90 KG की एक एक्ट्रेस कैसे बनी बॉलीवुड का नामचीन चेहरा, जानिए अभिनेत्री सोनम कपूर के बारे में रोचक जानकारी

सोनम कपूर बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो अपने लम्बे कद के लिए फेमस हैं। उनको बॉलीवुड में फैशन दिवा के नाम से जाना जाता है। सोनम कपूर राजनितिक विषयों पर भी काभी ऐक्टिव देखी जाती हैं, उन्होंने भारत देश के बड़े मुद्दे ‘एलजीबीटी’ के समर्थन में भी हिस्सा लिया है।

Bollywood Halchal Jun 10, 2020

फ़िल्म ‘सावरिया’ से  हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय की शुरुआत करने वाली सोनम कपूर हिंदी फ़िल्मों की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उनको फ़ैशन का अच्छा खासा ज्ञान है। सोनम अपने पापा अनिल कपूर की लाड़ली बेटी हैं। सोनम कपूर बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो अपने लम्बे कद के लिए फेमस हैं। उनको बॉलीवुड में फैशन दिवा के नाम से जाना जाता है। सोनम कपूर राजनितिक विषयों पर भी काभी ऐक्टिव देखी जाती हैं, उन्होंने भारत देश के बड़े मुद्दे ‘एलजीबीटी’ के समर्थन में भी हिस्सा लिया है।


शुरुआती जीवन 

जून 1985 को चेंबूर, मुंबई में जन्मी सोनम कपूर हिंदी फ़िल्मों के जाने माने अभिनेता अनिल कपूर की बेटी हैं और दिवंगत फ़िल्म निर्माता ‘सुरिंदर कपूर’ की पोती हैं। उनकी माँ का नाम ‘सुनीता’ है और वह एक पूर्व मॉडल और डिज़ाइनर रह चुकी हैं। सोनम कपूर फ़िल्म निर्माता ‘बोनी कपूर’ और अभिनेता ‘संजय कपूर’ की भतीजी हैं। सोनम कपूर की एक बहन और एक छोटा भाई है, जिनका नाम रिया कपूर और हर्षवर्धन कपूर है। सोनम कपूर के चचेरे भाई अभिनेता अर्जुन कपूर और मोहित मारवाह हैं और अभिनेता रणवीर सिंह भी उनके चचेरे भाई हैं। 


शिक्षा

सोनम ने अपनी स्कूली शिक्षा जुहू, मुंबई के ‘आर्य विद्या मंदिर स्कूल’ से पूरी की है। वह बचपन में बहुत ही शरारती और लापरवाह बच्ची थीं लेकिन उन्होंने रग्बी और बास्केटबॉल जैसें खेलों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है साथ ही उन्होंने कथक, शास्त्रीय संगीत और लैटिन डांस की भी ट्रेनिंग ली है। सोनम कपूर अपनी विश्वविद्यालय की शिक्षा सिंगापुर में ‘यूनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज ऑफ़ साउथ ईस्ट एशिया’ में दाखिला लिया था। उन्होंने इसी के साथ ‘यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई’ के ओपन कॉलेज से इकनोमिक और पोलिटिकल साइंस में पढ़ाई की है।


फ़िल्मी करियर

सोनम कपूर शुरू से ही निर्देशक और लेखक बनना चाहती थीं।  उनको अपने पढ़ाई के दौरान ही अभिनय और थिएटर में रूचि थी। वह शुरुआती दौर में उन्हें बॉलीवुड के मशहूर निर्माता और लेखक संजय लीला भंसाली के साथ काम सीखने का मौक़ा मिला था। उन्होंने संजय लीला भंसाली के साथ उनकी फ़िल्म में एक असिस्टेंट डायरेक्टर का काम किया था।

 

उन्होंने अभिनय में रूचि तब दिखाई थीं, जब उन्होंने अभिनेत्री रानी मुख़र्जी से सिंगापूर में मुलाकात की थी। उन्होंने अपने अभिनय के करियर की शुरुआत भी संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फ़िल्म से ही की थी। सोनम कपूर ने 15 साल की उम्र में एक हफ़्ते तक एक वेटर का काम किया था, हालाँकि यह बात बहुत कम लोग जानते हैं। फिल्मों में अभिनय का सफर शुरू करने बाद, उनको काफ़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।


सोनम कपूर का फ़िल्मी सफ़र

सोनम कपूर की पहली फ़िल्म 2007 में संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देश की गई ‘सावरिया’ थी। सोनम कपूर और रणबीर कपूर की यह पहली फ़िल्म थीं  दोनों ने एक साथ फिल्मों का सफर शुरू किया था। इस फ़िल्म में सोनम कपूर ने मुस्लिम लड़की का किरदार निभाया था, जो अपने मोहब्बत का इंतज़ार करती है। यह फ़िल्म हॉलीवुड स्टूडियों, ‘सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट’ द्वारा निर्मित पहली भारतीय फीचर फ़िल्म थी। इस फ़िल्म का गाना ‘जब से तेरे नैना’ को बहुत पसंद किया गया था लेकिन फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप फ़िल्म हुई थी। अपनी पहली ही फ़िल्म में मिली असफलता के कारण सोनम कपूर हताश हुईं और उन्होंने  अपने ऐक्टिंग पर और मेहनत किया।


