लोकप्रिय टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता में मुख्य किरदार निभाने वाले कलाकार, जानिए अब क्या कर रहें है?

कहानी और किरदारों में समय के साथ कई बदलाव भी आए साथ ही बदलाव इसे देखने वाले दर्शकों की भावनाओं में भी आए। यह सीरियल को साल 2009 से 2014 तक जी टीवी पर दिखाया गया। यह सीरियल एक अत्यंत लोकप्रिय भारतीय दैनिक धारावाहिक था जिसे ज़ी टीवी पर प्रसारित किया गया।

Bollywood Halchal Jul 30, 2020

"पवित्र रिश्ता", 1 जून 2009 को टीवी पर शुरू किया गया था। यह सीरियल दर्शकों के दिलों में ऐसी जगह बना चुका था कि इसके किरदारों को भूल पाना नामुनकिन सा लगता था। सीरियल में एक मध्यवर्ग के जोड़े की प्रेम कहानी दिखाई गई है। 


कहानी और किरदारों में समय के साथ कई बदलाव भी आए साथ ही बदलाव इसे देखने वाले दर्शकों की भावनाओं में भी आए। यह सीरियल को साल 2009 से 2014 तक जी टीवी पर दिखाया गया। यह सीरियल एक अत्यंत लोकप्रिय भारतीय दैनिक धारावाहिक था जिसे ज़ी टीवी पर प्रसारित किया गया। 


यह लोकप्रिय सीरियल एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित था। "पवित्र रिश्ता " सीरियल मुंबई शहर की दैनिक समस्याओं को और वहां के आम मध्यम वर्ग के परिवारों के सरल जीवन का बहुत ही सुंदर और मनमोहक चित्रण है।

 

यह कहानी दो प्रेमी मानव और अर्चना के जीवन यात्रा पर विशेष रूप से केंद्रित है। जहां उन्हें बहुत सी परेशानियों और दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। तो आइये जानते है कि टीआरपी की पैमाने पर कभी टाप पर रहने वाले सीरियल "पवित्र रिश्ता" के मुख्य भूमिका में में नज़र आए कलाकार आज क्या कर रहे हैं।


सुशांत सिंह राजपूत 

मानव के रोल में सुशांत सिंह राजपूत ने हर किसी का दिल जीत लिया था। साल 2011 के आसपास सुशांत ने इस सीरियल को अलविदा कह दिया था। इस सीरियल के बाद सुशांत सिंह ने कई रिएलिटी शो में हिस्सा लिया था। उसके बाद फ़िल्म "काय पो छे" के जरिए सुशांत ने फ़िल्मी दुनिया में धमाकेदार एंट्री मारी थी। 


महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक के जरिए सुशांत ने हर किसी को अपने टैलेंट से चौंका दिया था। इसके बाद उन्होंने शुद्ध देसी रोमांस, पीके, राब्ता, केदारनाथ, छिछोरे जैसी कामयाब फिल्मों में काम किया। 2020 में उन्होंने "दिल बेचारा" फ़िल्म में काम किया यह उनकी अंतिम फ़िल्म हैं इस फिल्म के रिलीज से पहले ही सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसके कारण उनके फैन्स में आज भी दुखी हैं।


अंकिता लोखंडे 

सीरियल पवित्र रिश्ता में अंकिता लोखंडे ने सीधी-सादी लड़की अर्चना का रोल अदा किया था। इस सीरियल के बाद अंकिता ने कुछ रिएलिटी शो में भी हिस्सा लिया था। इस शो की बदौलत ही अंकिता लोखंडे आज फ़िल्म इंडस्ट्री में भी अच्छा खासा काम पा रही हैं। आखिरी बार अंकिता को 'बागी 3' में देखा जा चुका है। अभी हाल ही में हुए सुशांत सिंह राजपूत के मौत से वो सदमें में है।


ऊषा नादकर्णी 

ऊषा नादकर्णी ने इस सीरियल में सुशांत सिंह राजपूत की मां का रोल अदा किया था। ऊषा ने इस सीरियल में इतनी ज़बरदस्त एक्टिंग की थी कि ये किरदार लोगों के जेहन से कभी भी नहीं निकल पाएगा। साल 2018 में ऊषा ने 'बिग बॉस मराठी' में हिस्सा लिया था। 


