आज है बॉलीवुड की इस मशहूर बाप-बेटी की जोड़ी का जन्मदिन, जानें इनके बारे में

आज राजेश खन्ना की बर्थ एनिवर्सरी के साथ-साथ उनकी बेटी ट्विंकल खन्ना का भी जन्मदिन है। आइए जानते हैं इन दोनों की ज़िंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से।

Bollywood Halchal Dec 29, 2020

आज है राजेश खन्ना की बर्थ एनिवर्सरी 

आज बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राजेश खन्ना की बर्थ एनिवर्सरी है। राजेश खन्ना को बॉलीवुड का पहला सुपरस्टार माना जाता है। 70-80 दशक में राजेश खन्ना फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े कलाकार माने जाते थे। काका के नाम से मशहूर राजेश खन्ना भले ही आज इस दुनिया में ना हों लेकिन अपनी फिल्मों के जरिए वे आज भी दर्शकों के दिलों में ज़िंदा हैं। आज राजेश खन्ना की बर्थ एनिवर्सरी के साथ-साथ उनकी बेटी ट्विंकल खन्ना का भी जन्मदिन है। आइए जानते हैं इन दोनों की ज़िंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से -    


राजेश खन्ना का जन्म 29 दिसंबर 1942 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। शायद बहुत कम लोग जानते होंगे कि राजेश खन्ना का असली नाम जतिन खन्ना है।  परिवार के साथ मुंबई शिफ्ट होने के बाद राजेश खन्ना मुंबई के गिरगांव चौपाटी में रहते थे और वहीं स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई की। राजेश खन्ना का बचपन के दिनों से ही रुझान फिल्मों की तरफ था। फिल्मों में आने से पहले राजेश खन्ना थिएटर से जुड़े हुए थे। उन्होंने युनाइटेड प्रोड्यूसर एसोसिएशन द्वारा आयोजित ऑल इंडिया टैलेंट कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया और विनर भी बने।


राजेश खन्ना ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1966 में चेतन आंनद की फिल्म 'आखिरी खत' से की थी। इस फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। हालाँकि, राजेश खन्ना को असली सफलता निर्माता-निर्देशक शक्ति सामंत की फिल्म 'अराधना' से मिली। इस फिल्म की सफलता के बाद राजेश खन्ना की छवि रोमांटिक हीरो के रूप में बन गई। साल 1969 से 1975 के बीच राजेश ने कई सुपरहिट फिल्में दीं। राजेश खन्ना की यादगार फिल्मों में 'सच्चा झूठा', 'कटी पतंग', 'हाथी मेरे साथी', 'महबूब की मेहंदी', 'अमर प्रेम', 'अनुराग', 'अजनबी', 'अनुरोध', 'आवाज''आनंद', 'आन मिलो सजना' और 'आपकी कसम' आदि शामिल हैं।


राजेश खन्ना की डिंपल कपाड़िया से पहली मुलाकात अहमदाबाद के नवरंगपुरा स्पोर्ट्स क्लब में हुई थी। पहली नजर में ही राजेश, डिंपल के दीवाने हो गए थे। दोनों का अफेयर करीब तीन साल तक चला। डिंपल भी राजेश को पहले से ही पसंद करती थीं इसलिए राजेश ने बिना देर किए डिंपल को प्रोपोज़ क्र दिया।  

इसके बाद 1973 में राजेश खन्ना ने खुद से खुद से 15 साल छोटी डिंपल से शादी कर ली। उस वक्त डिंपल महज 16 साल की थीं, जबकि राजेश खन्ना की उम्र 31 साल थी। दोनों की दो बेटियाँ ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना हैं। हालाँकि, राजेश और डिंपल की शादीशुदा ज़िंदगी ज़्यादा दिन तक नहीं टिक सकी। साल  1982 में डिंपल राजेश खन्ना को छोड़ अपनी दोनों बेटियों के साथ पिता के घर रहने लगी थीं। आपको बता दें कि राजेश खन्ना का पहला प्यार अंजू महेन्द्रू थीं, जबकि अनीता आडवाणी के साथ भी उनके लिव-इन-रिलेशनशिप की बात सामने आई थी।


आपको बता दें कि राजेश खन्ना साल 2012 में कुछ समय से बीमार चल रहे थे और 18 जुलाई 2012 को उनके बंगले में देहांत हो गया था।


ट्विंकल खन्ना मना रही हैं आज अपना जन्मदिन  

ट्विंकल खन्ना का जन्म 29 दिसंबर 1974 को पुणे, महाराष्ट्र में हुआ था। ट्विंकल बॉलीवुड के सुपरस्टार राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की बेटी हैं। उनकी शादी बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार से हुई है। खबरों के मुताबिक अक्षय और ट्विंकल की पहली मुलाकात फिल्मफेयर के एक फोटोशूट के दौरान हुई थी। इसके बाद फिल्म 'इंटरनेशनल खिलाड़ी' की शूटिंग के दौरान ही दोनों को प्यार हो गया। कहा जाता है कि जब अक्षय ने ट्विंकल को शादी के लिए प्रपोज किया, तब ट्विंकल की फिल्म 'मेला' रिलीज होने वाली थी। ट्विंकल ने उस समय अक्षय से कहा कि अगर ये फिल्म फ्लॉप हुई तो वे उनसे शादी कर लेंगी। बाद में फिल्म फ्लॉप हो गई और उन्होंने अक्षय को शादी के लिए हां कर दिया। दोनों ने 17 जनवरी 2001 को शादी कर ली थी। दोनों के दो बच्चे - बेटा आरव और बेटी नितारा हैं।


ट्विंकल खन्ना ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 1995 में फिल्म बरसात से की थी। इस फिल्म में उन्होंने बॉबी देओल के अपोजिट रोल किया था। यह फिल्म बॉक्स पर हिट साबित हुई थी। इस फिल्म के लिए ट्विंकल को फिल्मफेयर डेब्यू बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड से सम्मानित किया गया था। ट्विंकल ने अपने फिल्मी करियर में 14 फिल्मों में काम किया, जिसमें से सिर्फ एक हिट रही। बॉलीवुड में ट्विंकल का सफर भले ही छोटा रहा हो लेकिन वे बॉलीवुड के तीनों खान के साथ काम कर चुकी हैं। ट्विंकल ने सलमान के साथ फिल्म जब प्यार किसी के साथ होता है, शाहरुख़ खान के साथ फिल्म बादशाह और आमिर खान के साथ फिल्म मेला में काम किया है।


ट्विंकल एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक बेस्टसेलर राइटर और इंटीरियर डिजाइनर भी हैं। ट्विंकल ने 'मिसेज फनीबोन्स',  'द लीजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद', 'पायजामास आर फॉरगिविंग' लिखी हैं। इसके अलावा ट्विंकल अपने फनी ट्वीट्स की वजह से भी जानी जाती हैं।




Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g