Nana Patekar के निधन के बाद फिर चर्चा में MeToo विवाद, पुराने बयानों पर डटीं Tanushree Dutta

अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने लखनऊ के एक कार्यक्रम में अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वह अभिनेता पर लगाए गए प्रताड़ना के आरोपों पर आज भी पूरी तरह कायम हैं। तनुश्री ने नाना पाटेकर को अहंकारी बताते हुए कहा कि भारी दबाव और धमकियों के बावजूद उन्होंने अपना केस वापस नहीं लिया था।

Bollywood Halchal Oct 09, 2026

अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर ने देश को सदमे में डाल दिया है। राजनीतिक गलियारों से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक में शोक जताया जा रहा है। दूसरी ओर एक्ट्रेस का शॉकिंग रिएक्शन खूब वायरल हो रहा है। बयान देते हुए अभिनेत्री नाना पाटेकर के निधन पर खुश नजर आईं। वह बेबाकी से उन पर खुद के द्वारा लगाए आरोपों पर कायम रहीं। फिर इतना ही नहीं, तनुश्री ने शॉकिंग रिएक्शन देते हुए कहा कि नाना ने उनके साथ अति कर दी थी। जिसके कारण ईश्वर ने उनके प्राण को हर लिया है। इसके अलावा, एक्ट्रेस ने अभिनेता को अहंकारी भी बता दिया और सभी लोगों को हैरान कर दिया। अभिनेत्री तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के बीच पहले कई तरह के विवाद रहे हैं। इसलिए तनुश्री दत्ता के रिएक्शन का दूसरा वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

तनुश्री का नाना को लेकर रिएक्शन

बता दें कि 08 अक्तूबर को तनुश्री दत्ता लखनऊ के एक इवेंट में पहुंची थीं। जहां पर उन्होंने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन को लेकर कुछ बोलने से मना कर दिया। लेकिन जब मीडिया ने एक्ट्रेस से लगाए गए आरोपों के बारे में सवाल किया, तो तनुश्री आज भी अपने आरोपों पर कायम नजर आईं। अभिनेत्री ने कहा कि वह आज भी अपने आरोपों पर कायम हैं और वह 10 जन्म भी ले लें, आरोप बात नहीं है, लेकिन जो सच है वह सच है। एक्ट्रेस ने कहा कि उनकी प्राइम विटनेस ने उसी दिन एफिडेविट वापस ले ली, क्योंकि पहले ही कोर्ट में एफिडेविट सब्मिट हो जाता है।

'इविल डैड' कहने पर क्या बोलीं तनुश्री

अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद अभिनेत्री तनुश्री दत्ता का रिएक्शन सामने आया था। एक्ट्रेस ने 'इविल डैड' जैसे शब्द का इस्तेमाल किए थे। ऐसे में इस पर रिएक्शन देते हुए अभिनेत्री ने कहा कि मेरे लिए वह इविल डैड हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि जिस परेशानियों से वह गुजरी हैं, उनके लिए वह इविल डैड ही है। मेरे परस्पेक्टिव से देखा जाए, जो विक्टिम रहा है, जिसको परेशान किया गया। एक्ट्रेस ने कहा कि उन पर इतना अधिक प्रेशर डाला गया है कि वह केस वापस ले लें, लेकिन उन्होंने वापस नहीं लिया। तनुश्री दत्ता ने कहा कि उनको लालच दिया गया, गाड़ी के ब्रेक काटे गए और जिस परेशानियों से वह गुजरी हैं, वह मेरे लिए इविल डैड हैं। बाकि सबका अपना-अपना नजरिया हो सकता है।

क्या हुआ विवाद

तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर से जुड़ा विवाद काफी ज्यादा पुराना है। नाना पाटेकर के ऊपर तनुश्री ने गलत व्यवहार किए जाने को लेकर आरोप लगाए थे। कई साल बाद एक्ट्रेस ने इस मुद्दे को दोबारा उठाया था, जिसके बाद भारत में #MeToo आंदोलन को काफी जोर मिला था। फिर तनुश्री ने नाना के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत की और अक्तूबर 2018 में ओशिवारा पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की थी। हालांकि, नाना ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था।



Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g