उसके बाद ऊषा पिछले साल भारती सिंह के शो 'खतरा खतरा खतरा' में बतौर गेस्ट नजर आईं थी। ऊषा नादकर्णी भी सुशांत सिंह राजपूत के मौत से शोक में हैं और उन्होंने पवित्र रिश्ता के कुछ यादों को लोगों तक शेयर किया।


रित्विक धनजानी

रित्विक ने 'पवित्र रिश्ता' में एक अमीरजादे का रोल अदा किया था। इस सीरियल के बाद रित्विक कई रिएलिटी शो में बतौर होस्ट नजर आ चुके है। एकता कपूर की अडल्ट सीरीज ट्रिपल एक्स के जरिए रित्विक खूब सुर्खियां बटोर चुके है। उन्होंने पवित्रा रिश्ता में अर्जुन दिग्विजय की भूमिका निभाई थी। 


उन्होंने नच बलिए डेयर 2 डांस, इंडियाज़ बेस्ट ड्रामेबाज़ और वी डिस्ट्रेस जैसे कई रियलिटी शो में होस्ट और भाग ले चुकी हैं। उन्होंने अपने साथी आशा नेगी के साथ डांस रियलिटी शो नच बलिए 6 जीता। सीरियल के दौरान आशा नेगी और रित्विक धनजानी रिलेशनशिप में थे लेकिन अभी दोनों का ब्रेकअप हो चुका है दोनों एक दूसरे से अलग अपनी लाइफ में खुश है।


हितेन तेजवानी 

सुशांत सिंह राजपूत के सीरियल छोड़ने के बाद हितेन तेजवानी ने इस सीरियल में मानव देशमुख का रोल निभाया था। वह 'बिग बॉस 11' में कंटेस्टेंट के रूप में भी नजर आए थे इस शो हिस्सा लेने के बाद ही हितेन तेजवानी के पास कई ऑफर आए थे। उनकी बीबी और दो बच्चों के साथ हितेन अपने लाइफ में खुश हैं।


आशा नेगी 

आशा नेगी ने इस सीरियल में अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत की बेटी पूर्वी का किरदार निभाया था। टीवी पर पवित्र रिश्ता जैसा फेमस सीरियल करने के आलवा वो – ये हैं आशिकी, एक मुट्ठी आसमान, नादानियाँ, कुमकुम भाग्य, तेरे मेरे दरमियान और फियर फैक्टर जैसे सीरियल्स कर चुकी हैं। इन दिनों आशा अपनी वेब सीरीज 'बारिश 2' के चलते खबरों में हैं। जल्द ही वो अनुराग बासु की अपकमिंग फ़िल्म 'लूडो' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली है।


पराग त्यागी

इस सीरियल में पराग त्यागी ने अंकिता लोखंडे यानी अर्चना के भाई बने थे। यह अपनी पत्नी सेफाली जरीवाला के साथ नच बलिए 7 में भी भाग ले चुके हैं। पराग को 'अघोरी', 'कलश', 'जोधा अकबर' और 'शक्ति अस्तित्व के एहसास की' जैसें सीरियल में देखा गया है।


स्वाति आनंद  

स्वाति आनंद पराग की पत्नी बनीं थी और अपनी अदाकारी ने स्वाति आनंद ने इस सीरियल पवित्र रिश्ता में चार चांद लगा दिया था। स्वाति इंडस्ट्री में अब भी एक्टिव हैं और 'पवित्र रिश्ता' में मंजुषा का किरदार निभाने के बाद उन्हें कई निगेटिव रोल में देखा जा चुका है। इसके अलावा उनको सीआईडी (1998), कुमकुम भाग्य (2014), नागिन (2015) आदि सिरियल्स में काम मिल चुका है।


सविता प्रभुने 

'पवित्र रिश्ता' की सुलोचना ताई को कोई नहीं भूल सकता है। सविता 'तुझसे है राब्ता' में अहम रोल अदा करती हैं। लॉकडाउन के चलते ये शो अभी बंद है। सविता प्रभुणे ऐसी एक्ट्रेस हैं जो अपने किरदार में एकदम डूब जाती हैं। कई बार तो वह अपने किरदार में इतना खो जाती हैं कि उसकी खुशी, दर्द और अन्य भावनाओं को अपना ही समझने लगती हैं। ऐसा ही एक वाकया टीवी शो पवित्र रिश्ता के सेट पर हुआ है। 




Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g