मेरे सपने में आए सुशांत सिंह राजपूत- राखी सावंत

राखी ने दावा किया है कि सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या करने के बाद उनके सपने में आए थे। दरअसल राखी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के बारे में कुछ ऐसा दावा किया है जिसे सुन कर सभी लोग हैरान रह जाएंगे।

Bollywood Halchal Jul 14, 2020

राखी सावंत बॉलीवुड की मशहूर नर्तक, उन्होंने हिन्दी फ़िल्म व टेलिविज़न कई बार परफॉरमेंस दी है नर्तकि के साथ-साथ वह मॉडल और टेलिविज़न शो मेज़बान भी रही हैं। राखी सावंत हिंदी सिनेमा में अपने विवादास्पद बयानों के कारण अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। साल 2014 में राखी ने राजनीति में कदम रखा उन्होंने एक स्वतंत्र राजनीति पार्टी राष्ट्रीय आम पार्टी की स्थापना की, इसी पार्टी के लिए उन्होंने 2014 का लोकसभा चुनाव भी लड़ा था।


हालांकि इलेक्शन के बाद उन्होंने अपनी पार्टी को छोड़ कर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया को ज्वाइन कर लिया था। राखी सावंत का जन्म 25 नवंबर 1978 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम सावंत है, जो वोर्ली पुलिस थाने में कॉन्स्टेबल थे। उनकी माँ का नाम जय सावंत हैं।

 

वह फ़िल्म निर्देशक राकेश सावंत व पूर्व अभिनेत्री उषा सावंत की बहन है। सावंत ने विले पार्ले में स्थित गोकिलाबाई हाई स्कुल में पढ़ाई की व आगे चलकर मीठीबाई कॉलेज में अपनी पढ़ाई पूरी की, राखी ने बॉलीवुड में करियर की शुरुआत अग्निचक्कर से की। 


उन्होंने अपने शुरूआती करियर में कई लो बजट फिल्मों में काम किया साथ ही छोटे-मोटे रोल और डांस किया। वर्ष 2003 में राखी ने फिल्म चुरा लिया हैं तुमने में एक आइटम सांग किया। सावंत बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में छोटे-छोटे किरदार करते हुए नजर आ चुकी है। लेकिन उन्हें अभी तक कोई भी फिल्म बतौर अभिनेत्री नहीं मिली। साल 2005 में वह एक वीडियो एल्बम परदेशिया में भी नजर आयी हैं। 


राखी सावंत ने  फिल्मों के साथ साथ छोटे पर्दे पर भी कम किया है छोटे पर्दे पर राखी ने सुपर गर्ल से शुरुवात कि थी इसके बाद छोटे पर्दे पर ही राखी ने अपना शो लॉन्च की जिसका नाम राखी का स्वयंवर रखा गया। इस शो के जरिये उन्होंने कैनेडियन इलेश परुजनवाला का चुनाव अपने भावी पति के रूप में किया था। जैसा की सब जानते हैं कि राखी अपनी बात पर कितना टिकती है, वैसे ही कुछ इलेश के साथ हुआ। 


राखी ने इलेश को चुना जरूर लेकिन सिर्फ़ कुछ महीने के लिए, उसके बाद बाद राखी ने इलेश को टाटा कह दिया। राखी सावंत इसके अलावा कई सारे शो में परफॉरमेंस दे चुकी हैं। राखी सावंत टीवी के सबसे चर्चित और विवादित शो बिगबॉस का हिस्सा भी रह चुकी हैं। वह शो के पहले सीजन में नजर आई थीं, फाइनल के बाद उन्हें घर को छोड़ना पड़ा। राखी सावंत पहली बार विवादों में वर्ष 2006 में आई थी, जब उनके पूर्व प्रेमी गायक मीका सिंह ने उन्हें भरी महफ़िल में किस कर दिया था। मीका सिंह के ऐसा करने के बाद राखी ने हंगामा भी काटा था। 


राखी सावंत का असली नाम नीरू सावंत हैं, लेकिन बॉलीवुड में आने के बाद उन्होंने नाम बदलकर राखी सावंत कर लिया। राखी अक्सर अपने प्रेमियोँ की सझ से भी चर्चा का विषय बनी रहतीं हैं। हालांकि एक बार फिर राखी सावंत सुर्खियों में आ गई हैं, जैसा कि सभी को पता है कुछ ही दिनों पहले भारत सिनेमा के उभरते कलाकार सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली थी उनकी अचानक हुई इस दुखत मौत से अब तक उनके दोस्त और फैंस उबर नहीं पाए थे सभी लोग जानना चाहते हैं कि उन्होंने ये कदम आखिर क्यों उठाया। 


इसी बीच राखी सावंत ने दावा किया है कि सुशांत सिंह राजपूत ने उनसे बात की है। अपनी ऊल जलूल बातों और बेतुके वीडियो को लेकर चर्चाओं में रहने वाली राखी सावंत कब क्या कर जाएं या कब क्या कह दें किसी को कोई भरोसा नहीं है। सभी लोग जानते हैं कि राखी सावंत ज्यादा दिन चर्चाओं से दूर नहीं रह सकती उन्हें कुछ ना कुछ बेतुका चाहिए ही होता है जिससे कि वह चर्चा में बनी रहे। राखी सावंत ने इस बार ऐसा दावा किया है जिससे सुशांत के फैंस और परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। 


राखी ने दावा किया है कि सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या करने के बाद उनके सपने में आए थे। दरअसल राखी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के बारे में कुछ ऐसा दावा किया है जिसे सुन कर सभी लोग हैरान रह जाएंगे। राखी इस वीडियो में कहती हुई दिख रही हैं कि, 'रात को मैं सो रही थी और अचानक जोर का झटका लगा। 


मैंने पूछा-कौन है? तो आवाज आई- मैं सुशांत। क्या आप विश्वास कर सकते हैं कि सुशांत मेरे सपने में आए और कहा कि मैं फिर से जन्म ले रहा हूं। मेरे फैन्स को बोलो मैं फिर से जन्म ले रहा हूं।' साथ ही रखी ने दावा किया कि सुशांत सिंह राजपूत उनकी कोख़ से ही जन्म लेंगे। अब आगे देखते हैं कि क्या सच में शान सिंह राजपूत दोबारा जन्म लेंगे।





Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g