिसके लिए उनकी बहुत प्रशंसा हुई थी। एक कन्नड़ नाटक के दौरान निर्देशक के। बालाचंदर की नज़र रजनीकांत पर पड़ी और उन्होंने रजनी को अपनी फिल्म में काम देने का फैसला किया। लेकिन उन्होंने जाने से पहले रजनीकांत को तमिल सीखने के लिए कहा।


कई बड़ी फिल्मों में किया है काम

रजनीकांत ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत तमिल फिल्म 'अपूर्वा रागनगाल' से की थी। इस फिल्म में रजनीकांत के साथ कमल हासन और श्रीविद्या भी थीं। अपने करियर की शुरुआत में रजनीकांत ने कई फिल्मों में नकारात्मक किरदार निभाए। रजनीकांत पहली बार हीरो के रूप में एसपी मुथुरमन की फिल्म भुवन ओरु केल्विकुरी में नज़र आए थे। इसके बाद रजनीकांत ने पहली बार मुंदरू मूगम में ट्रिपल रोल किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें तमिलनाडु सरकार से बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था। इसके बाद फिल्म अंधा कानून से रजनीकांत ने बॉलीवुड में एंट्री ली थी। इस फिल्म में रजनीकांत ने अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी और रीना रॉय के साथ काम किया था। 


इंटरव्यू लेने आई लड़की से हो गया था प्यार

रजनीकांत ने 1981 में लता रंगाचारी से शादी की है। रजनीकांत की पत्नी उनसे 8 साल छोटी हैं। दोनों की मुलाकात तब हुई थी जब लता अपने कॉलेज मैग्जीन के लिए रजनीकांत का इंटरव्यू लेने आई थीं। रजनीकांत, लता को अपना दिल दे बैठे और दोनों ने शादी कर ली। इन दोनों की दो बेटियां ऐश्वर्या और सौंदर्या हैं।


दुनियाभर में है रजनी के फैन्स

रजनीकांत के फैंस पूरी दुनिया में हैं। ट्विटर पर रजनीकांत को 56 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। साल 2008 में रजनीकांत के फैंस ने उन्हें राजनीति में भेजने के लिए एक राजनीतिक पार्टी भी बनाई थी। लेकिन उस समय रजनी ने राजनीति में आने से मना कर दिया था। उन्होंने कहा था, "कोई भी मुझे राजनीति में जाने के लिए बाध्य नहीं कर सकता और न ही मेरा कर्त्तव्य करने से मुझे रोक सकता है।" हालांकि, बाद में उन्होंने खुद अपनी राजनीतिक पार्टी बनाई।




Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g