आज हैं बॉलीवुड के इन दो टैलेंटेड एक्टर्स का जन्मदिन, जानें इनके बारे में

क्या आपको पता है कि जॉन की पहली गर्लफ्रेंड बिपाशा नहीं बल्कि एक दूसरी बॉलीवुड एक्ट्रेस थी। जी हाँ, बिपाशा को डेट करने से पहले जॉन का अफेयर एक्ट्रेस रिया सेन के साथ था। हालांकि, रिया के साथ उनका रिश्ता बहुत कम समय तक चला था।

Bollywood Halchal Dec 17, 2020

आज बॉलीवुड के एक नहीं बल्कि दो मशहूर और टैलेंटेड एक्टर्स का जन्मदिन है। जी हाँ, आज जॉन अब्राहम और रितेश देशमुख का जन्मदिन है। आइए इस खास मौके पर जानते हैं इन दोनों की ज़िंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें -  


आज है जॉन अब्राहम का बर्थडे 

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और प्रोड्यूसर जॉन अब्राहम आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। जॉन का जन्म 17 दिसम्बर 1972 को मुंबई में हुआ था। जॉन की मां पारसी हैं और उनके पिता मलयाली। शायद बहुत कम लोग जानते हैं कि जॉन के दो नाम हैं। उनका पारसी नाम फरहान है। बॉलीवुड में आने से पहले उनका नाम फरहान ही था लेकिन बाद में उन्होंने अपना नाम जॉन रख लिया। जॉन ने अपने करियर की शुरुआत बतौर इवेंट प्लानर की थी। इसके बाद उन्होंने  'ग्लैडरैग्स मैनहंट कॉन्टेस्ट' में हिस्सा लिया और विनर भी बने। इस प्रतियोगिता में सफलता पाने के बाद जॉन ने मॉडलिंग शुरू कर दी। उन्होंने भारत में कई विज्ञापनों और वीडियोज़ में काम करने के साथ-साथ लंदन और न्यूयोर्क आदि जैसे शहरों में भी माडलिंग की है। 


जॉन ने साल 2003 में फिल्म 'जिस्म' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में अपने शानदार अभिनय से जॉन ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। जॉन ने धूम, गरम मसाला, टैक्सी नंबर 9 2 11, काबुल एक्सप्रेस, दोस्ताना, न्यूयॉर्क, फोर्स, देसी ब्वॉयज़, शूटआउट एट वडाला, ढिशूम, परमाणु, सत्यमेव जयते जैसी फिल्मों में काम किया है। एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ-साथ जॉन ने बतौर प्रोड्यूसर  भी सफलता हासिल की है। जॉन की बतौर प्रोड्यूसर पहली फिल्म 2012 में आई विक्की डोनर दी थी, जो बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी चली। इसके बाद उनकी दूसरी फिल्म साल 2018 में आई फिल्म मद्रास कैफे थी जिसे सुजीत सरकार ने डायरेक्ट किया था। 


जॉन अब्राहम अपनी फिल्मों के अलावा अफेयर्स को लेकर भी बहुत चर्चा में रहे हैं। एक समय था जब जॉन और एक्ट्रेस बिपाशा बासु के अफेयर के बारे में हर कोई जानता था। जॉन करीब 9 साल तक बिपाशा बासु के साथ रिलेशनशिप में थे लेकिन बाद में दोनों का ब्रेअप हो गया। लेकिन क्या आपको पता है कि जॉन की पहली गर्लफ्रेंड बिपाशा नहीं बल्कि एक दूसरी बॉलीवुड एक्ट्रेस थी। जी हाँ, बिपाशा को डेट करने से पहले जॉन का अफेयर एक्ट्रेस रिया सेन के साथ था।  हालांकि, रिया के साथ उनका रिश्ता बहुत कम समय तक चला था।


बिपाशा से ब्रेकअप होने के बाद जॉन ने एनआरआई प्रिया रुंचाल से शादी कर ली थी। जॉन ने प्रिय से गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। पहले लोग उनकी शादी की खबरों को अफवाह मान रहे थे लेकिन साल 2014 के न्यू ईयर पर जॉन अब्राहम ने ट्वीट कर बताया था कि उन्होंने शादी कर ली है। जॉन की शादी की खबर सुनकर सब हैरान थे। 

रितेश देशमुख मना रहे हैं अपना जन्मदिन 

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख का जन्म 17 दिसंबर 1978 को हुआ था। रितेश पूर्व महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत विलास राव देशुख के बेटे हैं। उन्होंने जी दी सोमानी मेमोरियल स्कूल से पढ़ाई करने के बाद कमला रहेजा कॉलेज ऑफ़ आर्किटेक्चर से डिग्री हासिल की। घर में राजनितिक माहौल होने के बावजूद रितेश का झुकाव एक्टिंग की तरफ था इसलिए उन्होंने फिल्मों में जाने का फैसला किया। 


रितेश ने साल 2003 में आई फिल्म 'तुझे मेरी कसम' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उन्होंने जेनेलिया डिसूजा के अपोजिट लीड रोल निभाया था। यह जेनेलिया और रितेश दोनों की ही पहली फिल्म थी। बॉलीवुड में रितेश होनी कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने मस्ती, क्या कूल हैं हम, मालामाल वीकली, हे बेबी, हमशकल्स  और हाउसफुल जैसी कॉमिक फिल्में की हैं। 


जेनेलिया और रितेश की मुलाकात फिल्म तुझे मेरी कसम के सेट पर हुई थी। जेनेलिया को लगा कि रितेश मंत्री के बेटे हैं और इसलिए उनमें एटिट्यूड होगा। हालांकि, शूटिंग के दौरान उन्हें पता चला कि रितेश ऐसे नहीं है और धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती हो गई। समय के साथ-साथ यह रिश्ता और गहरा होता चला गया और प्यार में बदल गया। एक-दूसरे को 9 साल तक डेट करने के बाद दोनों ने 3 फरवरी 2012 को शादी कर ली। इनके दो बेटे राहिल और रिहान हैं।




Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g