Entertainment: एक्शन सीन करते हुए चोटिल हुईं एक्ट्रेस राशि खन्ना, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

राशि खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिनको देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह कितनी मेहनत कर रही हैं। दरअसल, एक्ट्रेस राशि खन्ना को एक्शन स्टंट करते हुए काफी चोटें आई हैं, जिससे अभिनेत्री का चेहरा तक बिगड़ गया है।

Bollywood Halchal May 20, 2025

फेमस एक्ट्रेस राशि खन्ना सोशल मीडिया पर अक्सर फैंस के साथ खुद से जुड़ी जानकारी शेयर करती रहती हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि वह शूटिंग के दौरान घायल हो गई हैं। वहीं अब राशि खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिनको देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह कितनी मेहनत कर रही हैं। दरअसल, एक्ट्रेस राशि खन्ना को एक्शन स्टंट करते हुए काफी चोटें आई हैं, जिससे अभिनेत्री का चेहरा तक बिगड़ गया है।


शूटिंग के दौरान लगीं चोटें

एक्ट्रेस राशि खन्ना ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें उनकी नाक में चोटें दिख रही हैं और खून भी आ रहा है। एक्ट्रेस के गाल और हाथों पर भी उनकी चोटें देखी जा सकती हैं। अभिनेत्री के कपड़े धूल-मिट्टी से गंदे हो रखे हैं। तस्वीर देखने से ऐसा लग रहा है कि वाकई अभिनेत्री ने अपने किरदार के लिए खून पसीना एक कर दिया है। हालांकि अभिनेत्री अपने किसी भी किरदार के लिए इतना जोखिम नहीं उठाती हैं, जितना राशि खन्ना ने उठाया है। वहीं अन्य अभिनेत्रियां अपने चेहरे को लेकर काफी ज्यादा कॉन्शियस रहती हैं। लेकिन राशि खन्ना अपना डेडिकेशन दिखा रही हैं।


घायल हुईं राशि खन्ना

अभिनेत्री राशि खन्ना ने अपना पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'कुछ रोल्स पूछते नहीं हैं। वो मांगते हैं, आपका शरीर, सांस, चोटें और आप जब तूफान बन जाते हैं, तो आप गरज से भी नहीं घबराते हैं। कमिंग सून...।' वहीं राशि खन्ना ने अपनी एक और तस्वीर शेयर किया है। वह इन चोटों के बाद भी मुस्कुराती नजर आ रही हैं। दर्द में भी राशि खन्ना के चेहरे पर बड़ी स्माइल नजर आ रही है।


चेहरे पर दिखी स्माइल

एक्ट्रेस ने चोटों को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने अपने स्टंट खुद किए हैं। इसके बाद भी वह खड़ी मुस्कुरा रही हैं। इसको अभिनेत्री ने अपना कैरेक्टर डेवलपमेंट बताया है। अभिनेत्री के हार्ड वर्क को देखकर फैंस भी उनकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर फैंस एक्ट्रेस के इस सॉलिड और डेयरिंग अंदाज की भी तारीफ कर रहे हैं।



Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g