37 साल के हुए आयुष्मान, महज चार साल की उम्र में इस एक्ट्रेस को देखकर किया था एक्टर बनने का फैसला

कभी विक्की डोनर तो कभी ड्रीम गर्ल, अपनी हर फिल्म में आयुष्मान एक अनोखा किरदार निभाते हैं। अपनी अलग किस्म की फिल्मों से आयुष्मान ने बॉलीवुड में एक खास पहचान बनाई है। आज आयुष्मान अपना 37वां जन्मदिन माना रहे हैं।

Bollywood Halchal Sep 14, 2020

अपनी शानदार एक्टिंग और सिंगिंग से सबके चहीते बन चुके एक्टर आयुष्मान खुराना किसी परिचय के मौहताज नहीं हैं। कभी विक्की डोनर तो कभी ड्रीम गर्ल, अपनी हर फिल्म में आयुष्मान एक अनोखा किरदार निभाते हैं। अपनी अलग किस्म की फिल्मों से आयुष्मान ने बॉलीवुड में एक खास पहचान बनाई है। आज  आयुष्मान अपना 37वां जन्मदिन माना रहे हैं। आइए आज आयुष्मान के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी ज़िंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें -  


जन्म और पढ़ाई 

आयुष्मान का जन्म 14 सितंबर 1984 को चंडीगढ़ में हुआ था। उन्होंने सेंट जॉन हाई स्कूल से अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी की है और पंजाब यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर की डिग्री हासिल की है। आयुष्मान ने महज चार साल की उम्र में तय कर लिया था कि वे बड़े होकर एक्टर बनना चाहते हैं।  एक रिपोर्ट के मुताबिक आयुष्मान ने माधुरी दीक्षित की फिल्म 'तेज़ाब' में उन्हें देखकर ये फैसला लिया था। आयुष्मान जर्नलिज्म डिग्री के आखिरी साल में थे जब उन्हें दिल्ली में बिग एफएम में रेडियो जॉकी बनने का मौका मिला था। उन्होंने साल 2004 में  एमटीवी के शो रोडीज में हिस्सा लिया और शो के विनर भी बने। इस शो को जीतने के बाद आयुष्मान को टीवी पर एक पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने एंकरिंग में अपना हाथ आजमाया और कई टीवी शोज़ में बतौर होस्ट काम किया। 


अपने नाम कर चुके हैं कई हिट फिल्में 

अपने फिल्मी करियर के शुरूआती दिनों में आयुष्मान ने काफी संघर्ष किया था। एक इंटरव्यू के दौरान आयुष्मान ने बताया था कि वे कई बार ऑडिशन में रिजेक्ट हो चुके हैं। कई बार उनसे कहा गया कि उनकी बोली में पंजाबी टच है तो कभी कहा गया कि उनकी भौंहें बहुत मोटी हैं। फिर भी आयुष्मान कोशिश करते रहे और आखिरकार उन्हें विक्की डोनर फिल्म से अपना पहला ब्रेक मिल ही गया।आयुष्मान ने 2012 में आई फिल्म विक्की डोनर से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म में आयुष्मान की एक्टिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया और फिल्म हिट रही। इस फिल्म की कामयाबी के बाद आयुष्मान को कई फिल्मों के ऑफर आए। विक्की डोनर के बाद आयुष्मान ने नौटंकी साला, बेवकूफियां और हवाईजादा जैसी फिल्में की लेकिन सभी फिल्में फ्लॉप रहीं। लगातार तीन फिल्में फ्लॉप होने के बाद भी आयुष्मान ने हार नहीं मानी और 2015 में आई फिल्म दम लगा के हईशा से एक बार फिर वे दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे। इस फिल्म में आयुष्मान और बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर के साथ नजर आए थे। इस फिल्म को दर्शकों का बहुत प्यार मिला और आयुष्मान की किस्मत का सिक्का एक बार फिर चमक उठा। आज के समय में आयुष्मान बॉलीवुड के सबसे वर्सेटाइल एक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने  'बरेली की बर्फी', 'मेरी प्यारी बिंदु', 'शुभ मंगल सावधान', 'अंधाधुन', 'बधाई हो', 'आर्टिकल 15' और 'ड्रीम गर्ल' जैसी शानदार फिल्में की हैं। हाल ही में आयुष्मान की फिल्म गुलाबो सिताबो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आयुष्मान के साथ बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन भी नजर आए थे। हालाँकि, यह फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई।   


ताहिरा कश्यप से की है लव मैरिज 

आयुष्मान ने अपनी बचपन की दोस्त ताहिरा कश्यप से लव मैरिज की है। आयुष्मान और ताहिरा ने एक-दूसरे को 11 साल डेट करने के बाद 2008 में शादी कर ली थी। आयुष्मान और ताहिरा के दो बच्चे हैं - बेटा विराजवीर और बेटी वरुष्का।




Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g