इसके बाद उन्होंने साल 2009 में अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ फ़िल्म ‘दिल्ली 6’ में अभिनय किया था। इस फ़िल्म ने भी दर्शकों द्वारा कुछ ख़ास प्यार हासिल नहीं किया और फ़िल्म ने ज्यादा खाश कमाई भी नहीं की थी। इस फ़िल्म के बाद सोनम कपूर के अभिनय को लेके और सवाल उठने लगे थे। इन सब बातों उन्होंने अनदेखा किया और खुदपर और मेहनत करने का फ़ैसला किया।

 

इसके बाद सोनम कपूर ने साल 2010 में फ़िल्म ‘आई हेट लव स्टोरीज़’ में अभिनय किया था। इस फ़िल्म में सोनम कपूर के अपोजिट काम ‘इमरान खान’ ने अभिनय किया था। यह फ़िल्म एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी और इस फ़िल्म के निर्देशक ‘पुनीत मल्होत्रा’ थे। सोनम ने इस फिल्म में एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया था जो अपने सहकर्मी के साथ वनसाइडेड लव करती हैं।  इस फ़िल्म को लेकर अभिनेता इमरान खान सोनम कपूर  की मेहनत और लगन की तारीफ़ भी की थीं। यह फ़िल्म कुछ लोगों को पसंद आयी कुछ ज्यादा तो नहीं लेकिन अंत में यह सफल फ़िल्म की सूची में शामिल हुई। 


साल 2011 में सोनम कपूर को फ़िल्म ‘आइशा’ में देखा गया था। यह फ़िल्म सोनम की बहन रिया कपूर द्वारा निर्देशित की गई थी। सोनम कपूर ने इस फ़िल्म में आइशा का किरदार निभाया था और उनके साथ मुख्य किरदारों में अभय देओल, इरा दुबे, सीरस साहूकार, लिसा हिडोन, अरुनोडे सिंह और अमृता पुरी जैसे एक्टर्स ने अभिनय किया था।

 

इस फ़िल्म को भी कुछ ख़ास प्यार नहीं मिला था। साल 2011 में ही सोनम कपूर ने फ़िल्म ‘थैंक्यू’ में  भी अभिनय किया था। इस फिल्म में सोनम के साथ अक्षय कुमार, बॉबी देओल, सुनील शेट्टी, इरफान खान, रिमी सेन, सेलिना जेटली, मुकेश तिवारी, राखी टंडन और स्मिता जयकर जैसे एक्टर्स ने अभिनय किया था। यह फ़िल्म भी बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी। इसी साल उन्होंने फिल्म ‘मौसम’ में अभिनेता शाहिद कपूर के साथ काम किया था। इस फिल्म को भी दर्शकों से कुछ ख़ास प्यार हासिल नहीं हुआ था। 


मौसम के बाद साल 2012 में उनको अगली फ़िल्म ‘प्लेयर्स’ में देखा गया था। इस फ़िल्म में सोनम कपूर के साथ अभिषेक बच्चन, बॉबी देओल, बिपाशा बसु और नील नितिन मुकेश जैसे एक्टर्स ने काम किया था। इस फ़िल्म से सबको बहुत उम्मीदें थी लेकिन फ़िल्म की कहानी में अच्छी नहीं होने के वज़ह से यह फ़िल्म पूरी तरफ फ्लॉप हो गई थी।


फिर साल 2013 सोनम कपूर के लिए लकी साबित हुआ। इस साल सोनम कपूर ने फ़िल्म ‘रांझणा’ में अभिनय किया। यह फ़िल्म ‘आनंद एल. राय’ द्वारा निर्देशित थी। सोनम के साथ इस फिल्म में तमिल और कन्नड़ फिल्मों के अभिनेता धनुष और अभय देवल थे। यह फ़िल्म धनुष की पहली बॉलीवुड फ़िल्म थी।

 

इस फ़िल्म को लोगों ने बहुत पसंद किया था और फ़िल्म ने कई सारे अवार्ड्स को अपने नाम भी किया था। इस फ़िल्म ने 1 बिलियन की कमाई करके अपना नाम ब्लॉकबस्टर फिल्मो में दर्ज किया था। फ़िल्म ‘रांझणा’ के बाद सोनम की अगली फ़िल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ एक ब्लॉकबस्टर फ़िल्म साबित हुई थी। इस फ़िल्म ने सोनम कपूर के फ़िल्मी करियर को एक अलग पहचान देना शुरू किया था।


