प्रियंका से करीना तक. कुछ इस तरह मनाई बी-टाउन स्टार्स ने इस बार होली

हर साल बॉलीवुड की होली बेहद ही खास ढंग से मनाई जाती है। हालाँकि, इस बार कोरोना वायरस के चलते ऐसा माना जा रहा था कि इस साल होली के रंग फीके ही रह जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हर साल की तरह इस साल भी बॉलीवुड स्टार्स ने होली धूम-धाम से मनाई।

Bollywood Halchal Mar 12, 2020

पूरा देश कल होली के रंगों में सराबोर था। हर ओर होली की धूम थी और सब जगह लोगों ने इस पावन पर्व को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। ऐसे में बी-टाउन सेलेब्स कहाँ पीछे हटने वाले थे। हर साल बॉलीवुड की होली बेहद ही खास ढंग से मनाई जाती है और लोगों का इसका बेसब्री से इंतज़ार रहता है। हालाँकि, इस बार कोरोना वायरस के चलते ऐसा माना जा रहा था कि इस साल होली के रंग फीके ही रह जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हर साल की तरह इस साल भी बॉलीवुड स्टार्स ने होली धूम-धाम से मनाई। खैर, हर साल की तरह इस साल बी-टाउन में होली पार्टी नहीं हुई, लेकिन सभी सेलेब्रिटीज़ ने अपने-अपने परिवार के साथ होली मनाई और अलग अंदाज़ में अपने फैन्स को भी विश किया। आइए नज़र डालते हैं क़ी कैसी रही बॉलीवुड स्टार्स की इस साल की होली :

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

शादी के बाद यह प्रियंका और निक की पहली होली थी। दोनों खारतौर पर होली मानाने भारत आए हुए हैं और प्रियंका की इंस्टाग्राम पोस्ट देख कर लगता है कि दोनों ने जमकर एन्जॉय किया है। इससे पहले वो दोनों ईशा अंबानी की होली पार्टी में शामिल हुए थे। प्रियंका ने अपनी और निक की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें दोनों रंग में नहाए हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में प्रियंका ने लिखा है, "पिछले कुछ दिनों से हम रंगों के बीच में ही हैं। सचमुच, घर में रहते हुए निक की पहली होली बेहद खास कर दी गई। उम्मीद है सभी लोग बेहद खुशी और सुरक्षा के साथ होली मनाएंगे।"

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और अपने फैंस को होली की बधाई दी। इस वीडियो में वो अपनी फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' के  गाने 'बलम पिचकारी' पर डांस कर रही हैं और सबको होली विश कर रही हैं।

नेहा धूपिया

एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने अपनी बेटी के साथ होली पर खूब एन्जॉय किया। उन्होंने इंस्टाग्रामपर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें उनकी बेटी हाथ में पिचकारी लिए दिख रही है।

मीरा राजपूत

मीरा राजपूत का होली पोस्ट सांसे हटके था। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्होंने रंग से अपनी गर्दन पर हार्ट बनाया है और साथ में SK लिखा है। मीरा के की गर्दन पर बने SK का मतलब है शाहिद कपूर।


शिल्पा शेट्टी

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के लिए इस साल की होली बेहद खास थी क्योंकि कुछ दिनों पहले ही उनकी बेटी का जन्म हुआ है। शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर एक टिक-टॉक वीडियो शेयर की है जिसमें वे रंग बरसे गाने पर नाच कर सबको होली की बधाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर शिल्पा की ये वीडियो खूब वायरल हुई है।

शाहरुख़ खान

बॉलीवुड के बादशाह ने भी सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए अपने फैन्स को होली की शुभकामनाएं दी हैं।

करीना कपूर

बेबो ने हाल ही में इंस्टाग्राम ओर डेब्यू किया है। होली के मौके पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक वीडियो शेयर की है जिसमें उनके गाल पर पिंक कलर लगा हुआ है। इस वीडियो के कैप्शन में करीना ने अपने फैन्स से पूछा है कि क्या पिंक उनका कलर है?

अमिताभ बच्चन

बिग बी ने भी अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए होली की बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पुरानी फोटोज़ का एक कोलाज बनाकर शेयर किया और सबको होली की शुभकामनाएं दीं।

ऋषि कपूर

ऋषि कपूर ने सोशल मीडिया पर अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने फैन्स  की बधाई दी। इस तस्वीर में ऋषि कपूर गुलाल में रंगे नज़र आ रहे हैं। उन्होंने सबको कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने की सलाह दी है।

ट्विंकल खन्ना

एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने अपने पिता राजेश खन्ना की पुरानी होली की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए सबको होली की बधाई दी।

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने भी अपने फैन्स को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मुंबई पुलिस की एक पोस्ट शेयर करते हुए लोगों को सुरक्षित होली खेलने की सलाह दी है।

सोहा अली खान और कुणाल खेमू

सोहा और कुणाल ने अपनी बेटी इनाया नौमी खेमू के साथ होली सेलिब्रेट की। सोहा ने सोशल मीडिया पर एक बेहद क्यूट तस्वीर पोस्ट की है जिसमें उनकी बेटी उन्हें रंग लगा रही है। यह तस्वीर बहुत तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

सोनाक्षी सिन्हा

दबंग गर्ल सोनाक्षी ने कोरोना वायरस की वजह से इस बार होली ना मानाने का फैसला किया। लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर पोस्ट की और सभी फैन्स को होली की शुभकामनाएं दीं।

आमिर खान

आमिर खान ने भी इस बार अपनी फैमिली के साथ होली सेलिब्रेट की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वे अपनी पत्नी किरण राव और बेटे आज़ाद राव खान के साथ होली खेलते दिख रहे हैं।

ईशा देओल

ईशा ने भी सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वे अपनी बेटी के साथ होली खेलती नज़र आ रही हैं।

कार्तिक आर्यन

एक्टर कार्तिक आर्यन ने होली पर अपने हॉस्टल के दिनों की एक थ्रोबैक पिक शेयर की है जिसमें वे अपने दोस्तों के साथ होली खेल रहे हैं। इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है "बुरा ना मानो होली है।"

ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या ने भी सोशल मीडिया पर अपनी बेटी आराध्या के साथ होलिका दहन की तस्वीर शेयर की और सबको होली की शुभकामनाएं दीं।




Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g