जानिए कौन हैं बॉलीवुड की सबसे पढ़ी-लिखी अभिनेत्रियां

बॉलीवुड अभिनेत्रियों की अदाएं और लुक्स के तो सभी दीवाने हैं पर शायद आप नहीं जानते कि सभी अदाकाराओं में ये अदाकाराएं अपनी बॉलीवुड़ फिल्मों की तरह ही एजूकेशन में भी सफल रही हैं। तो आज हम आपको उन्ही बॉलीवुड की अभिनेत्रियों के बारे में बताने वाले हैं जोकि बॉलीवुड़ की सबसे पढ़ी-लिखी अभिनेत्रियों में मानी जाती हैं।

Bollywood Halchal May 12, 2020

बॉलीवुड अभिनेत्रियों की अदाएं और लुक्स के तो सभी दीवाने हैं पर शायद आप नहीं जानते कि सभी अदाकाराओं में ये अदाकाराएं अपनी बॉलीवुड़ फिल्मों की तरह ही एजूकेशन में भी सफल रही हैं। तो आज हम आपको उन्ही बॉलीवुड की अभिनेत्रियों के बारे में बताने वाले हैं जोकि बॉलीवुड़ की सबसे पढ़ी-लिखी अभिनेत्रियों में मानी जाती हैं। 

 

परिणीति चोपड़ा

बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड महिलाओं में से एक परिणीति चोपड़ा का जन्‍म हरियाणा के अंबाला जिले में एक पंजाबी परिवार में हुआ। उनके पिता का नाम पवन चोपड़ा है और उनकी मां का नाम रीना चोपड़ा है। उनके दो भाई हैं, जिनका नाम शिवांग और सराज है। परिणीति की शुरूआती पढ़ाई कान्‍वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी से पूरी हुई। 17 साल की उम्र में वे पढ़ाई के लिए लंदन चली गई। जहां से उन्‍होंने मैंनचेस्‍टर बिजनेस स्‍कूल से बिजनेस, फाइनेंस और इ‍कनॉमिक्‍स में ऑनर्स की डिग्री प्राप्‍त की, परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड कि जानी मानी एक्ट्रेस हैं, उन्होंने बॉलीवुड़ की कई बड़ी फिल्मों में काम किया है।

 

प्रीटी जिंटा

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल केवल खूबसूरती में ही नही पढ़ाई में भी आगे हैं। प्रीटी जिंटा का जन्म 31 जनवरी 1975 को शिमला में हुआ था। उनके पिता दुर्गानंद जिंटा भारतीय थलसेना में ऑफिसर थे। उनकी माँ का नाम नीलप्रभा है, जो एक गृहणी हैं। जब प्रिटी 13 वर्ष की थी उस समय इनके पिता की मृत्यु एक दुर्घटना में हो गई, इस दुर्घटना में इनकी माँ को भी गंभीर चोट लगी थी। प्रीती जिंटा ने अपनी शुरूआती पढ़ाई शिमला के कॉन्वेंट ऑफ़ जीज़स एंड मेरी बोर्डिंग विद्यालय से पूरी की। स्कूली पढ़ाई खत्म होने के बाद प्रीती ने सेंट बेडेज़ कॉलेज से अंग्रेज़ी ऑनर्स में उपाधी प्राप्त की और उन्होंने अपनी पढाई क्रिमिनल सायकोलॉजी में मास्टर डिग्री हासिल कि है। ये बॉलीवुड़ की पढ़ी लिखी हीरोइनों में गिनी जाती हैं। 

 

सोहा अली खान

सोहा अली खान का जन्म 4 अक्टूबर 1978 में नई दिल्ली में हुआ था, उनके पिता का नाम मंसूर अली खान पटौदी था जोकि एक खिलाडी़ थे। उनकी माँ का नाम शर्मीला टैगोर है जोकि वेटरन एक्ट्रेस हैं। उनके एक भाई और बहन हैं। अभिनेता सैफ अली खान और ज्वैलरी डिजाइनर सबा अली खान। सोहा ने शुरुआत की पढ़ाई द ब्रिटिश स्कूल नई दिल्ली से की है। उन्होंने इतिहास से स्नातक ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी से किया है। उन्होंने मास्टर्स की डिग्री लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनोमिक्स से ली है। सोहा अली खान भी बॉलीवुड की खूबसूरत महिलाओं में से है, उन्होंने कई फिल्में की हैं पर वो ज्यादा सफल नहीं हो पाईं।

 

विद्या बालन

विद्या बालन ने बॉलीवुड में कई सफल फिल्में की हैं, विद्या बालन का जन्म 1 जनवरी 1978 को केरल में हुआ था। उनके पिता का नाम पी.आर बालन है जोकि डीजीकेबल के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट हैं। उनकी माँ का नाम सरस्वती बालन है, जोकि एक ग्रहणी हैं। विद्या तमिल, मलयालम, हिंदी, और अंग्रेजी भाषा जानती हैं। विद्या की एक बहन हैं जिनका नाम प्रिया बालन है। विद्या बचपन से ही मुम्बई में रही हैं। उन्होंने अपनी शुरूआती पढ़ाई मुंबई के एंथोनी गर्ल्स स्कूल, चैंबूर से पूरी की जिसके बाद स्नातक की पढ़ाई मुंबई यूनिवर्सिटी से पूरी की। विद्या की गिनती बॉलीवुड की पीढ़ी लिखी अभिनेत्रियों में की जाती है। उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से सोशियोलॉजी में मास्टर डिग्री ली है।

 

ये थी बॉलीवुड की कुछ खूबसूरत और सबसे पढ़ी-लिखी अभिनेत्रियां जिन्होंने फिल्मों के साथ-साथ पढ़ाई पर भी पूरा ध्यान दिया।




Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g