पिस्टल्स शूटिंग का शौक रखने वाली कॉमेडियन भारती सिंह, जानिए उनके जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

प्रसिद्ध कॉमेडियन भारती सिंह का जन्म 3 जुलाई 1984 में अमृतसर पंजाब में हुआ। जब वह बहुत छोटी थीं, तभी उनके पिता गुजर गए थे। पिता की मृत्यु के बाद भारती की माँ ने ही उनका लालन-पालन किया है। उनकी माँ का नाम कमला सिंह है। भारती सिंह ने अपनी शुरूआती पढ़ाई अमृतसर से ही ख़त्म की है।

Bollywood Halchal Jul 03, 2020

भारती सिंह प्रख्यात एक भारतीय कॉमेडियन व अभिनेत्री हैं। उनका जन्म 3 जुलाई 1984 में पंजाब में हुआ। वह दर्शकों के बीच 'लल्ली' के नाम से बेहद फेमश हैं। इसके अलावा वह 'द कपिल शर्मा शो' की लल्ली के नाम से भी जानी जाती हैं। भारती सिंह मध्यम परिवार की वो लड़की हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर आज टी.वी की दुनिया में एक बहुत ही अच्छा मुकाम हासिल किया है और आज उनका नाम भारत के मशहूर कॉमेडियन में गिना जाता है। 


प्रारम्भिक जीवन

प्रसिद्ध कॉमेडियन भारती सिंह का जन्म 3 जुलाई 1984 में अमृतसर पंजाब में हुआ। जब वह बहुत छोटी थीं, तभी उनके पिता गुजर गए थे। पिता की मृत्यु के बाद भारती की माँ ने ही उनका लालन-पालन किया है। उनकी माँ का नाम कमला सिंह है। भारती सिंह ने अपनी शुरूआती पढ़ाई अमृतसर से ही ख़त्म की है। भारती के पास इतिहास में मानक डिग्री भी है। वह सिर्फ एक अच्छी कॉमेडियन ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर की शूटर भी रह चुकी हैं। उन्हें उनकी शूटिंग में गोल्ड मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है।


करियर

भारती सिंह ने अपने करियर की शुरुआत "इंडियन लाफ्टर चैलन्ज" से की थी। भारती स्टार वन पर आने वाले "द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चेलेंज (सीज़न 4)" की दूसरी रनर अप रह चुकी है, जहाँ उनकी स्टैंड अप कॉमेडी के काल्पनिक पात्र 'लल्ली' की बहुत प्रशंसा हुई। इसके बाद उन्होंने कई सारे कॉमेडी शोज़ में भी काम किया जिनमें "कॉमेडी सर्कस", "कॉमेडी सर्कस महासंग्राम", "कॉमेडी सर्कस का जादू"," कहानी कॉमेडी सर्कस की" और "कॉमेडी नाइट्स बचाओ" जैसें शोज़ शामिल है। 


2011 में "जुबली कॉमेडी सर्कस", "कॉमेडी सर्कस के तानसेन" और "कॉमेडी सर्कस का नया दौर" में भी भाग लिया जो सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविज़न पर प्रसारित हुआ। और 2011 में स्टार प्लस पर प्रसारित टीवी सीरीज "प्यार में ट्विस्ट" में भी उन्होंने अभिनय किया , इसके अतिरिक्त सेलेब्रिटी डांस रीयलिटी शो" झलक दिख ला जा 5 (2012)" में भी एक प्रतियोगी  के तौर पर आयी। 2012 में इन्होंने एक टेलिविज़नशो "सौ साल सिनेमा के" को भी होस्ट किया। मास्टर शेफ़ में ये अतिथि के तौर भी आयीं।नच बलिए 6 में भी अतिथि के तौर पर आई। 


वह सिर्फ़ अच्छी कॉमेडियन ही नहीं बल्कि अच्छी डांसर भी हैं। इसकी झलक उन्होंने डांसिंग बेस्ड रियलिटी शो "झलक दिखला जा" में, कॉमेडी सर्कस के अजूबे,एफ आई आर, बिग बॉस 7 (2012), कॉमेडी सर्कस के महाबली, बाल वीर (2013), गैंग्स ऑफ़ हंसीपुर, दिल से नाचें इंडिया वाले, कॉमेडी क्लासेज़ (2014) शोज़ में नज़र आ चुकी हैं। 


भारती सिंह ने रियालिटी शोज़ के अलावा फिल्‍मों में भी अपने जलवे दिखा चुकी हैं जैसे कि एक नूर (पंजाबी फ़िल्म 2011 में), यमले जट यमले पंजाबी फ़िल्म 2012 में), खिलाड़ी 786 हिंदी फ़िल्म 2012 में, जट एण्ड जूलियट 2 पंजाबी फ़िल्म 2013 में, रंगन स्टाइल कन्नड़ फ़िल्म 2013 में।


अवार्ड्स

भारती सिंह को न्यू टैलेंट अवार्ड्स (2011), इंडियन टेलीविज़न अकैडमी अवॉर्ड्स (2012), लायंस गोल्ड अवॉर्ड्(2013) में नवाज़ा जा चुका है, साल 2015 में बिग स्टार मोस्ट इंटरटेनिंग जूरी/होस्ट (टीवी) का पुरस्कार भारती को “कॉमेडी नाइट्स बचाओ” शो के लिए दिया गया था। वहीं साल 2017 में गोल्डन पेटल अवार्ड फॉर बेस्ट कॉमेडी भी इन्होंने अपने नाम किया था। इन पुरस्कारों के अलावा भारती को पंजाबी म्यूजिक बेस्ट कॉमेडी अवार्ड भी नवाज़ा जा चुका है।


भारती सिंह से जुड़ी कुछ अन्य बातें

1 भारती सिंह को पिस्टल शूटिंग का शौक है - भारती ने अपने कॉलेज के दौरान पिस्टल शूटिंग में कई अवार्ड्स जीते है। माना जाता है कि वो अपने इस शौक को ही अपने करियर के रूप में देखती थी। लेकिन पैसों की कमी के कारण उन्हें अपना ये सपना छोड़ना पड़ा था।


2 भारती सिंह अंक(नंबर) 3 को अपना लकी नंबर मानती है - भारती सिंह भाग्य पर काफी विश्वास रखती है और वो अपने लिए नंबर 3 को बहुत लकी मनाती है और भारती का जन्मदिन भी तीन तारीख को ही हुआ था।


3 भारती सिंह का वजन को लेकर बहुत मजाक उड़ाया गया है - भारती सिंह का बचपन साधारण नहीं रहा है। जैसे-जैसे भारती बड़ी होती रहीं वैसे-वैसे उनका वजन भी बढ़ता गया। भारती जब स्कूल में थीं तभी से उनके वज़न को लेकर उनका मजाक उड़ाया जाता था। लेकिन भारती ने इन बातों को नजर अंदाज कर अपनी पढ़ाई और करियर पर ध्यान दिया और आज वो कामयाब हो गईं हैं।





Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g