Bigg Boss 17 Finale: मन्नारा चोपड़ा के सपोर्ट में प्रियंका चोपड़ा ने किया स्पेशल पोस्ट, दिया खास मैसेज

सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 17 को अपने टॉप 5 फाइनलिस्ट मिल गए हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बहन मन्नारा चोपड़ा के सपोर्ट में एक खास पोस्ट शेयर किया है। जिसके बाद अब फैंस मन्नारा चोपड़ा की जीत कंफर्म मान रहे हैं।

Bollywood Halchal Jan 24, 2024

सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 17 को अपने टॉप 5 फाइनलिस्ट मिल गए हैं। टॉप 5 की लिस्ट में मुनव्वर फारुकी, अभिषेक कुमार, मन्नारा चोपड़ा, अंकिता लोखंडे और अरुण माशेट्टी का नाम शामिल है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को सपोर्ट करते दिख रहे हैं। तो वहीं मन्नारा चोपड़ा की बहनें भी उनको सोशल मीडिया के जरिए खुलकर सपोर्ट कर रही हैं।

 

लेकिन फैंस इस इंतजार में थे कि मन्नारा चोपड़ा के सपोर्ट में प्रियंका चोपड़ा कब सामने आएंगी। तो बता दें अब फैंस का यह इंतजार खत्म हो गया है। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बहन मन्नारा चोपड़ा के सपोर्ट में एक खास पोस्ट शेयर किया है। जिसके बाद अब फैंस मन्नारा चोपड़ा की जीत कंफर्म मान रहे हैं।


मन्नारा के लिए प्रियंका चोपड़ा का पोस्ट

बिग बॉस 17 की फाइनलिस्ट बनीं मन्नारा चोपड़ा के सपोर्ट में अब प्रियंका चोपड़ा ने भी एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में प्रियंका ने मन्नारा की एक क्यूट सी तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर बिग बॉस 17 की है। मन्नारा चोपड़ा की इस तस्वीर के साथ प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन लिखा कि सबकुछ भूल जाओ और अपना बेस्ट दो। इस पोस्ट में प्रियंका चोपड़ा ने मिताली चोपड़ा और मन्नारा की मां कामिनी चोपड़ा को टैग किया है। प्रियंका का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को देखकर फैंस का मानना है कि अब मन्नारा चोपड़ा को हराना अन्य कंटेस्टेंट के लिए काफी मुश्किल होने वाला है।


बता दें कि इससे पहले प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने भी मन्नारा चोपड़ा के लिए एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में मधु चोपड़ा ने मन्नारा चोपड़ा को जीतने की दुआ देते हुए कहा था कि वह शो जीतकर आएं। इसके अलावा मीरा चोपड़ा, मधु चोपड़ा और मिताली चोपड़ा लगातार मन्नारा चोपड़ा का सपोर्ट कर रही हैं।



Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g