क्या सच में इस क्रिकेटर को डेट कर रही हैं अथिया शेट्टी?

सुनिल शेट्टी बॉलीवुड के बड़े स्टार हैं इसलिए अथिया ने बचपन से ही फिल्मी दुनिया को करीब से देखा है। आपको शायद यह जानकार हैरानी होगी कि अथिया को फिल्मों में आने की प्रेरणा अपने पापा से नहीं बल्कि एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय से मिली थी।

Bollywood Halchal Nov 05, 2020

आज बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टा का जन्मदिन है।  अथिया मशहूर बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी और माना शेट्टी की बेटी हैं। आइए अथिया के जन्मदिन पर जानते हैं उनकी ज़िंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें - 


अथिया शेट्टी का जन्म 5 नवंबर 1992 को मुंबई में हुआ। अथिया ने मुंबई के कैथड्रल एंड जॉन कैनन स्कूल और अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे से अपनी स्कूलिंग की है। स्कूल में श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ उनके सीनियर थे।  अथिया स्कूल में श्रद्धा और टाइगर के साथ प्ले में हिस्सा लेती थीं।  स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद अथिया ने न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी में दाखिला ले लिया था। 


सुनिल शेट्टी बॉलीवुड के बड़े स्टार हैं इसलिए अथिया ने बचपन से ही फिल्मी दुनिया को करीब से देखा है। आपको शायद यह जानकार हैरानी होगी कि अथिया को फिल्मों में आने की प्रेरणा अपने पापा से नहीं बल्कि एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय से मिली थी।  दरअसल,अथिया अक्सर अपने पापा सुनील शेट्टी के साथ फिल्म 'उमराव जान' के सेट पर जाया करती थीं।  अथिया उमराव जान के सेट पर ऐश्वर्या के कमरे में बैठकर घंटों उन्हें गौर से देखा करती थीं। ऐश्वर्या को देखकर अथिया मन ही मन हिरोइन बनने का सपना देखने लगी थीं।  


अथिया ने साल 2015 में निखिल आडवाणी की रोमांटिक एक्शन फिल्म 'हीरो' से बॉलीवुड में कदम रखा था। यह फिल्म 1983 में सुभाष घई की इस नाम की  फिल्म की रीमेक थी। इस फिल्म में अथिया के साथ एक्टर सूरज पंचोली ने भी डेब्यू किया था।  इस फिल्म को सलमान खान ने प्रोड्यूस किया था।  हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी।  इसके बाद अथिया ने कॉमेडी फिल्म 'मुबारकां', 'नवाबजादे' और 'मोतीचूर चकनाचूर' जैसी फिल्में की लेकिन ये फिल्में भी फ्लॉप रहीं।


अथिया का फ़िल्मी करियर भले ही अभी तक ना चल पाया हो लेकिन वे अपने फैशन सेंस और लव अफेयर को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं।  खबरों की मानें तो अथिया और क्रिकेटर केएल राहुल एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अथिया और केएल राहुल को कई बार साथ छुट्टियाँ मनाते देखा गया है।  हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अभी तक अपने रिश्ते की बात कबूल नहीं की है।




Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g