Swara Bhaskar ने तैयार कर रही बेबी का रूम, एक्ट्रेस ने फैंस को दिखाई रूम की पहली झलक

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस स्वरा भास्कर जल्द ही मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर इस बात का ऐलान किया था। एक्ट्रेस अपने पहले बच्चे को जन्म देने जा रही हैं।

Bollywood Halchal Aug 10, 2023

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस स्वरा भास्कर जल्द ही मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर इस बात का ऐलान किया था। इस दौरान अदाकारा अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी को एन्जॉय करती दिखीं। बता दें कि एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपनी प्रेग्नेंसी के तीसरे ट्राइमिस्टर में हैं। वहीं उन्होंने अपने बेबी के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने आने वाले नन्हे मेहमान के लिए एक पालना खरीदा है। पालने की पहली झलक एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस नन्हे मेहमान के कमरे को सजाती दिखी हैं।


एक्ट्रेस ने तैयार किया बेबी रूम

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में बेबी रूम में पालना लगा दिखा। वहीं दूसरी तस्वीर में पालने में बिल्ली आराम करती दिखी। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों के सोशल मीडिया पर आते ही यह वायरल हो गईं। एक्ट्रेस ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि हमने नन्हें मेहमान के आने की तैयारी शुरू कर दी है। एक्ट्रेस ने लिखा कि बेबी के आने से पहले रूम में पालना लगा दिया है और देखें इसको किसने हथिया लिया है। स्वरा ने आगे लिखा कि पालने का पहला मालिक इसे छोड़ना नहीं चाहता। यह फदाह अहमद आपका पहला बेबी है। 


शादी से पहले प्रेग्नेंट थी स्वरा

बता दें कि एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपने बॉयफ्रेंड और सपा नेता फहाद अहमद के साथ फरवरी 2023 में कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद दोनों ने मार्च में दोबारा शादी रचाई थी। वहीं मेहमानों और परिजनों के बीच दोनों सितारों ने धूमधाम से पारंपरिक रीति-रिवाजों के शादी रचाई थी। फिर 6 जून को कपल ने पेरेंट्स बनने के साथ प्रेग्नेंसी की खबर का ऐलान किया था। वहीं एक्ट्रेस स्वरा ने पति संग बेबी बंप फ्लांट करते हुए मां बनने की जानकारी थी। स्वरा भास्कर अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं।



Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g