सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद शहनाज़ ने किया इंस्टाग्राम पर पहला पोस्ट, लिखी यह बात

सिद्धार्थ की मौत के करीब दो महीने बाद शहनाज ने इंस्टाग्राम पर वापसी की है। शहनाज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर किया है जिसमें उन्होंने सिद्धार्थ को श्रद्धांजलि दी है। शहनाज़ ने अपने नए गाने का पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सिद्धार्थ शुक्ल को टैग भी किया है।

Bollywood Halchal Oct 29, 2021

एक्टर सिद्धार्थ शुल्का ने 2 सितंबर को दुनिया को अलविदा कहा था। इस घटना ने पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया था। सिद्धार्थ की मौत से सबसे बड़ा झटका उनकी माँ रीता शुक्ल और उनकी कथित गर्लफ्रेंड और सिंगर शहनाज़ गिल को लगा था। सिद्धार्थ शुल्का की मौत से शहनाज़ सदमे में चली गई थीं। इस घटना के बाद से शहनाज़ सोशल मीडिया से भी गायब हो गई थीं। अब शहनाज़ के घरवाले और उनके दोस्त उन्हें इस सदमे से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। सिद्धार्थ की मौत के करीब दो महीने बाद शहनाज ने इंस्टाग्राम पर वापसी की है। शहनाज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर किया है  जिसमें उन्होंने सिद्धार्थ को श्रद्धांजलि दी है। शहनाज़ ने अपने नए गाने का पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सिद्धार्थ शुक्ल को टैग भी किया है। इस पोस्टर में उनके साथ सिद्धार्थ शुक्ला भी हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। 


पोस्टर शेयर करते हुए शहनाज गिल ने लिखा है, "तू मेरा है और तू यहीं है। सिद्धार्थ शुक्ला को मेरी दिल से श्रद्धांजलि।  @realsidharthshukla #Sidharthshukla।" इसके साथ ही शहनाज ने सॉन्ग की रिलीज डेट की जानकारी भी साझा की है। सिद्धार्थ शुक्ला को शहनाज गिल एक म्यूजिकल ट्रिब्यूट देने जा रही हैं जो 29 अक्टूबर को 12 बजे रिलीज होगा।


शहनाज़ का यह पोस्ट देखकर सिडनाज़ के फैंस भावुक हो रहे हैं। एक यूजर ने शहनाज़ की पोस्ट पर कमेंट किया, "वेलकम बैक, मजबूत बनो। हम सभी को आप पर गर्व है। सिड जहां भी उसे अपनी शहनाज पर नाज होगा। आपने हमें बहुत प्रेरित किया है।" एक दूसरे यूजर ने लिखा, "वो शहनाज़ का है और शहनाज़ का ही रहेगा।" 


आपको बता दें कि सिद्धार्थ और शहनाज़ की मुलाकात बिग बॉस के घर में हुई थी। वहीं से दोनों के बीच दोस्ती गहरी हो गई और धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे के करीब आ गए थे। बिग बॉस के घर में दोनों की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया था। इसके बाद यह जोड़ी बिग बॉस ओटीटी और डांस दीवाने 3 जैसे रियलिटी शो में एक साथ गेस्ट के रूप में दिखाई दी और दोनों ने साथ में कुछ म्यूजिक वीडियो भी किए। बता दें कि 40 वर्षीय सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। इसके बाद शहनाज़ गहरे सदमे में चली गई थीं और उन्होंने एक महीने तक घर से बाहर कदम नहीं रखा था। सिद्धार्थ के निधन के बाद हाल ही में शहनाज़ को उनको अपनी फिल्म हौसला रख का प्रमोशन करते हुए देखा गया।




Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g