किसी बॉलीवुड लव स्टोरी से कम नहीं अनिल कपूर-सुनीता की प्रेम कहानी, इस तरह शुरू हुई थी बातचीत

एक इंटरव्यू में अनिल ने बताया था कि उन्हें सबसे पहले सुनीता की आवाज से प्यार हुआ था। उसके बाद धीरे-धीरे दोनों दोस्त बनें और फिर प्यार हो गया। अनिल ने 1984 में सुनीता से शादी कर ली थी।

Bollywood Halchal Dec 24, 2021

बॉलीवुड में मिस्टर इंडिया के नाम से मशहूर अनिल कपूर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अनिल का जन्म 24 दिसंबर 1956 को महाराष्ट्र के चेम्बूर में हुआ था। अनिल कपूर फिल्म प्रोड्यूसर सुरिंदर कपूर के बेटे हैं। मशहूर फिल्म डायरेक्टर बोनी कपूर उनके बड़े भाई है और एक्टर संजय कपूर उनके छोटे भाई हैं। अनिल का बचपन से ही फिल्मों की तरफ रुझान था। उन्होंने 12 साल की उम्र में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने फिल्म 'तू पायल मैं गीत' में शशि कपूर के बचपन का किरदार निभाया था। हालांकि, यह फिल्म थिएटर में रिलीज नहीं हुई थी। इसके बाद अनिल ने फिल्म हमारे तुम्हारे (1979) में एक छोटा सा रोल निभाया था। 


कई शानदार फिल्मों में किया है काम 

अनिल ने बतौर लीड एक्टर 1980 में तेलुगु फिल्म 'वामसा व्रुक्षम' में काम किया था। इसके बाद वे 'मशाल' फिल्म में दिलीप कुमार के साथ नजर आए थे। इस फिल्म से उन्हें एक पहचान मिली था। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। अनिल को  तेजाब फिल्म में शानदार अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर का पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। अनिल कपूर ने अपने फिल्मी करियर में 'मेंरी जंग', 'करमा', 'मिस्टर इंडिया', 'विरासत', 'ताल', 'नो एंट्री' और 'दिल धड़कने दो' जैसी शानदार फिल्मों के काम किया है। उन्हें फिल्म 'नो एंट्री' के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। 2019 में अनिल अपनी बेटी सोनम कपूर की फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में नजर आए थे।  


मशहूर मॉडल सुनीता कपूर से की शादी 

अनिल की शादी जानी-मानी मॉडल सुनीता कपूर से हुई है। अनिल को सुनीता से पहली नज़र में प्यार हो गया था। जहाँ एक तरफ सुनीता एक मशहूर मॉडल थीं, वहीं अनिल उन दिनों अपने करियर में स्ट्रगल कर रहे थे। एक बार अनिल के दोस्तों ने उन्हें सुनीता का फोन नंबर दिया। इसके बाद दोनों की बातचीत शुरू हो गई। एक इंटरव्यू में अनिल ने बताया था कि उन्हें सबसे पहले सुनीता की आवाज से प्यार हुआ था। उसके बाद धीरे-धीरे दोनों दोस्त बनें और फिर प्यार हो गया। अनिल ने 1984 में सुनीता से शादी कर ली थी। उनकी 2 बेटियां सोनम कपूर आहूजा, रिया कपूर और एक बेटा हर्षवर्धन कपूर हैं। एक इंटरव्यू में अपनी पत्नी के बारे में बात करते हुए अनिल ने बताया था कि एक बार सुनीता ने उन्हें डेट पर जाने के लिए पैसे दिए थे। उन्होंने बताया था, "एक समय ऐसा था कि जब मेरे पास ढंग का काम नहीं था। मेरे पास सुनीता के साथ डेट पर जाने के लिए भी पैसे नहीं होते थे। ऐसे में सुनीता ने मुझे पैसे दिए थे फिर हम डेट पर गए थे।"


माधुरी दिक्षित के साथ जुड़ चुका है नाम 

अनिल कपूर का नाम मशहूर अभिनेत्री माधुरी दिक्षित के साथ भी जुड़ चुका है। खबरों की मानें तो अनिल और माधुरी के अफेयर के चर्चे पूरे बॉलीवुड में मशहूर थे। फिल्म 'राम-लखन' में अनिल ने माधुरी के साथ लिप-लॉक सीन भी किया था। दोनों के अफेयर के किस्से सुनीता तक भी पहुंचे लेकिन उन्होंने इसे अफवाह मानकर हमेशा नजरअंदाज किया। खबरों की मानें तो जब माधुरी ने सेट पर ब्रेक के दौरान अनिल के परिवार वालों को हंसी-खुशी वक्त बिताते देखा तो उन्होंने अनिल की लाइफ से दूर जाने का फैसला किया।




Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g