Tamannaah Bhatia ने की Chhathi Maiya गाने की तारीफ, हिंदी सिनेमा में पहली बार दिखा Chhath पर्व

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया अपनी आगामी फिल्म 'द वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' में छठ पूजा के सम्मानजनक चित्रण को लेकर काफी उत्साहित हैं। फिल्म का स्पेशल गाना 'छठी मैया' दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर यह फिल्म 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Bollywood Halchal Sep 22, 2026

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया अपनी आगामी फिल्म 'द वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' में नजर आने वाली हैं। तमन्ना ने बताया कि इस फिल्म के जरिए पहली बार हिंदी सिनेमा में छठ पर्व को सम्मान के साथ मनाया जा रहा है। एक्ट्रेस तमन्ना ने फिल्म मेकर्स की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने हर छोटी-बड़ी बात का ध्यान रखा है और इस पर्व को पूरी संवेदनशीलता और सच्चाई के साथ दिखाया गया है।

छठी मैया गाने को मिल रहा फैंस का प्यार

फिल्म 'द वन-फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' का छठ पूजा स्पेशल गाना 'छठी मैया' में एक्ट्रेस पारंपरिक लुक में नजर आ रही हैं। इस गाने को दर्शकों का अपार प्रेम मिल रहा है। जिस पर तमन्ना ने खुशी जाहिर की है। ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान तमन्ना ने कहा कि पहली बार हिंदी सिनेमा में छठ पूजा को इस तरह से पेश किया जा रहा है। तमन्ना ने कहा कि दीपक और अरुणाभ सर इसे बहुत अच्छे से समझते हैं, उनके मन में इसके लिए काफी सम्मान है। उन्होंने शूटिंग के दौरान हर चीज का ध्यान रखा और इसको बेहद खूबसूरती और सम्मान के साथ शूट किया गया।

तमन्ना ने बताया छठ पूजा का महत्व

एक्ट्रेस ने छठ के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि उनके लिए यह पर्व काफी मायने रखता है। इस गाने में इसके सार और भावनाओं को बेहद खूबसूरती के साथ दिखाया गया है। तमन्ना ने कहा कि छठ का पर्व आभार का प्रतीक है, हमारे पास जो कुछ भी है, वह पर्व उसके प्रति शुक्रगुजार होने का त्योहार है। एक्ट्रसे ने इस गाने का हिस्सा बनाने के लिए मेकर्स का शुक्रिया अदा किया।

एक्ट्रेस तमन्ना ने बताया कि छठी मइया का यह गाना हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। इस गाने को सोशल मीडिया पर इसको पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। तमन्ना ने कहा कि यह फिल्म हम सभी के लिए बेहद खास है और हमारे देश में इसकी कई सारी लोक कहानियां भी हैं। बस इनको बड़े पर्दे पर लाने के लिए स्पष्टता, हिम्मत और विजन की जरूरत होती है।

दिखेंगे कई कलाकार

फिल्म 'द वन-फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया पहली बार साथ नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में श्वेता तिवारी, मनीष पॉल, सुनील ग्रोवर और अनूप सोनी भी अहम रोल में है। यह फिल्म बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले बनी और इसको शोभा कपूर और एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।



Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g