आज है बॉलीवुड की इन दो मशहूर हस्तियों का जन्मदिन, इनमें से एक अब नहीं है हमारे बीच

आज बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता दिवंगत इरफान खान की बर्थ एनिवर्सरी है। वहीं, आज बॉलीवुड की बंगाली बाला बिपाशा बासु का भी जन्मदिन है। इरफान भले ही आज इस दुनिया में ना हों, लेकिन वे अपनी फिल्मों के जरिए हमेशा अपने फैन्स के दिलों में रहेंगे।

Bollywood Halchal Jan 07, 2021

आज बॉलीवुड की दो बड़ी हस्तियों का जन्मदिन है। जी हाँ, आज बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता दिवंगत इरफान खान की बर्थ एनिवर्सरी है। वहीं, आज बॉलीवुड की बंगाली बाला बिपाशा बासु का भी जन्मदिन है। इरफान भले ही आज इस दुनिया में ना हों, लेकिन वे अपनी फिल्मों के जरिए हमेशा अपने फैन्स के दिलों में रहेंगे। आइए जानते हैं इरफान और बिपाशा के बारे में कुछ दिलचस्प बातें -   


आज है इरफान खान की बर्थ एनिवर्सरी 

इरफान खान का जन्म 1967 में जयपुर के एक मुस्लिम पठान परिवार में हुआ था। शायद बहुत कम लोग जानते हैं कि उनका पूरा नाम साहबजादे इरफान अली खान है। इरफान के पिता टायर का बिजनेस करते थे। इरफान को एमए की पढ़ाई के दौरान नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) में पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप मिली थी। NSD में एक्टिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद इरफान मुंबई चले गए। फिल्मों में आने से पहले इरफान ने 'चाणक्य', 'भारत एक खोज', 'सारा जहां हमारा', 'बनेगी अपनी बात', 'चंद्रकांता' और 'श्रीकांत' जैसे सीरियल में काम किया। 


साल 1990 में इरफान ने फिल्म 'एक डॉक्टर की मौत' में काम किया। इस फिल्म को क्रिटिक्स द्वारा सराहना भी मिली थी। इसके बाद इरफान ने 'द वॉरियर' और 'मकबूल' जैसी फिल्मों में भी अहम किरदार निभाए। इरफान ने बतौर लीड एक्टर पहली बार 2005 में आई फिल्म 'रोग' में काम किया था। उसके बाद इरफ़ान फिल्म 'हासिल' में नज़र आए जिसके लिए उन्हें फिल्म फेयर का 'बेस्ट विलेन' का अवॉर्ड मिला था। इरफान की 'लंचबॉक्स', 'गुंडे', 'हैदर', 'पान सिंह तोमर', 'पीकू' और 'हिंदी मीडियम' फिल्मों में शानदार अभिनय के लिए खूब प्रशंसा हुई थी। इरफान को फिल्म 'पान सिंह तोमर' के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। साल 2011 में उन्हें भारत सरकार की तरफ से पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इरफान ने बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया था। इरफान ने 'स्लमडॉग मिलियनेयर' और 'जुरासिक वर्ल्ड' जैसी हॉलीवुड फिल्मों में काम किया था। 'स्लमडॉग मिलियनेयर' में इरफ़ान ने पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार निभाया था जिसके लिए उन्हें कई पुरस्कारों से नवाजा गया था।


इरफान खान ने 23 फरवरी 1995 को सुतपा सिकंदर से शादी की थी। सुतपा NSD में इरफान की क्लासमेट थीं। उन्हें दो बेटे बाबिल और अयान हैं। साल 2018 में इरफान को पता चला कि उन्हें न्यूरो एंडोक्राइन नाम की बीमारी है। इसके बाद वे इलाज के लिए लंदन चले गए, जहाँ उनका लंबे समय तक इलाज चला। करीब एक साल के बाद इरफान भारत लौटे और अपनी आखिरी फिल्म 'इंग्लिश मीडियम' की शूटिंग की। अप्रैल 2020 में में इरफान खान को कोलन इनफेक्शन के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इरफान का 29 अप्रैल 2020 को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया


आज है बंगाली बाला बिपाशा बासु का जन्मदिन 

बिपाशा बासु का जन्म 7 जनवरी 1979 को दिल्ली में हुआ था। दिल्ली में 8 साल बिताने के बाद बिपाशा अपनी फैमिली के साथ कोलकाता शिफ्ट हो गई थीं। बिपाशा बासु ने गोदरेज सिन्थॉल सुपरमॉडल कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया था और विनर भी बनीं। फिल्मों में आने से पहले बिपाशा ने मॉडलिंग की दुनिया की पहचान बनाई। बिपाशा ने 2001 में विजय गलानी की फिल्म 'अजनबी' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसके एक साल बाद बिपाशा, डीनो मोरिया के साथ 'राज़' फिल्म में नज़र आई थीं। इस फिल्म के लिए बिपाशा को फिल्मफेयर का बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला था। साल 2003 में बिपाशा ने पूजा भट्ट की फिल्म 'जिस्म' में जॉन अब्राहम के अपोजिट रोल किया था। बिपाशा के हॉट और बोल्ड अंदाज़ के चर्चे पूरे बॉलीवुड में थे। बिपाशा ने ऐतबार, बरसात, नो एंट्री, धूम 2, कॉर्पोरेट, फिर हेरा फेरी, ओमकारा, आ देखें ज़रा, दम मारो दम और ऑल द बेस्टजैसी फिल्मों में काम किया है।  


बिपाशा ने मिलिंद सोमन, डीनो मोरिया, हरमन बावेजा और जॉन अब्राहम जैसे एक्टर्स को डेट किया है। एक वक्त था जब पूरे बॉलीवुड में बिपाशा और जॉन के प्यार के चर्चे थे। लगभग 9 साल तक दोनों लिव इन रिलेशनशिप में थे। सबको लगता था कि दोनों जल्द ही शादी करेंगे। हालाँकि, आपकी अनबन के चलते जॉन और बिपाशा का ब्रेकअप हो गया। जॉन से अलग होने के बाद बिपाशा ने एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी कर ली और अब अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश हैं।




Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g