Bollywood Gossip: कैटरीना कैफ की बेबी बंप फ्लॉन्ट करती तस्वीर हुईं वायरल, क्या जल्द खुशखबरी देने वाला है कपल

हाल ही में अभिनेत्री कैटरीना कैफ की बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस मैरून गाउन में नजर आ रही हैं और वह अपना बेबी बंप दिखाती हुए पोज देती नजर आ रही हैं।

Bollywood Halchal Sep 20, 2025

पिछले कुछ समय से अफवाहें फैल रही हैं कि बॉलीवुड कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। बता दें कि इस बात को अब और हवा मिल गई है, क्योंकि हाल ही में अभिनेत्री कैटरीना कैफ की बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस मैरून गाउन में नजर आ रही हैं और वह अपना बेबी बंप दिखाती हुए पोज देती नजर आ रही हैं। लेकिन अभी तक यह साफ नहीं है कि यह तस्वीर किसी मैटरनिटी फोटोशूट की है या फिर किसी एड शूट की है। इन तस्वीरों के सोशल मीडिया पर आते ही इंटरनेट पर चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।


फैंस दे रहे बधाई

कैटरीना कैफ की तस्वीर वायरल होते ही फैंस ने एक्ट्रेस को बधाई देना शुरूकर दिया है। एक यूजर ने लिखा, 'वह उनके लिए काफी खुश हैं... बधाई।' तो वहीं अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'मेरे अंदर का 14 साल का फैन चीख रहा है। आपको बधाई हो।'


कब शुरू हुई प्रेग्नेंसी की अफवाहें

बता दें कि 30 जुलाई से कैटरीना के प्रेग्नेंट होने की अटकलें शुरू हो गई थीं। जब मुंबई की फेरी पोर्ट पर कैटरीना और विक्की कौशल का वीडियो वायरल हुआ। इसमें अभिनेत्री ने ओवरसाइज्ड व्हाइट शर्ट और बैगी पैंट में नजर आईं, जिसके बाद से कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी के रूमर्स तेज हो गए हैं। वहीं फिर 07 अगस्त को यह खबर और चर्चा में आई, जिसमें कहा गया कि कपल अक्तूबर या फिर नवंबर में अपने पहले बच्चे का स्वागत कर सकते हैं।


विक्की-कैटरीना की शादी

इस बीच फैंस कैटरीना और विक्की के पेरेंट्स बनने का इंतजार कर रहे हैं। याद दिला दें कि विक्की और कैटरीना कैफ की ग्रैंड शादी 09 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सिक्स सेंसेज फोर्ट, सवाई माधोपुर में हुई थी। हालांकि कपल की तरफ से अभी तक इस बारे में ऑफिशियल पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन फैंस इन तस्वीरों को देखकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं।



Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g