साल 2014 में सोनाम कपूर को यश राज फिल्म्स की कॉमेडी ड्रामा फ़िल्म ‘बेवकूफियां’ और  फ़िल्म ‘ख़ूबसूरत’ में अभिनेता फवाद खान के साथ में देखा गया था। इन दोनों फ़िल्म को दर्शकों द्वारा ठीक-ठाक प्यार मिला था। फिर साल 2015 में सोनम कपूर को फिल्म ‘डॉली की डोली’ में देखा गया था। इस फ़िल्म में सोनम ने डॉली का किरदार निभाया था, जो एक लुटेरी दुल्हन रहती है। इस फ़िल्म को लोगों ने पसंद किया था। इसी साल सोनम कपूर ने सलमान खान की फ़िल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में भी अभिनय किया था। इस फिल्म में उन्होनें एक राजकुमारी का किरदार निभाया था। लेकिन इस फ़िल्म ने कुछ ख़ास प्यार हासिल नहीं किया।


फिर साल 2016 में सोनम कपूर ने निर्देशक राम माधवानी की जीवनी थ्रिलर फिल्म ‘नीरजा’ में अभिनय किया था। इस फिल्म को सत्य घटना पर आधारित कहानी के रूप में फिल्माया गया था, जो की 1986 में ‘पैन एम फ्लाइट 73’ नाम के फ्लाइट को हाईजैक किए जाने और फिर उस फ्लाइट की एयर होस्टेस ‘नीरजा भनोट’ द्वारा उस फ्लाइट में मौजूद यात्रियों को बचाने का एक साहसी काम किया था।

 

इस फ़िल्म में सोनम कपूर ने ‘नीरजा भनोट’ की भूमिका निभाई थी। इस फ़िल्म को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था और फ़िल्म ने कुल 1.35 बिलियन की कमाई की थी। यह  उनकी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म थी। फिर उन्होंने साल 2018 में फ़िल्म ‘पैड मैन’ में अभिनय किया। इस फ़िल्म में सोनम ने अक्षय कुमार के साथ काम किया । यह फ़िल्म भी एक प्रकार से बायोपिक ही थी।


साल 2018 में ही सोनम कपूर ने फ़िल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में सोनम कपूर, करीना कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया ने अभिनय किया था। इस फ़िल्म ने एक अच्छी कहानी की वज़ह से लोगों का बहुत प्यार पाया था। फ़िल्म ने 1.34 बिलियन की कमाई की थी। और सोनम कपूर के इस फ़िल्म में किए गए अभिनय को लोगों  द्वाराबहुत पसंद भी किया था।

 

साल 2018 के अंत तक सोनम कपूर को राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित बोयोपिक फ़िल्म ‘संजू’ में देखा गया था। यह फ़िल्म बॉलीवुड के अभिनेता ‘संजय दत्त’ की बायोपिक थी। यह फ़िल्म लोगों को काफी पसंद आई थी। साल 2019 में सोनम को फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ में देखा गया था। इस फ़िल्म में अपने पिता अनिल कपूर, जूही चावला और राजकुमार राव के साथ अभिनय किया था। यह फ़िल्म लोगों से ज्यादा प्यार हासिल नहीं कर पायी। फिर उनकों फ़िल्म ‘द ज़ोया फैक्टर’ में देखा गया। इस फ़िल्म को दर्शकों का कुछ ख़ास प्यार नहीं मिला था।


निजी जीवन

सोनम कपूर का पहला लव अफेयर साहिर बेर के साथ था, जो एक मॉडल हैं। इनके साथ ब्रेकअप के बाद सोनम ने निर्देशक पुनीत मल्होत्रा को डेट करना शुरू किया था। कुछ समय बाद दोनों ने अलग होने का फ़ैसला कर लिया। इसके बाद सोनम कपूर को बिज़नसमैन ‘आनंद आहूजा’ के साथ कई बार देखा गया। उन्होंने अपने रिलेशनशिप के काफी समय बाद 8 मई 2018 को बांद्रा, मुंबई में शादी की। सोनम कपूर बचपन से ही खाने-पीने की शौकीन रही हैं।


अवार्ड्स

सोनम कपूर को 2008 में  फिल्म ‘सावरिया’ के लिए ‘बेस्ट न्यूकमर’ का अवार्ड मिला था।

2015 में  फ़िल्म ‘खूबसूरत’ के लिए ‘बेस्ट एक्ट्रेस इन ए कॉमेडी रोल’ का अवार्ड मिला था।

2015 में  फ़िल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ के लिए ‘मोस्ट एंटरटेनिंग एक्टर इन ए रोमांटिक रोल – फीमेल’ का अवार्ड मिला था। 2016 – 2017 में उन्हें फ़िल्म ‘नीरजा’ के लिए पांच ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ के अवार्ड मिले थें, एक ‘आइकॉन ऑफ़ द ईयर’ का भी उनको अवार्ड मिला था और एक स्पेशल मेंशन का अवार्ड मिला था।





Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g