Bollywood Gossip: Orry का बड़ा खुलासा, Amrita Singh के दिए 'Trauma' की वजह से Sara-Ibrahim से तोड़ी दोस्ती

सेलेब्स के साथ अक्सर पार्टियां एन्जॉय करने वाले ओरी ने हाल ही में एक्ट्रेस सारा अली खान और इब्राहिम अली खान को सोशल मीडिया से अनफॉलो कर दिया है। जिसके बाद चर्चाएं तेज हैं कि ओरी की दोस्ती सारा और इब्राहिम के साथ खत्म हो गई है।

Bollywood Halchal Jan 29, 2026

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ओरहान अवात्रामणि उर्फ ओरी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। सेलेब्स के साथ अक्सर पार्टियां एन्जॉय करने वाले ओरी ने हाल ही में एक्ट्रेस सारा अली खान और इब्राहिम अली खान को सोशल मीडिया से अनफॉलो कर दिया है। जिसके बाद चर्चाएं तेज हैं कि ओरी की दोस्ती सारा और इब्राहिम के साथ खत्म हो गई है। वहीं अब ओरी ने भी इस मामले पर बात करते हुए बताया कि आखिर क्यों उन्होंने सारा और इब्राहिम को अनफॉलो कर दिया है।


जानिए क्या बोले ओरी

इंफ्लुएंसर ओरी ने बताया कि उन्होंने काफी टाइम पहले ही एक्ट्रेस सारा अली खान को अनफॉलो कर दिया था। लेकिन उन्होंने इब्राहिम अली खान को उन्होंने सालों से फॉलो नहीं किया है। वह अब दोस्ती का दिखावा नहीं कर सकते हैं। ओरी ने कहा कि सारा के साथ दोस्ती का मतलब है उस ट्रॉमा को नजरअंदाज करना है, जो एक्ट्रेस की मम्मी अमृता सिंह ने ओरी को दिया है।


अमृता सिंह को लेकर दिया बयान

ओरी के अनुसार, सारा और इब्राहिम की मम्मी और बॉलीवुड इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री अमृता सिंह ने उनको काफी ट्रॉमा दिया है। हालांकि यह ओरी ने रिवील नहीं किया है कि अमृता सिंह ने उनको किस तरह का ट्रॉमा दिया है। ओरी ने कहा, 'सारा और इब्राहिम से दोस्ती का सिर्फ एक रास्ता है कि अगर अमृता उनसे माफी मांगें। ऐसा होने पर वह सबकुछ भूलकर उनसे दोस्ती कर लेंगे।' अभी तक इस मामले पर सारा, अमृता सिंह और इब्राहिम अली खान की ओर से कोई बयान नहीं आया है।


विवादित वीडियो

ओरी ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने सारा, पलक और अमृता के नामों को सबसे बुरा बताया था। जिसके बाद सारा ने ओरी को अनफॉलो कर दिया था। जिस पर ओरी ने बात करते हुए कहा था कि यह एक फनी वीडियो था। ऐसे में उनको लगता है कि इस बात को इतना सीरियस नहीं लेना चाहिए। लोग मुझ पर मीम्स बनाते हैं और सारा पर भी सोशल मीडिया पर कई मीम्स बनते हैं।



Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g